एक्सप्लोरर

Rajasthan: लाल जोड़े में विदेशी दुल्हन, यूक्रेनी कपल ने हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी, देखें तस्वीरें

Jodhpur News: विदेशी कपल ने जोधपुर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर भारतीय संस्कृति को अपनाया. लाल जोड़े में सजी दुल्हन और पारंपरिक परिधान में दूल्हे ने सभी का दिल जीता.

भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं का आकर्षण अब विदेशियों को भी अपनी ओर खींच रहा है. दूर-दूर से विदेशी भारत आकर यहां की परंपराओं के अनुसार विवाह करना पसंद कर रहे हैं. राजस्थान की सांस्कृतिक राजधानी जोधपुर में ऐसा ही एक अनूठा विवाह समारोह देखने को मिला, जब यूक्रेन से आए दूल्हा-दुल्हन ने हिंदू वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार परिणय सूत्र में बंधकर भारतीय संस्कारों को आत्मसात किया.

मारवाड़ी परिधानों में सजे विदेशी वर-वधू

दूल्हा स्टानिस्लाव ने शेरवानी और पगड़ी धारण कर भारतीय परंपरा को जीवंत कर दिया, वहीं दुल्हन एन्हेलिना ने मारवाड़ी दुल्हन का पारंपरिक परिधान पहनकर सभी का दिल जीत लिया. होटल में आयोजित इस विवाह समारोह में बारात बैंड-बाजों के साथ रवाना हुई, जिसमें विदेशी मित्रों और स्थानीय लोगों ने झूमकर भागीदारी निभाई.

हल्दी से लेकर फेरे तक निभाई हर रस्म

सुबह हल्दी की रस्म के साथ विवाह की शुरुआत हुई. परिजनों और मित्रों ने दूल्हा-दुल्हन को हल्दी लगाकर मंगलकामनाएं दीं. इसके बाद शाम को बारात धूमधाम से निकाली गई. चवंरी में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंडितजी ने विवाह संस्कार पूरे कराए. परंपरानुसार पाणिग्रहण संस्कार और हथलेवा की रस्म के बाद दोनों ने अग्नि के फेरे लेकर सात जन्मों तक एक-दूसरे के साथ रहने का संकल्प लिया.

Rajasthan: लाल जोड़े में विदेशी दुल्हन, यूक्रेनी कपल ने हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी, देखें तस्वीरें

भारतीय संस्कृति से प्रभावित विदेशी कपल

विवाह के बाद नवविवाहित दंपति ने बताया कि हिंदू परंपरा और भारतीय विवाह संस्कार उन्हें बेहद प्रभावित करते हैं. उन्होंने बताया कि भारत में विवाह सिर्फ एक सामाजिक बंधन नहीं, बल्कि आध्यात्मिक यात्रा है, जो स्थायित्व और शांति प्रदान करती है. दूल्हा-दुल्हन का कहना था कि उन्होंने हिंदू रीति-रिवाज से विवाह इसलिए चुना क्योंकि यह सात जन्मों तक पति-पत्नी के संबंध को अटूट बनाए रखने का प्रतीक है.

सात जन्मों का वचन

स्टानिस्लाव और एन्हेलिना ने विश्वास जताया कि सनातन परंपराओं और संस्कारों से संपन्न यह विवाह उनके जीवन को नए अध्याय में प्रवेश कराने के साथ आने वाले जन्मों तक अटूट और सफल बनाए रखेगा.

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर में किसानों, मजदूरों और छात्रों का जेल भरो आंदोलन, जानें क्या हैं मांगें?
डूंगरपुर में किसानों, मजदूरों और छात्रों का जेल भरो आंदोलन, जानें क्या हैं मांगें?
जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, पुलिस से धक्का-मुक्की, महिला बेहोश
जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, पुलिस से धक्का-मुक्की, महिला बेहोश
जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप
जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप
राजस्थान: चोरी के डर से जमीन में 5 लाख रुपये दबाकर भूला किसान, अब नोट देख उड़े होश
राजस्थान: चोरी के डर से जमीन में 5 लाख रुपये दबाकर भूला किसान, अब नोट देख उड़े होश

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
6,6,6,6,6,6... लगातार 6 छक्कों से फिर गूंजा क्रिकेट जगत, इस बार वनडे में हुआ कमाल
6,6,6,6,6,6... लगातार 6 छक्कों से फिर गूंजा क्रिकेट जगत, इस बार वनडे में हुआ कमाल
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget