एक्सप्लोरर

हनुमान बेनीवाल बचा पाएंगे अपना गढ़? जानें नागौर की खींवसर विधानसभा सीट का सियासी समीकरण

Rajasthan Assembly By Election: राजस्थान की खींवसर विधानसभा सीट हनुमान बेनीवाल के लोकसभा चुनाव जीतने के बाद खाली हुई है. सभी राजनीतिक दल इस सीट पर जीत के लिए दावेदारी जता रहे हैं.

Rajasthan Assembly Bye Polls 2024: राजस्थान में विधानसभा के बाद लोकसभा चुनाव भी संपन्न हो चुके हैं. विधानसभा सीटों के मौजूदा विधायकों के लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बनाने के बाद रिक्त हुई पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में जीत को लेकर सभी राजनीतिक दल अपने अपने दांव पेच चला रहे हैं.

नागौर जिले की खींवसर विधानसभा सीट राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बन चुके हैं.

खींवसर विधानसभा सीट रिक्त होने के कारण उपचुनाव करवाये जाएंगे. खींवसर विधानसभा सीट आरएलपी के हनुमान बेनीवाल का गढ़ मानी जाती है. बेनीवाल के गढ़ को ढहाने के लिए कांग्रेस और बीजेपी ने मतदाताओं की नब्ज टटोलना शुरू कर दिया है.

खींवसर विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने जिला मुख्यालय पर बैठक की वही बीजेपी की जयपुर के मुख्यालय में कार्यकर्ताओं से प्रत्याशी को लेकर रायशुमारी की गई. बेनीवाल का गढ़ रहे खींवसर को जीतने के लिए सभी राष्ट्रीय दलों ने अपनी-अपनी तैयारी शुरू कर दी है.

हनुमान बेनीवाल बचा पाएंगे अपना गढ़? जानें नागौर की खींवसर विधानसभा सीट का सियासी समीकरण

खींवसर विधानसभा सीट का इतिहास
नागौर 2008 के दौरान मुंडवा को हटाकर बनी खींवसर विधानसभा सीट से हनुमान बेनीवाल तीन बार विधायक रहे. वही 2019 में हनुमान बेनीवाल के सांसद बनने के बाद खींवसर विधानसभा सीट खाली हो गई. इस सीट पर उपचुनाव में हनुमान के भाई नारायण बेनीवाल विधायक बने. 2023 में हुए राजस्थान विधानसभा के चुनाव में एक बार फिर हनुमान बेनीवाल ने खींवसर विधानसभा सीट से जीत दर्ज की 2024 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर जीत कर सांसद बन गए हैं. तो यह सीट खाली हो गई है. खींवसर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने है.

2023 में ऐसा रहा था नतीजा
राजनीतिक जानकारों की मानें तो खींवसर विधानसभा सीट बनने के बाद से लेकर अब तक हनुमान बेनीवाल का इस सीट पर कब्जा रहा है. लेकिन शुरू से लेकर अब तक जीत का अंतराल लगातार काम होता जा रहा है. जबकि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल के लिए चिंता का विषय जरूर बनी हुई है. 2023 के विधानसभा चुनाव में हनुमान बेनीवाल मात्र 2200 वोटो से जीत हासिल कर पाए.

खीवंसर विधानसभा सीट                  वर्ष            जीत मतों से

हनुमान बेनीवाल                               2008         24443
हनुमान बेनीवाल                               2013         23020
हनुमान बेनीवाल                               2018         16948
नारायण बेनीवाल                              2019          4650 उपचुनाव     
हनुमान बेनीवाल                               2023          2200

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के हनुमान बेनीवाल ने 2023 विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ा वही लोकसभा 2024 चुनाव को लेकर इंडी गठबंधन से लड़ा था. उपचुनाव को लेकर अभी किसी तरह के गठबंधन की घोषणा नहीं हुई है. बेनीवाल इस उप चुनाव में अपने गढ़ को बचाने में कामयाब होंगे या बीजेपी कांग्रेस बेनीवाल के गढ़ को ढहाने में कामयाब होगी.

ये भी पढ़ें: Rajasthan: राजस्थान कांग्रेस में 60 साल से कम उम्र के इन नेताओं पर टिकी है 'उलटफेर' की सुई, जानें- कौन सबसे आगे?

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
Jaipur News: ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget