एक्सप्लोरर

Rajasthan Paper Leak: राजस्थान पेपर लीक मामले में एक्शन, टॉपर समेत ट्रेनिंग ले रहे 15 सब इंस्पेक्टर्स हिरासत में लिए गए

Rajasthan News: राजस्थान पेपर लीक मामले में सब-इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा में टॉप करने वाले एक व्यक्ति सहित 15 सब इंस्पेक्टर्स हिरासत में ले लिए गए हैं.

Rajasthan Paper Leak Case: राजस्थान पेपर लीक मामले (Rajasthan Paper Leak Case) में एक के बाद एक नए खुलासे सामने आ रहे हैं. एक अधिकारी ने कहा कि सब-इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा में टॉप करने वाले एक व्यक्ति सहित 15 सब इंस्पेक्टर्स को सोमवार को हिरासत में लिया गया.

इन पर आरोप है कि इन्होंने लीक हुए प्रश्नपत्रों और डमी उम्मीदवारों का उपयोग करके 2021 में परीक्षा पास की. पुलिस के विशेष अभियान समूह की एक टीम (SOG) राजस्थान पुलिस अकादमी पहुंची और वहां प्रशिक्षण ले रहे संदिग्धों को हिरासत में लिया. इनमें टॉपर और महिला सब इंस्पेक्टर भी शामिल हैं. 

RPSC ने 2021 में आयोजित की थी परीक्षा
अधिकारी ने कहा कि एक सब-इंस्पेक्टर को अजमेर के किशनगढ़ में पुलिस ट्रेनिंग स्कूल से और दो अन्य को उनके गांवों से हिरासत में लिया गया. राज्य पुलिस की एटीएस और एसओजी के एडीजी वीके सिंह ने कहा कि राजस्थान लोक सेवा आयोग ने राजस्थान लोक सेवा आयोग ने 2021 में सब-इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा आयोजित की थी. एक आपराधिक गिरोह द्वारा प्रश्नपत्र लीक कर कुछ अभ्यर्थियों की भर्ती कराने की सूचना मिलने के बाद इसका सत्यापन कराया गया और प्राथमिकी दर्ज करायी गई.

700 पुलिसकर्मी ले रहे प्रशिक्षण
पुलिस अधिकारी ने कहा कि पंद्रह संदिग्ध प्रशिक्षुओं को पूछताछ के लिए एसओजी मुख्यालय लाया गया है. जांच एजेंसी को यह भी संदेह है कि परीक्षा से पहले प्रश्न पत्र प्राप्त करने के अलावा, कुछ ऐसे उम्मीदवारों के लिए डमी उम्मीदवारों की व्यवस्था की गई थी, जिनमें स्वयं परीक्षा लिखने की योग्यता नहीं थी. वहीं, 15 सब इंस्पेक्टर की हिरासत के बाद ये  माना जा रहा है कि, वर्तमान में  प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे राजस्थान सब इंस्पेक्टर पुलिस बैच के लिए परेशानियां खड़ी हो सकती हैं. बता दें वर्तमान में 700 पुलिसकर्मी  प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election: राजस्थान कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट 8 मार्च के बाद, कई सीटों पर 4 तो कहीं एक ही नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
जोधपुर में अशोक गहलोत का BJP पर हमला, गिनाईं सरकार की कमियां
जोधपुर में अशोक गहलोत का BJP पर हमला, गिनाईं सरकार की कमियां
'अवैध मस्जिद-मजार सुरक्षा के लिए खतरा', VHP नेता का बड़ा बयान
'अवैध मस्जिद-मजार सुरक्षा के लिए खतरा', VHP नेता का बड़ा बयान
जोधपुर में झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित, सड़कें बनीं दरिया
जोधपुर में झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित, सड़कें बनीं दरिया

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget