एक्सप्लोरर

Rajasthan Elections 2023: चुनावी साल में महाराणा प्रताप बोर्ड गठन को मंजूरी, इसके पीछे ये है सीएम गहलोत की रणनीति

Rajasthan Assembly Elections: राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ कांग्रेस हर तरह के वोट बैंक पर नजर गड़ाए हुए है. इसी को देखते हुए एक के बाद एक घोषणाएं की जा रही हैं.

Rajasthan Elections: मेवाड़ (Mewar) के वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के बोर्ड के गठन को मंजूरी मिल गई है. सीएम अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने 24 दिन पहले 22 मई को उदयपुर दौरे पर महाराणा प्रताप (Maharana Pratap Board) के बोर्ड गठन की घोषणा की थी. अब इस बोर्ड को सीएम गहलोत की मंजूरी मिल गई है. बोर्ड में क्या होगा, कैसे कार्यकारिणी बनेगी, किस तरह से कार्य होंगे सभी फाइनल हो चुका है. महाराणा प्रताप बोर्ड गठन की मंजूरी के बाद मेवाड़ में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है. 
 
सीएम अशोक गहलोत लगातार मेवाड़ का दौरे कर रहे हैं. सिर्फ दौरे ही नहीं साथ में कई घोषणाएं भी कर रहे हैं. घोषणाओं पर तुरंत पालन भी हो रहा है. इसी साल राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और सीएम अशोक गहलोत की नजर मेवाड़ की 28 सीटों पर टिकी हुई है क्योंकि कांग्रेस को यहां से मंजूरी मिले. बोर्ड के गठन का मुख्य उद्देश्य आने वाली पीढ़ी को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के इतिहास के बारे में जानकारी देना और जन-जन तक पहुंचाना है. इस बोर्ड में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और 7 सदस्य होंगे. इनके अलावा सचिव और कार्यकारी स्टाफ अलग से होगा.
 
राजपूत वोट पर है सीएम गहलोत की नजर
यह बोर्ड महाराणा प्रताप के ऐतिहासिक स्थलों का संरक्षण करेगा और उनका नव निर्माण करेगा. साथ ही उन पर रचित शोध और साहित्य का संरक्षण कर उनको जन-जन तक पहुंचाएगा. महाराणा प्रताप बोर्ड के गठन की घोषणा के बाद चर्चाएं शुरू हो गई कि सीएम गहलोत ने मेवाड़ में राजपूत वोट को साधने के लिए यह घोषणा की है क्योंकि यहां बड़ी संख्या में राजपूत वोट हैं. मेवाड़ पर गहलोत की नजर है इसलिए घोषणाएं कर रहे हैं. अभी 22 जून को भी बड़ा किसान सम्मेलन होने वाला है जिसमें सीएम गहलोत आएंगे. ऐसी चर्चा है कि सीएम गहलोत किसी भी पक्ष को छोड़ना नहीं चाहते हैं.
 
ये भी पढ़ें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget