एक्सप्लोरर

भरतपुर: फोर्थ ग्रेड की परीक्षा में कड़ाई से जांच, शर्ट की बाजू काटी, महिलाओं की चेन उतरवाई

Bharatpur News: भरतपुर में फोर्थ ग्रेड की परीक्षा देने के लिए बीए, बीएड, एमए, एमएससी, बीएसटी कोर्स करने वाले परीक्षार्थी भी पहुंचे थे. भरतपुर जिले में 52 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं.

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से फोर्थ ग्रेड कर्मचारी भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. भरतपुर जिले में भी शुक्रवार (19 सितंबर) से 21 सितंबर तक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया है. परीक्षा केंद्र पर एंट्री के दौरान परीक्षार्थियों की कड़ाई से जांच की गई. इस दौरान पुरुष परीक्षार्थी के फुल शर्ट के बाजू काटे गए. वहीं, महिलाओं के कानों के कुण्डल और गले की चेन तक उतरवाई गई. बेरोजगारी की वजह से इस परीक्षा में पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री रखने वाले परीक्षार्थी भी शामिल हुए.

भरतपुर जिले में 52 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. दो पारियों में चतुर्थ श्रेणी की परीक्षा आयोजित की गई है. 3 दिन में 6 चरणों में लगभग 96 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी परीक्षा देंगे. शुक्रवार को पहले चरण में 15 हजार 2 सौ परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं.


भरतपुर: फोर्थ ग्रेड की परीक्षा में कड़ाई से जांच, शर्ट की बाजू काटी, महिलाओं की चेन उतरवाई

पोस्ट ग्रेजुएट, बीएड वाले भी फोर्थ ग्रेड परीक्षा में हुए शामिल

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा देने के लिए बीए, बीएड, एमए बीएड, एमएससी, बीएसटी कोर्स करने वाले भी परीक्षार्थी भी पहुंचे. उनसे बात की गई तो उनका कहना था कि बेरोजगारी इतनी है कि वो भी इस परीक्षा में बैठ रहे हैं. दूसरी कोई नौकरी या अन्य कोई और काम न मिलने की वजह से  चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती की परीक्षा में शामिल हो रहे हैं.


भरतपुर: फोर्थ ग्रेड की परीक्षा में कड़ाई से जांच, शर्ट की बाजू काटी, महिलाओं की चेन उतरवाई

9 बजे के बाद अभ्यर्थियों को नहीं मिली एंट्री

पहली पारी की परीक्षा के लिए सुबह 8 बजे से 9 बजे तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया. 9 बजे से सभी परीक्षा केंद्र के गेट बंद कर दिए गए. 9 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं दिया गया.


भरतपुर: फोर्थ ग्रेड की परीक्षा में कड़ाई से जांच, शर्ट की बाजू काटी, महिलाओं की चेन उतरवाई

एग्जाम सेंटर में कड़ाई से जांच के बाद एंट्री

परीक्षा केंद्र में गहनता से चेकिंग के बाद ही सभी अभ्यर्थियों को एंट्री दी गई. परीक्षा केंद्र पर महिलाओं के कानों के कुण्डल, गले की चेन भी उतरवाई गई. वहीं पुरुष अभ्यर्थियों के फुल बाजु शर्ट काटे गए. जींस के बटन हाथ के धागे भी काटे गए. बायोमेट्रिक जांच के बाद ही सभी अभ्यर्थियों को एंट्री मिली.


भरतपुर: फोर्थ ग्रेड की परीक्षा में कड़ाई से जांच, शर्ट की बाजू काटी, महिलाओं की चेन उतरवाई

3 दिन में 96 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे पेपर

भरतपुर में 3 दिन के अंदर लगभग 96 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी 6 चरणों में परीक्षा देंगे. हर दिन 32 हजार अभ्यर्थी पेपर देंगे. इस दौरान ई-मित्र और साइबर कैफे पर पुलिस निगरानी रखेगी. इसके अलावा शहर के मुख्य चौराहे, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पर भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है.

जयपुर-बयाना ट्रेन भरतपुर तक चलेगी 

पुलिस ने शहर के होटल, लॉज, धर्मशालाओं की जांच की है. जिला परिवहन अधिकारी ने प्राइवेट बस संचालकों, ऑटो संचालकों, ई-रिक्शा यूनियनों की बैठक लेकर उन्हें परीक्षार्थियों से मनमाना किराया वसूलने पर रोक लगाने के लिए निर्देश दिए हैं. ट्रेनों में कोच बढ़ाये गए हैं. जयपुर बयाना ट्रेन का भरतपुर तक संचालन किया गया है.

एडिशनल डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर ने क्या कहा?

अतिरिक्त जिला कलेक्टर घनश्याम शर्मा ने बताया, ''चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. लगभग 15 हजार परीक्षार्थी एक पारी में परीक्षा देंगे. दूसरी पारी में भी लगभग इसने ही अभ्यर्थी परीक्षा देंगे. शांतिपूर्वक परीक्षा कराने की सभी तैयारी पूरी हो गई है. पुलिस की व्यवस्था अच्छी है. रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सभी जगह जिला प्रशासन द्वारा निगाह रखी जा रही है ताकि भीड़भाड़ वाले इलाके में कानून-व्यवस्था खराब न हो.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर शिक्षा मंत्री का इनकार, ग्रेड-थर्ड टीचर्स का हंगामा
राजस्थान: ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर शिक्षा मंत्री का इनकार, ग्रेड-थर्ड टीचर्स का हंगामा
किशोर सुधार गृह में खूनी वारदात, बाल कैदियों ने वार्डन की पीट-पीटकर हत्या
किशोर सुधार गृह में खूनी वारदात, बाल कैदियों ने वार्डन की पीट-पीटकर हत्या
जयपुर में महिला के कपड़े पहनकर युवक ने की आत्महत्या, जांच शुरू
जयपुर में महिला के कपड़े पहनकर युवक ने की आत्महत्या, जांच शुरू
आदिवासियों की शहादत का प्रतीक मानगढ़ धाम फिर चर्चा में, राष्ट्रीय दर्जा देने की मांग
आदिवासियों की शहादत का प्रतीक मानगढ़ धाम फिर चर्चा में, राष्ट्रीय दर्जा देने की मांग

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
Embed widget