एक्सप्लोरर

उदयपुर में 8 साल की बच्ची से रेप के बाद हंगामा, ग्रामीणों ने गाड़ियों में तोड़फोड़ कर जाम किया हाईवे

Udaipur News: उदयपुर के डबोक में 8 साल की बच्ची शाम को अपने खेत पर गई थी. तभी एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे जबरन पकड़कर पास की झाड़ियों में ले जाकर रेप किया. इस वारदात के बाद से लोगों में आक्रोश है.

उदयपुर के डबोक इलाके में एक 8 साल की बच्ची से रेप की घटना के बाद तनाव का माहौल है. इस घटना से गुस्साए लोगों ने डबोक थाने के बाहर जमकर हंगामा किया और उदयपुर-डबोक सर्विस रोड को जाम कर दिया. आक्रोशित भीड़ ने बसों और पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की. 

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, तीन थानों की अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया है. पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है. बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसकी हालत सामान्य है.

खेत से बच्ची को उठा ले गया आरोपी
दरअसल, उदयपुर के डबोक में 8 साल की बच्ची से हुई दरिंदगी ने पूरे इलाके को आक्रोशित कर दिया है. रविवार (11 अगस्त) की शाम करीब 7:30 बजे, बच्ची अपने खेत पर गई थी. तभी एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे जबरन पकड़कर पास की झाड़ियों में ले जाकर रेप किया. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया. 

आक्रोशित ग्रामीणों ने की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
किसी तरह घर पहुंची बच्ची ने अपने परिजनों को पूरी घटना बताई, जिसके बाद उसे तुरंत एमबी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. फिलहाल बच्ची की हालत स्थिर है. इस जघन्य वारदात की खबर फैलते ही, डबोक थाने के बाहर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए. लोगों का गुस्सा इतना ज्यादा था कि उन्होंने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया. 

देखते ही देखते विरोध प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया. गुस्साई भीड़ ने बसों के कांच फोड़ दिए और उदयपुर-डबोक सर्विस रोड को पूरी तरह से जाम कर दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया.

छावनी में तब्दील पूरा इलाका
बिगड़ते हालात को देखते हुए, एडिशनल एसपी गोपाल स्वरूप मेवाड़ा, एसडीएम रमेश सिरवी समेत घासा, मावली और फतहनगर थानों की पुलिस को मौके पर भेजा गया. अब पूरा इलाका एक पुलिस छावनी में तब्दील हो चुका है. पुलिस अधिकारी लगातार लोगों को समझाने-बुझाने की कोशिश कर रहे हैं और जल्द से जल्द न्याय का भरोसा दिला रहे हैं. 

एसपी योगेश गोल ने बताया कि बच्ची अक्सर अपनी मां के साथ खेत पर जाती थी, लेकिन उस दिन वह अकेली चली गई थी. पुलिस ने घटनास्थल पर एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाकर सबूत जुटाए हैं. इसके साथ ही, आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, जिनमें कुछ संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की गई है. 

बच्ची से रेप का आरोपी पुलिस हिरासत में
इस मामले में पुलिस ने आरोपी को डिटेन कर लिया है. वही इस मामले में प्रदर्शन कर रहे हैं लोगों पर राज कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज करते हुए 20 से ज्यादा आरोपियों को भी डिटेन किया है.

Input By : चेतन कुमार
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: UCC के विरोध में मुस्लिम समाज, पुलिस से हुई तीखी बहस
जयपुर: UCC के विरोध में मुस्लिम समाज, पुलिस से हुई तीखी बहस
जोधपुर: सरकारी स्कूल में परोसा गया खराब खाना, जांच शुरू
जोधपुर: सरकारी स्कूल में परोसा गया खराब खाना, जांच शुरू
राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल
राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल
आशुतोष रांका शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर भड़के, 'आपका टाइम...'
आशुतोष रांका शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर भड़के, 'आपका टाइम...'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget