एक्सप्लोरर

राजस्थान: 'मातृशक्ति को अपमानित...', RAS पंकज ओझा की सोशल मीडिया पोस्ट वायरल, जानें पूरा मामला

Pankaj Ojha News: पंकज ओझा खाद्य सुरक्षा विभाग के एडिशनल डायरेक्टर हैं और ऐसे में एक सरकारी अधिकारी पद पर रहते हुए इस तरह की पोस्ट करता है तो चर्चा होना लाजमी है.

राजस्थान की सियासत में समय-समय पर नेताओं की बयान बाजी चर्चाओं में रहती है और वैसे भी राजनीति में नेता अपने बयानों से ही माहौल बनाते हैं, लेकिन आज हम किसी नेता के बयान कि बात नहीं कर रहे हैं बल्कि राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी पंकज ओझा की एक सोशल मीडिया पोस्ट की कर रहे हैं. इन दिनों वे अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर काफी चर्चाओं में है और इससे पहले भी उन पर कई तरह के आरोप लगा चुके हैं.

दरअसल, खाद्य सुरक्षा विभाग में तैनात एडिशनल डायरेक्टर पंकज ओझा ने फेसबुक पर एक पोस्ट की जिसमें उन्होंने मातृशक्ति को अपमानित करने वालों के लिए कुछ लिखा है. उन्होंने आगे लिखा जो "खुद जमानत पर बाहर है वह औरों को चोर बताते हैं" शायराना अंदाज में लिखी हुई उनकी इस पोस्ट को कमेंट बॉक्स में लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कि दिवंगत माता को जो गाली देने का मामला बिहार में सामने आया उससे जोड़कर देख रहे हैं. 

वायरल हो रहा पोस्ट

कमेंट सेक्शन में लोगों के अलग-अलग कमेंट भी देखे जा रहे हैं, लेकिन यह पोस्ट अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, क्योंकि पंकज ओझा खाद्य सुरक्षा विभाग के एडिशनल डायरेक्टर हैं और ऐसे में एक सरकारी अधिकारी पद पर रहते हुए इस तरह की पोस्ट करता है तो चर्चा होना लाजमी है.

पोस्ट नहीं किया डिलीट

आरएएस पंकज ओझा ने यह पोस्ट वायरल होने के बाद भी डिलीट नहीं की है, इससे पहले भी पंकज ओझा का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसके बाद उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे.

मिलावटखोरी के लगे थे आरोप

बीते दिनों आईपीएस पंकज चौधरी ने भी एक पत्र खाद्य सुरक्षा आयुक्त को लिखा था, जिसमें उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री द्वारा तत्कालीन पुलिस महानिदेशक एसीबी को पत्र लिखा गया, जिसमें उन्होंने लिखा कि मिलावट खोरों के साथ पंकज ओझा कि संलिप्तता प्रथम दृष्टिया प्रमाणित हुई है. दुर्भाग्यपूर्ण रूप से उक्त अधिकारी का आज दिनांक तक ना तो जांच के दौरान एपीओ किया गया ना ही दूसरी जगह तबादला. इस पत्र में आईपीएस पंकज चौधरी ने पंकज ओझा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी. यह पत्र उन्होंने 14 अगस्त को लिखा था.

मुबारिक खान को पत्रकारिता में करीब 8 सालों का अनुभव है. उन्होंने राजस्थान की राजनीतिक खबरों के साथ-साथ ट्रांसपोर्ट, एजुकेशन और मेडिकल क्षेत्र से जुड़ी ख़बरों की रिपोर्टिंग की है. 2023 के विधानसभा और 2024 के लोकसभा चुनाव में राजस्थान की अलग-अलग विधानसभा सीटों पर ग्राउंड जीरो से रिपोर्टिंग की. आनंदपाल एनकाउंटर और लॉरेंस बिश्नोई गैंग की मैडम माया पर स्टोरी ने खूब सुर्खियां बटोरी. मुबारिक खान ने राजस्थान यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई करने के बाद बीजेएमसी में डिप्लोमा प्राप्त किया.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान के दीपक उत्तर भारत में जलाएंगे CJP की अलख, अभिजीत दिपके ने दी बड़ी जिम्मेदारी
राजस्थान के दीपक उत्तर भारत में जलाएंगे CJP की अलख, अभिजीत दिपके ने दी बड़ी जिम्मेदारी
राजस्थान: ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर शिक्षा मंत्री का इनकार, ग्रेड-थर्ड टीचर्स का हंगामा
राजस्थान: ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर शिक्षा मंत्री का इनकार, ग्रेड-थर्ड टीचर्स का हंगामा
किशोर सुधार गृह में खूनी वारदात, बाल कैदियों ने वार्डन की पीट-पीटकर हत्या
किशोर सुधार गृह में खूनी वारदात, बाल कैदियों ने वार्डन की पीट-पीटकर हत्या
जयपुर में महिला के कपड़े पहनकर युवक ने की आत्महत्या, जांच शुरू
जयपुर में महिला के कपड़े पहनकर युवक ने की आत्महत्या, जांच शुरू

वीडियोज

Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs
Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Embed widget