एक्सप्लोरर

Rajasthan Suicide News: MBBS की स्टूडेंट ने सातवीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या, हाथ पर लिखा परिवार के लिए ये मैसेज

Dungarpur News: डूंगरपुर जिले के मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाली एमबीबीएस की छात्रा ने गर्ल्स हॉस्टल की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली. लड़की ने परिवार के लिए अपने हाथों पर लिखकर एक मैसेज भी छोड़ा है.

Rajasthan News: राजस्थान के डूंगरपुर (Dungarpur) जिले से चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां पर मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाली एमबीबीएस की छात्रा ने गर्ल्स हॉस्टल की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली. जानकारी के अनुसार लड़की ने परिवार के लिए अपने हाथों पर एक मैसेज भी लिखा है. हालांकि, लड़की ने आत्महत्या क्यों की इसके बारे में अभी खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस इस मामले में जांच कर रही है. 

दरअसल, यह घटना डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में हुई, जो मेडिकल कॉलेज साल 2018 में शुरू हुआ. इसी कॉलेज में पढ़ने वाली फर्स्ट ईयर की भरतपुर निवासी सुधांशी ने आत्महत्या कर ली. उसने यहां साल 2022 में प्रवेश लिया था और गर्ल्स हॉस्टल में रह रही थी. उसने गर्ल्स हॉस्टल की सातवीं मंजिल की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही स्टाफ और साथी स्टूडेंट्स उसे हॉस्पिटल लेकर गए. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
 
परिवार के लिए लिखा ये मैसेज
इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना के बारे में स्टाफ और साथी स्टूडेंट्स से जानकारी ली. उन्होंने बताया कि, वह दो तीन दिन से परेशान दिख रही थी, पूछो तो भी जवाब नहीं दे रही थी. इसके बाद वह सुबह नाश्ता करने के बाद रूम में चली गई और फिर सुसाइड कर लिया. वहीं जब सुधांशि को हॉस्पिटल लेकर गए तो वहां देखा गया कि, उसने अपने हथेली पर कुछ लिखा हुआ है. यह परिवार के लिए मैसेज था. उसने अपने हथेली पर लिखा था कि "आज के बाद मैं कोई गलती नहीं करूंगी, माय प्रोमिस, सॉरी मां-पापा भाई & रोहित".  हालांकि, लड़की ने आत्महत्या क्यों की इसकी गुत्थी अभी तक नहीं सुलझी है. घटना के बाद एसपी कुंदन कवारियां भी कॉलेज पहुंचे और पूछताछ की. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दौसा में दरिंदगी की इंतहा! 16 साल की गर्भवती से गैंगरेप, हैवानियत के दौरान प्रसव, नवजात की मौत
दौसा में दरिंदगी की इंतहा! 16 साल की गर्भवती से गैंगरेप, हैवानियत के दौरान प्रसव
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: अब तक 12.6% वोटिंग, सुरक्षा के सख्त इंतजाम
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: अब तक 12.6% वोटिंग, सुरक्षा के सख्त इंतजाम
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: पहले चरण का मतदान शुरू, अशोक गहलोत की अपील
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: पहले चरण का मतदान शुरू, अशोक गहलोत की अपील
5 साल के बेटे ने दी कांस्टेबल पिता को मुखाग्नि, गर्भवती पत्नी को छोड़ गए शंकरलाल
5 साल के बेटे ने दी कांस्टेबल पिता को मुखाग्नि, गर्भवती पत्नी को छोड़ गए शंकरलाल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मार्को रुबियो के भारत दौरे के 5 बड़े सिग्नल: वेनेजुएला का तेल, रूस से रिश्ते और ट्रेड डील पर फोकस क्या?
मार्को रुबियो के भारत दौरे के 5 बड़े सिग्नल: वेनेजुएला का तेल, रूस से रिश्ते और ट्रेड डील पर फोकस क्या?
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
The Paradise OTT Release: नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म ?
नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म ?
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget