एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election: राजस्थान कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट 8 मार्च के बाद, कई सीटों पर 4 तो कहीं एक ही नाम

Lok Sabha Election 2024: दिल्ली में कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश प्रभारी शामिल होंगे. चर्चा है कि 8 मार्च के बाद पहली लिस्ट आ सकती है.

Rajasthan Congress Candidate List Date: राजस्थान में कांग्रेस ने कई लोकसभा सीटों पर पूरी तैयारी कर ली है. दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में उन नामों पर चर्चा होगी. उसके बाद केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद उम्मीदवारों के नामों का एलान हो जायेगा. दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा शामिल होंगे. 

कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि कई सीटों पर नाम फाइनल हो गए हैं. जिनपर बस चर्चा होगी और उसे केंद्रीय चुनाव समिति फाइनल करेगा. कुछ सीटों पर चार तो, कुछ पर दो और कुछ पर एक ही नाम फाइनल हैं. पिछले दिनों कई बैठकों में इन नामों पर चर्चा हो चुकी है. जानकारी के अनुसार आठ मार्च के बाद किसी दिन राजस्थान के उम्मीदवारों के नामों की लिस्ट आ सकती है. 

इन सीटों पर है तैयारी ? 
जयपुर शहर से स्वर्णिम चतुर्वेदी, रफीक खान, प्रताप सिंह खाचरियावास, जयपुर ग्रामीण से राजेंद्र यादव, इंद्राज गुर्जर, अनिल चोपड़ा, सुमित भगासरा का नाम शामिल है. इसी तरह से झुंझुनूं में बृजेन्द्र सिंह ओला का नाम लगभग-लगभग फाइनल है. चूरू में राम सिंह कस्वां और कृष्णा पूनियां का नाम फाइनल है. सीकर में महादेव सिंह खंडेला और सीताराम लाम्बा के अलावा कोई एक नाम और है. 

अलवर में संदीप और ललित यादव का नाम लिस्ट में है. इसी तरह टोंक-सवाई माधोपुर से नमो नारायण मीणा और हरीश मीणा का नाम है. करौली धौलपुर से यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सत्यवीर अलोरिया के नाम पर भी चर्चा है. 

जातिगत समीकरण पर रहेगा फोकस 
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस जातिगत समीकरण को पूरी तरह से साधेगी. इसमें कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है. भाजपा के घोषित उम्मीदवारों के नाम के हिसाब से कांग्रेस किलेबंदी करने की तैयारी में है. जयपुर में ब्राह्मण, ग्रामीण में जाट या यादव, शेखावटी में जाट को मैदान में उतारने की पूरी तैयारी हो रही है. कुछ  नाराज मजबूत चेहरों को भी पार्टी में लाने की तैयारी है. हालाँकि, इसपर अभी काम नहीं हो रहा है. सिर्फ पार्टी चुनाव जीतने के लिए पूरा फोकस कर रही है. 

यह भी पढ़ें: राजस्थान में कांग्रेस को एक और झटका, बांसवाड़ा में चांदमल जैन ने छोड़ी पार्टी

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
जोधपुर में अशोक गहलोत का BJP पर हमला, गिनाईं सरकार की कमियां
जोधपुर में अशोक गहलोत का BJP पर हमला, गिनाईं सरकार की कमियां
'अवैध मस्जिद-मजार सुरक्षा के लिए खतरा', VHP नेता का बड़ा बयान
'अवैध मस्जिद-मजार सुरक्षा के लिए खतरा', VHP नेता का बड़ा बयान
जोधपुर में झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित, सड़कें बनीं दरिया
जोधपुर में झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित, सड़कें बनीं दरिया

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget