एक्सप्लोरर

चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया शुरू, पहले चरण में घर-घर जाकर मतदान दल करा रहे वोटिंग

Rajasthan Lok Sabha Election 2024: भरतपुर लोकसभा सीट पर प्रथम चरण की होम वोटिंग शुरू हो गई है. 85 साल से ज्यादा उम्र बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं की वोटिंग करवाई जा रही है.

Bharatpur Lok Sabha Election 2024: भरतपुर लोकसभा सीट के लिए आज शुक्रवार (5 अप्रैल) से प्रथम चरण की होम वोटिंग शुरू हुई. 85 साल से ज्यादा उम्र के एवं दिव्यांग मतदाताओं के घर मतदान दल की टीम पहुंच रही है और मतदान करवा रहे है. जो मतदाता मतदान केंद्र में जाने में असमर्थ है उन मतदाताओं को घर पर ही मतदान करने की सुविधा चुनाव आयोग द्वारा दी गई है. 

मतदान दल द्वारा वोटिंग के दौरान पूरी गोपनीयता रखी जा रही है. जिले में 78 मतदान दल होम वोटिंग करवा रहे हैं. 5 अप्रैल से 7 अप्रैल तक होम वोटिंग करवाई जाएगी. भरतपुर जिले की 7 विधानसभा क्षेत्र में 1 हजार 3 सौ 31 मतदाताओं ने घर पर ही वोट डालने के लिए अपना पंजीयन कराया है. 

सात विधानसभा में इतने मतदाता करेंगे होम वोटिंग 
जिला निर्वाचन विभाग द्वारा घर पर मतदान कराने के लिए 78 मतदान दाल लगाए है. बाकी कुछ रिजर्व टीमें भी हैं कुल मिलाकर 110 मतदान दल बनाए गए हैं . तीन दिन आज 5, 6 और 7 अप्रैल को घर - घर जाकर मतदान कराया जायेगा.

अगर 3 दिन में कोई मतदाता वोट डालने से वंचित रह जाता है तो, उनसे 15, 16 अप्रैल को वोट डलवाये जायेंगे. सभी पॉलिटिकल पार्टियों को घर पर जाकर मतदान कराने के लिए अवगत करवा दिया गया है जिससे वह अपने एजेंट्स को वहां मौके पर भेज सके. 

कुल 1598 मतदाता होम वोटिंग करेंगे
भरतपुर लोकसभा में कुल 8 विधानसभा आती हैं. अलवर की कठूमर विधानसभा भरतपुर लोकसभा में आती है. 8 विधानसभा में कुल 1598 मतदाता होम वोटिंग करेंगे. कठूमर विधानसभा में कुल 267 मतदाता हैं. जो होम वोटिंग करेंगे. भरतपुर विधानसभा में कुल 370 मतदाता होम वोटिंग करेंगे. भरतपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए 14 मतदान दल बनाये गए है. कुल मतदाता 1598 हैं. जिनमे 1 हजार 1 सौ 14 मतदाता 85 वर्ष से अधिक की उम्र के हैं. 484 मतदाता शारीरिक, मानसिक, रूप से पीड़ित हैं.

क्या कहना है जिला निर्वाचन अधिकारी का 
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अमित यादव ने बताया है कि लोकसभा चुनाव में जो मतदाता 85 वर्ष से अधिक उम्र के है और दिव्यांग मतदाता जो मतदान केंद्र पर जाने में असमर्थ है उनको घर पर ही मतदान करने की सुविधा चुनाव आयोग द्वारा की गई है.  

चुनाव आयोग के दिशा निर्देशानुसार मतदान की गोपनीयता रखते हुए घर - घर जाकर मतदान कराया जा रहा है. जो मतदान दल बनाया गया है उसमे सेक्टर अधिकारी ,माइक्रो ऑब्जर्वर एक वीडियोग्राफर रहेगा पुलिस भी साथ रहेगा. इससे काफी लोगों को फायदा मिल रहा है.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: राजस्थान में चंद्रशेखर आज़ाद ने बढ़ाई BJP के लिए चुनौती, राजस्थान की पांच सीट पर उतारे उम्मीदवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jaipur News: अमायरा सुसाइड केस में 8 महीने बाद चार्जशीट, हल्की धाराओं से नाराज परिवार जाएगा हाईकोर्ट
जयपुर: अमायरा सुसाइड केस में 8 महीने बाद चार्जशीट, हल्की धाराओं से नाराज परिवार जाएगा हाईकोर्ट
Bharatpur News: मृतक सर्राफा व्यापारी के परिवार से मिले टीकाराम जूली, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
भरतपुर: मृतक सर्राफा व्यापारी के परिवार से मिले टीकाराम जूली, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
Rajasthan News: UCC पर जनसुनवाई पर कांग्रेस का हमला, डोटासरा बोले- सियासी रोटियां सेंक रही सरकार
राजस्थान: UCC पर जनसुनवाई पर कांग्रेस का हमला, डोटासरा बोले- सियासी रोटियां सेंक रही सरकार
नितिन गडकरी के एक्सप्रेसवे दौरे से पहले बड़ा हादसा, खड़ी मिनी बस में घुसा डंपर, एक की मौत, 15 घायल
नितिन गडकरी के एक्सप्रेसवे दौरे से पहले बड़ा हादसा, खड़ी मिनी बस में घुसा डंपर, एक की मौत, 15 घायल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget