एक्सप्लोरर

Exclusive: बीजेपी की CM फेस की रेस में राजस्थान के 'योगी' का भी नाम! जानें- क्या बोले बाबा बालकनाथ?

Rajasthan Election 2023: राजस्थान के सियासी गलियारों में बीजेपी की तरफ से सीएम फेस को लेकर कई नेताओं के नाम शामिल हैं. इनमें बाबा बालकनाथ का नाम भी सुर्खियों में है.

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव की मतगणना में कुछ घंटे बाकी रह गए हैं. तीन दिसंबर को ये साफ हो जाएगा कि राजस्थान में किसकी सरकार बनेगी. इससे पहले हर तरफ यही चर्चा है कि बीजेपी और कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री कौन होगा? सियासी गलियारे में चर्चा में कई नाम हैं. इसमें से एक सुर्खियां बटोर रहा है. वो नाम बाबा बालकनाथ का है. बालकनाथ ने एबीपी न्यूज़ से खास बताचीत की जिसमें उन्होंने सीएम फेस से लेकर कई मुद्दों पर अपनी राय दी.

बातचीत के दौरान बाबा बालकनाथ से सवाल किया गया कि क्या आप खुदको सीएम का दावेदार मानते हैं या नहीं? इस पर उन्होंने कहा, "हमारी पार्टी एक है. हम पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आज्ञा का पालन करते हैं. हम अपने गुरू के आशीर्वाद से सेवा कर रहे हैं. हमारे संप्रदाय में गुरू के वचनों को सत्य वचन कहा जाता है. हम जिस पार्टी से जुड़े हैं उसके शीर्ष नेतृत्व के आदेश का पालन करते हैं और इसके अलावे हमें कुछ नहीं आता है."

खुद को योगी के तौर पर देखते हैं?
बाबा बालकनाथ से अगला सवाल किया गया कि क्या आप खुद को योगी के तौर पर राजस्थान में पेश करने की कोशिश कर रहे हैं? इस पर कहा, "ऐसा कुछ नहीं है. हम अपने आप को किसी के तौर पर पेश करने की कोशिश नहीं कर रहे हैं. हमारा सौभाग्य है कि हमें सेवा करने का अवसर मिल रहा है." 

राजनीति में कैसे हुई एंट्री?
उनसे ये भी सवाल किया कि आपका राजनीति में आना कैसे हुआ? इस सवाल पर बाबा बालकनाथ ने कहा, "हमारे गुरु को गंभीर बीमारी थी तो उन्होंने अपने हजारों शिष्यों में से मुझे इस योग्य समझा. हम अवसर देखते हैं कि हमे सेवा करने का मौका कहां मिलता है. मेरे गुरू स्वयं अलवर लोकसभा क्षेत्र से सांसद थे, उससे पहले विधायक भी रहे. उसी भाव से हमें भी सेवा करने का अवसर मिला. इसे पूरी निष्ठा के साथ करते हैं और करेंगे."

कौन हैं बाबा बालकनाथ?
39 साल के बाबा बालकनाथ का जन्म 16 अप्रैल 1982 में कोहराणा गांव में हुआ. बालकनाथ यादव जाति से आते हैं, यानी ओबीसी हैं. साथ ही नाथ संप्रदाय के आठवें मुख्य महंत भी हैं. महंत चांदनाथ ने 29 जुलाई 2016 को बालकनाथ को उत्तराधिकारी घोषित किया था. नाथ संप्रदाय की सबसे बड़ी गद्दी अस्थल बोहर नाथ आश्रम के महंत हैं. बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी के चांसलर भी हैं. वहीं अलवर से मौजूदा सांसद हैं. इसके अलावा अलवर की तिजारा विधानसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार हैं.

ये भी पढ़ें

Rajasthan: सर्वण, OBC, मुस्लिम, जाट, गुर्जर...कांग्रेस-BJP को किसके कितने वोट? एग्जिट पोल कर रहा हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब प्रसूताओं को बिना रिप्लेसमेंट मिलेगा ब्लड, भजनलाल सरकार का फैसला
अब प्रसूताओं को बिना रिप्लेसमेंट मिलेगा ब्लड, भजनलाल सरकार का फैसला
मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने उठाया पेपर लीक मुद्दा, अमित शाह को लिखी चिट्ठी
मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने उठाया पेपर लीक मुद्दा, अमित शाह को लिखी चिट्ठी
जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी

वीडियोज

Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री की चेतावनी
'किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री की चेतावनी
कंगना रनौत के विवादित बयान पर पप्पू यादव, 'PM Gen-Z को…'
कंगना रनौत के विवादित बयान पर पप्पू यादव, 'PM Gen-Z को…'
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget