एक्सप्लोरर

Rajasthan: सर्वण, OBC, मुस्लिम, जाट, गुर्जर...कांग्रेस-BJP को किसके कितने वोट? एग्जिट पोल कर रहा हैरान

Rajasthan Exit Poll 2023: राजस्थान का एग्जिट पोल बताता है कि कांग्रेस को सबसे ज्यादा मुस्लिम वोट मिल सकते हैं. वहीं बीजेपी के खाते में सबसे ज्यादा सवर्णों का वोट जा सकता है.

Rajasthan Elections 2023: देश के किसी भी राज्य में चुनाव हों तो हार और जीत में जातिगत वोट (Vote) भी बड़ी भूमिका निभाते हैं. यही वजह है कि राजनीतिक पार्टियां अपने खास वोट बैंक को लुभाने के प्रयास में लगी रहती हैं. राजस्थान (Rajasthan) के विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) में जातिगत वोटों का बड़ा रोल रहेगा. इंडिया टुडे एक्सिस माइ इंडिया के एग्जिट पोल में यह जानकारी भी सामने आई है कि किस पार्टी को किस खास जाति का वोट मिल रहा है. एससी, एसटी, मुस्लिम, सवर्ण, जाट, गुर्जर और ओबीसी समुदाय के वोटों को लेकर चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं. 

कांग्रेस को इस समुदाय का सबसे ज्यादा वोट
राजस्थान में मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच है. एग्जिट पोल बताते हैं कि कांग्रेस को सबसे ज्यादा वोट मुस्लिम समुदाय का मिल सकता है. मुस्लिम समुदाय के 83 प्रतिशत मतदाताओं ने कांग्रेस के लिए वोट किया है. जबकि उसके बाद अनुसूचित जाति (57) और जनजाति (51) मतदाताओं ने वोट दिया है. वहीं, सवर्णों ने सबसे कम 22 प्रतिशत वोट किया है. जाट वर्ग के मतदाता का 36 प्रतिशत, गुर्जर का 39 प्रतिशत और ओबीसी समुदाय का 29 प्रतिशत वोट हासिल हुआ है. 

सवर्णों ने दिखाया बीजेपी पर भरोसा
बीजेपी की बात करें तो एग्जिट पोल के मुताबिक उसे सबसे ज्यादा सवर्णों का वोट मिला है. 62 प्रतिशत सवर्ण मतदाता ने बीजेपी के पक्ष में वोट डाले हैं. जबकि ओबीसी समुदाय के 55 प्रतिशत, 43 प्रतिशत गुर्जर, 42 प्रतिशत जाट, एसटी के 29 प्रतिशत और एससी के 26 प्रतिशत मतदाताओं ने बीजेपी को वोट किया है, जबकि केवल पांच प्रतिशत मुस्लिम मतदाताओं ने बीजेपी उम्मीदवारों को अपना वोट दिया है. वहीं, अन्य दलों और उम्मीदवारों की बात करें तो इन्हें 17 प्रतिशत अनुसूचित जाति, 20 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति, 12 प्रतिशत मुसलमान, 16 प्रतिशत सवर्ण, 22 प्रतिशत जाट, 18 प्रतिशत गुर्जर और 16 प्रतिशत ओबीसी वोट मिला है.

ये भी पढ़ें- Exclusive: राजस्थान का CM कौन? वसुंधरा राजे के नाम पर किरोड़ी लाल मीणा बोले- 'वो बीजेपी की...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलवरः बच्चों के बाहर खेलने पर भड़की मां, कैंची से की हत्या, खुद ने भी की खुदकुशी
अलवरः बच्चों के बाहर खेलने पर भड़की मां, कैंची से की हत्या, खुद ने भी की खुदकुशी
कोटाः 3 मिनट में उड़ाई गहनों से भरी तिजोरी, बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना
कोटाः 3 मिनट में उड़ाई गहनों से भरी तिजोरी, बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना
जयपुर में 6 दिन से लापता बस ड्राइवर का शव मिला, 4 लाख रुपये का रहस्य
जयपुर में 6 दिन से लापता बस ड्राइवर का शव मिला, 4 लाख रुपये का रहस्य
जयपुर में 21 अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, 18 करोड़ 60 लाख की ठगी का खुलासा
जयपुर में 21 अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, 18 करोड़ 60 लाख की ठगी का खुलासा

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
Embed widget