एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: राजस्थान में चंद्रशेखर आज़ाद ने बढ़ाई BJP के लिए चुनौती, राजस्थान की पांच सीट पर उतारे उम्मीदवार

Lok Sabha Elections 2024: आजाद समाज पार्टी कांशीराम ने राजस्थान में अपने प्रत्याशियों का एलान कर दिया है. इनमें से एक सीट वह है जहां से केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत सांसद हैं.

Rajasthan Lok Sabha Elections: चंद्रशेखर आजाद (Chandrashekhar Azad) की पार्टी आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने राजस्थान में पांच सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं. इनमें टोंक-सवाईमाधोपुर, अजमेर, जोधपुर, बाड़मेर और जालोर की सीट शामिल है. राजस्थान (Rajasthanb) में मुख्य मुकाबला यूं तो बीजेपी और कांग्रेस के बीच रहता है लेकिन बसपा और आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी उतारने से मुकाबला रोचक होने जा रहा है.

आजाद समाज पार्टी की ओर से टोंक-सवाईमाधोपुर से विजेंद्र सिंह मीणा, अजमेर से जितेंद्र कुमार बोयत, जोधपुर से आनंदपाल चौहान, बाड़मेर से प्रभुराम गोयल और जालोर से मोतीलाल हीरागर को मैदान में उतारा गया है. 

इन सीटों पर चार पार्टियां आमने-सामने
राजस्थान की फिलहाल 24 सीटें बीजेपी के पास हैं. एक पर हनुमान बेनीवाल सांसद हैं जिन्होंने पिछला चुनाव बीजेपी के समर्थन से लड़ा था. कांग्रेस और बीएसपी ने सभी  सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं तो वहीं आजाद समाज पार्टी ने कुछ सीटों पर प्रत्याशियों का एलान किया है जहां बीजेपी के प्रत्याशियों को इन तीन पार्टियों के प्रत्याशियों से चुनौती मिलेगी. 

केंद्रीय मंत्री को इनसे मिलेगी चुनौती
बीजेपी ने टोंक सवाई माधोपुर से सुखबीर सिंह जौनपुरिया को टिकट दिया है जिन्हें आजाद समाज पार्टी के विजेंद्र सिंह मीणा, कांग्रेस के हरीश चंद्र मीणा, और बसपा के प्रह्लाद सैनी से चुनौती मिलेगी.

वहीं, अजमेर में भारीरथ चौधरी के सामने कांग्रेस के रामचंद्र चौधरी, बसपा के रामदेव गुर्जर और आजाद समाज के जितेंद्र कुमार बोयत होंगे. जोधपुर सीट पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के सामने बसपा की मंजू देवी, आजाद समाज के आनंदपाल चौहान और कांग्रेस के करन सिंह होंगे. 

बाड़मेर सीट की बात करें तो बीजेपी ने यहां कैलाश चौधरी को टिकट दिया है तो कांग्रेस ने उम्मेदराम बेनीवाल को प्रत्याशी बनाया है. यहां बसपा के लीलाराम और आजाद समाज प्रभुराम गोयल बीजेपी के प्रत्याशी को टक्कर देंगे. जालौर सीट पर बीजेपी के लुंबाराम चौधरी के सामने पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे और कांग्रेस नेता वैभव गहलोत होंगे. इसके अलावा, बसपा के लाल सिंह राठौर और आजाद समाज पार्टी के मोतीलाल हीरागर से भी उनका मुकाबला होगा.

ये भी पढ़ेंRajasthan: 'गोविंद सिंह डोटासरा को ED करेगी गिरफ्तार', मंत्री मदन दिलावर ने क्यों कही ये बात?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान निकाय चुनाव से पहले OBC आयोग ने CM भजनलाल को सौंपी रिपोर्ट, क्या पड़ेगा असर?
राजस्थान निकाय चुनाव से पहले OBC आयोग ने CM भजनलाल को सौंपी रिपोर्ट, क्या पड़ेगा असर?
बदइंतजामी पर मूक-बधिर छात्रों का फूटा गुस्सा, गहलोत ने सरकार को घेरा
बदइंतजामी पर मूक-बधिर छात्रों का फूटा गुस्सा, गहलोत ने सरकार को घेरा
राजस्थान: मानगढ़ धाम पर मुकरी केंद्र सरकार, कांग्रेस ने दी चेतावनी
राजस्थान: मानगढ़ धाम पर मुकरी केंद्र सरकार, कांग्रेस ने दी चेतावनी
डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड
डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
Gen Z और Gen Alpha से प्रोटेस्ट के बाद पहली बार मिलेंगे मोहन भागवत, क्या होगी बात?
Gen Z और Gen Alpha से प्रोटेस्ट के बाद पहली बार मिलेंगे मोहन भागवत, क्या होगी बात?
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
खतरे में आई जान? पैसेंजर विमान के करीब से गुजरा डोनाल्ड ट्रंप का मरीन वन हेलिकॉप्टर
खतरे में आई जान? पैसेंजर विमान के करीब से गुजरा डोनाल्ड ट्रंप का मरीन वन हेलिकॉप्टर
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget