एक्सप्लोरर

राजस्थान में पुलिस टीम पर हमला करने वाले आरोपियों का निकला जुलूस, कई इलाकों में कराया पैदल मार्च

Rajasthan News: राजस्थान के प्रतापगढ़ में पुलिस पर हमला करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर शहर में पैदल मार्च कराया. अधिकारियों ने कहा कि कानून तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.

राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के कोटड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस टीम पर हमला व मारपीट करने वाले आरोपियों को जिला पुलिस ने अनूठा सबक सिखाया है. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रतापगढ़ शहर में उनका पैदल मार्च कराया है.

कोटड़ी थाना पुलिस व प्रतापगढ़ जिला पुलिस के संयुक्त दल ने आरोपियों का जुलूस निकालकर शहर भर में पैदल मार्च किया. इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस जाप्ता मौजूद रहा. पुलिस का उद्देश्य अपराधियों में भय पैदा करना और आमजन में कानून-व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम रखना बताया गया.

कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी - पुलिस 

पैदल मार्च के दौरान अभियुक्तों से यह भी कहा कि अब कभी भी पुलिस कर्मियों के साथ गलत बर्ताव नहीं करेंगे और समाज में भी किसी के साथ दुर्व्यवहार नहीं करेंगे. गौरतलब है कि जिस तरह मध्य प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ पैदल मार्च निकालने की परंपरा है, उसी तर्ज पर प्रतापगढ़ में भी यह कार्रवाई की गई.

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और पुलिस कर्मियों पर हमला करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा. इन आरोपियों ने पिछले हफ्ते गांव में झगड़ा रोकने गई पुलिस टीम पर हमला कर दिया था और कई पुलिसकर्मियों को पीटकर घायल कर दिया था.

पुलिसकर्मियों पर हमला

बता दें, एक अन्य मामले में  राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में पुलिसकर्मियों पर हमला करने का मामला सामने आया है. जिले के जंक्शन थाना इलाके में चोरी के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर कुछ लोगों ने कथित तौर पर हमला कर दिया. इस हमले में 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं.

पुलिस उप अधीक्षक मीनाक्षी ने पीटीआई भाषा को जानकारी दी है कि सुरेशिया पुलिस चौकी इलाके में चोरी के एक मामले में कुछ पुलिसकर्मी आरोपी को पकड़ने गए थे. इस दौरान पुलिस दल पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया और पुलिस जीप में तोड़फोड़ भी की गई.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: शिक्षा मंत्री के आश्वासन के बाद ग्रेड-3 शिक्षकों ने टाला आंदोलन, दी चेतावनी
जयपुर: शिक्षा मंत्री के आश्वासन के बाद ग्रेड-3 शिक्षकों ने टाला आंदोलन, दी चेतावनी
जमीन विवाद में बड़े भाई ने ले ली छोटे की जान, 72 घंटे में पुलिस ने दबोचा
जमीन विवाद में बड़े भाई ने ले ली छोटे की जान, 72 घंटे में पुलिस ने दबोचा
जोधपुर: सरकारी स्कूलों में टीचर्स की कमी पर फूटा गुस्सा, छात्रों ने जड़ा ताला
जोधपुर: सरकारी स्कूलों में टीचर्स की कमी पर फूटा गुस्सा, छात्रों ने जड़ा ताला
छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर जयपुर- अजमेर में हंगामा, ABVP ने किया प्रदर्शन
छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर जयपुर- अजमेर में हंगामा, ABVP ने किया प्रदर्शन

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
Cat Viral Video: बच्चों से मिलने की जिद... बार-बार गिरी लेकिन दीवार पर चढ़ ही गई बिल्ली, वीडियो वायरल
बच्चों से मिलने की जिद... बार-बार गिरी लेकिन दीवार पर चढ़ ही गई बिल्ली, वीडियो वायरल
Embed widget