एक्सप्लोरर

Rajasthan: ASI की बर्बरता, दुकानदार पर 50 लाठियां बरसाईं, CCTV में कैद हैवानियत

Rajasthan News: राजस्थान के झुंझुनू में एक ASI ने नशे में दुकानदार नाहर सिंह को लाठी से करीब 5 मिनट तक पीटा, 50 से ज्यादा लाठियां बरसाईं. घटना CCTV में रिकॉर्ड हुई है, पुलिस जांच कर रही है.

राजस्थान के झुंझुनू जिले में पुलिसकर्मी का शर्मसार कर देने वाला वीडियो सामने आया है. यहां एक ASI ने मामूली सी बात पर अधेड़ उम्र के दुकानदार को बेरहमी से लाठियों से पीटा. ASI ने दुकानदार पर एक-दो नहीं, बल्कि 50 से ज्यादा लाठियां बरसाईं.

वह दुकान के अंदर घुसकर करीब 5 मिनट तक कारोबारी पर लाठी से ताबड़तोड़ वार करता रहा. करीब 10 दिन पहले की इस घटना का CCTV अब सामने आया है. CCTV में पुलिसकर्मी की हैवानियत साफ नजर आ रही है. CCTV में कैद तस्वीरों को देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो सकते हैं.

मोबाइल चार्जिंग को लेकर 2 युवकों में विवाद

ASI इतनी बेरहमी से कारोबारी को लाठियां मार रहा है, जितना शायद लोग किसी जानवर को मारने में भी हिचकेंगे. यह घटना 2 अगस्त की रात को झुंझुनू रेलवे स्टेशन के बाहर खाने-पीने की दुकान चलाने वाले कारोबारी नाहर सिंह के साथ हुई.

उनका आरोप है कि रात के समय 2 लड़के मोबाइल चार्ज करने के लिए उनकी दुकान पर आए थे. कुछ देर बाद उन्होंने मोबाइल निकालने को कहा तो दोनों लड़के झगड़ा करने लगे. इस बीच वहां से पुलिस की वैन गुजरी तो दोनों लड़कों ने अपने साथ मारपीट की झूठी शिकायत की.

5 मिनट में 50 से ज्यादा बार लाठी बरसाई

इस पर कोतवाली थाने के ASI ओम प्रकाश लाठी लेकर दुकान में घुसे और नाहर सिंह को पीटना शुरू कर दिया. उन पर करीब 5 मिनट में 50 से ज्यादा बार लाठी बरसाई गई. बचाव के लिए उन्होंने दुकान में रखी कुर्सी को आगे किया तो लाठियों के वार से वह भी चकनाचूर हो गई.

ASI ओम प्रकाश लाठियां बरसाने के साथ ही लगातार गाली भी बक रहा था. कारोबारी नाहर सिंह का आरोप है कि पिटाई करने वाला असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर ओम प्रकाश नशे में धुत था. वह कुछ भी सुनने को तैयार नहीं था और लगातार लाठियां बरसा रहा था.

CCTV वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल

दूसरे पुलिसकर्मी और पड़ोस के लोगों ने उसे रोका तो वह उन्हें वैन में जबरन बिठाकर थाने ले गया. उन्हें दुकान बंद करने का भी मौका नहीं दिया गया. उन्हें दिन भर थाने में रखा और शाम को शांति भंग में चालान करने के बाद ही उसे छोड़ा गया. लाठियों से की गई पिटाई के चलते कारोबारी नाहर सिंह के शरीर पर जगह-जगह चोट आई है.

पुलिसकर्मी की हैवानियत का CCTV वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. लोग पुलिस के इस रवैए की जमकर आलोचना कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो का जिले के एसपी बृजेश उपाध्याय ने भी संज्ञान लिया है. उन्होंने कहा है कि इस मामले में जांच कराई जा रही है और जांच के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिगो संकट पर सरकार सख्त, जांच कमेटी के सामने पेश हुए CEO एल्बर्स , आज DGCA करेगी सवाल-जवाब
इंडिगो संकट पर सरकार सख्त, जांच कमेटी के सामने पेश हुए CEO, आज DGCA करेगी सवाल-जवाब
अखिलेश यादव का आरोप, 'सरकार की आलोचना करो तो BJP पुराने केस खोलकर गिरफ्तार करती है'
अखिलेश यादव का आरोप, 'सरकार की आलोचना करो तो BJP पुराने केस खोलकर गिरफ्तार करती है'
कश्मीर का कहवा, बंगाल का रसगुल्ला, पंजाब की मिस्सी रोटी... PM मोदी के NDA सांसदों को दिए डिनर का मेन्यू वायरल
कश्मीर का कहवा, बंगाल का रसगुल्ला... PM मोदी ने NDA सांसदों को दिया डिनर; मेन्यू वायरल
IND vs SA 2nd T20: 10 या 12 नहीं... भारतीय गेंदबाजों ने फ्री में दक्षिण अफ्रीका को दिए पूरे 22 रन; बन गया 'शर्मनाक' रिकॉर्ड
10 या 12 नहीं... भारतीय गेंदबाजों ने फ्री में दक्षिण अफ्रीका को दिए पूरे 22 रन; बन गया 'शर्मनाक' रिकॉर्ड

वीडियोज

सीक्रेट लव का शैतान दुश्मन | Sansani
TMC सांसद ने मकर द्वार पर सुलगाई सिगरेट...Giriraj Singh ने सांसद को टोका | ABP News
UP Sir Update: घुसपैठियों के खिलाफ देश में पहली बार इतना बड़ा एक्शन! | SIR Controversy
Sandeep Chaudhary: विपक्ष को बिहार वाला भय...3 करोड़ वोट कटना तय? | SIR | Gyanesh Kumar
Hanumangarh Farmers Protest: देश का किसान इतना क्रोधित क्यों है? | Bharat ki Baat With Pratima

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिगो संकट पर सरकार सख्त, जांच कमेटी के सामने पेश हुए CEO एल्बर्स , आज DGCA करेगी सवाल-जवाब
इंडिगो संकट पर सरकार सख्त, जांच कमेटी के सामने पेश हुए CEO, आज DGCA करेगी सवाल-जवाब
अखिलेश यादव का आरोप, 'सरकार की आलोचना करो तो BJP पुराने केस खोलकर गिरफ्तार करती है'
अखिलेश यादव का आरोप, 'सरकार की आलोचना करो तो BJP पुराने केस खोलकर गिरफ्तार करती है'
कश्मीर का कहवा, बंगाल का रसगुल्ला, पंजाब की मिस्सी रोटी... PM मोदी के NDA सांसदों को दिए डिनर का मेन्यू वायरल
कश्मीर का कहवा, बंगाल का रसगुल्ला... PM मोदी ने NDA सांसदों को दिया डिनर; मेन्यू वायरल
IND vs SA 2nd T20: 10 या 12 नहीं... भारतीय गेंदबाजों ने फ्री में दक्षिण अफ्रीका को दिए पूरे 22 रन; बन गया 'शर्मनाक' रिकॉर्ड
10 या 12 नहीं... भारतीय गेंदबाजों ने फ्री में दक्षिण अफ्रीका को दिए पूरे 22 रन; बन गया 'शर्मनाक' रिकॉर्ड
'शोले' की री-रिलीज से पहले अभिषेक बच्चन का खुलासा, कभी थिएटर में नहीं देखी पिता अमिताभ बच्चन की फिल्म
'शोले' की री-रिलीज से पहले अभिषेक बच्चन का खुलासा, कभी थिएटर में नहीं देखी फिल्म
आसिम मुनीर के CDF बनते ही एक्शन! ISI के पूर्व चीफ का कोर्ट मार्शल, 14 साल की सजा का ऐलान; इमरान के करीबी थी फैज
मुनीर के CDF बनते ही एक्शन! ISI के पूर्व चीफ का कोर्ट मार्शल, इमरान के करीबी थी फैज
कोई वेबसाइट या ऐप फेक या नहीं, कैसे करें पता? फ्रॉड होने से बचा लेगा यह तरीका
कोई वेबसाइट या ऐप फेक या नहीं, कैसे करें पता? फ्रॉड होने से बचा लेगा यह तरीका
यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान में किसे कितना मिलता है रिजर्वेशन, जानें किन स्टूडेंट्स को मिलता है सबसे ज्यादा फायदा?
यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान में किसे कितना मिलता है रिजर्वेशन, जानें किन स्टूडेंट्स को मिलता है सबसे ज्यादा फायदा?
Embed widget