एक्सप्लोरर

रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन

सजा सुनाने के बाद तहलका मैगजीन के पूर्व संपादक तरुण तेजपाल ने कोर्ट के इस फैसले पर घोर निराशा जताई है. गुरुवार (6 अगस्त 2026) को 2013 के एक यौन उत्पीड़न मामले में 10 साल की सजा सुनाई गई है

बॉम्बे हाईकोर्ट से दोषी ठहराए जाने के बाद तहलका मैगजीन के संस्थापक तरुण तेजपाल का रिएक्शन आया है. उन्हें गुरुवार (6 अगस्त 2026) को 2013 के एक यौन उत्पीड़न मामले में 10 साल की सजा सुनाई गई है. सजा सुनाने के बाद उन्होंने कोर्ट के इस फैसले पर घोर निराशा जताई है.

तेजपाल ने कहा है, 'हम इस फैसले से बहुत निराश हैं. हमारा मानना ​​है कि मामले में सबूतों पर ठीक से ध्यान नहीं दिया गया. हमारा मानना ​​है कि मुझे पूरी तरह बेगुनाह साबित करने के लिए काफी सबूत मौजूद हैं. हम इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील करेंगे. हम लोग इस फैसले से बिल्कुल नाखुश हैं. मुझे लगता है कि बेंच ने हमारे सबुतों को ध्यान से नहीं देखा. हम लोग अपील करेंगे और अपडेट देते रहेंगे.'

पूरा मामला साल 2013 नवंबर महीने का है. तरुण तेजपाल पर उनकी पूर्व जूनियर महिला सहकर्मी ने यौन उत्पीड़न और रेप का आरोप लगाया था. तरुण तेजपाल को 2021 में लोअर कोर्ट ने बरी कर दिया था. इसके खिलाफ गोवा सरकार ने बॉम्बे हाईकोर्ट में अपील दायर की थी. इसी पर बॉम्बे हाईकोर्ट की पणजी बेंच ने यह फैसला सुनाया है. 

राजनीतिक बदले की भावना का शिकार हुआ हूं: तरुण तेजपाल

उन्होंने कहा, 'मैं बस इतना ही कह सकता हूं कि मैं 62 साल का हूं. मेरा मानना है कि मैं राजनीतिक बदले की भावना का शिकार हुआ हूं. मेरी दो बेटियां हैं. मेरी पत्नी भी है. हम बस यही कह सकते हैं कि हम ऊपर अपील करेंगे.' 

इसके अलावा तेजपाल ने कहा है कि उन्होंने साढ़े सात साल केस लड़ा और बरी हो गए. जो उन लोगों उनके साथ हैं, वे बरी हो जाते हैं. वे उनके पीछे पड़ते हैं, जिन्होंने उनके खिलाफ लिखा.

शरजील और उमर भी कई सालों से बंद हैं: तेजपाल

तरुण ने इसके अलावा उमर खालिजद और शरजील इमाम का भी जिक्र किया है. उन्होंने कहा कि कई सालों से जेल में हैं. तहलका की रिपोर्टिंग से शायद उन्हें कुछ राजनीतिक नुकसान हुआ हो. उनके निजी हित को चोट पहुंची हो. 

वे 13 सालों से मेरे पीछे पड़े हैं: तेजपाल

तरुण तेजपाल ने कहा कि वे पिछले 13 सालों से बदले की भावना से मेरे पीछे पड़े हैं. मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है. ऐसे जज होंगे, जो सच देखें. हम सबूत सबके सामने रखेंगे. 

बॉम्बे हाईकोर्ट की गोवा बेंच ने पलटा फैसला

गोवा बेंच ने निचली अदालत के फैसले को पलटते हुए, उन्हें दोषी करार दिया है. इस मामले की गोवा पुलिस की इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर सुनीता सांवत ने कहा है, 'उन्हें 10 साल की कठोर कैद और 5 लाख रुपय जुर्माने की सजा सुनाई गई है. उन्हें सरेंडर करने के लिए दो हफ्ते का समय दिया गया है.'. 

ये भी पढ़ें:

तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला

 

कार्तिक सागर समाधिया, ABP न्यूज में बतौर कंसल्टेंट सेवाएं दे रहे हैं. नेशनल और इंटरनेशनल खबरों पर लगातार नजर रखते हैं. कई राज्यों के विधानसभा चुनाव के अलावा साल 2019 में हुए लोक चुनावों से जुड़ी खबरों को कवर किया. एबीपी न्यूज से पहले दैनिक भास्कर, एशियानेट न्यूज, ईटीवी भारत, इंडिया टुडे से जुड़े रहे हैं. इस दौरान एडिटोरियल, टीवी-डिजिटल वीडियो प्रोडक्शन से जुड़े कार्य किए. इंडिया टुडे के यूट्यूब, सोशल मीडिया पर कैप्सूल और लॉन्ग फॉर्मेट वीडियो बनाने से जुड़ा अनुभव शामिल है. मीडिया का करीबन साढ़े 8 साल का अनुभव है. कोरोना और एमपी चुनाव के समय ग्राउंड से एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स की हैं. साल 2016 में माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. मध्यप्रदेश के सीहोर शहर से ताल्लुक रखते हैं. कार्यक्षेत्र भोपाल, दिल्ली और हैदराबाद रहा है.

Contact: K.sehore@gmail.com
Twitter: https://x.com/kartiksamadhiya
Linkdin: https://www.linkedin.com/in/kartik-sagar-samadhiya-01327b410/

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’
Advertisement

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget