एक्सप्लोरर

Rajasthan: राजस्थान कांग्रेस में 60 साल से कम उम्र के इन नेताओं पर टिकी है 'उलटफेर' की सुई, जानें- कौन सबसे आगे?

Rajasthan Politics: कांग्रेस आलकमान गोविंद सिंह डोटासरा, टीका राम जूली हरीश चौधरी और सचिन पायलट को उनके कद के मुताबिक कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकता है. इन सभी का अपने-अपने क्षेत्रों में खासा प्रभाव है.

Rajasthan Congress News: राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मंगलवार को विधायक दल की बैठक ली. इस दौरान नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और डोटासरा के संवाद पर कई सवाल उठ रहे हैं तो वहीं विधायक हरीश चौधरी और सचिन पायलट की जुगलबंदी के कई मायने निकाले जा रहे हैं. दरअसल, विधायक दल की बैठक में गोविंद सिंह डोटासरा ने नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली को कहा कि सचिन पायलट का स्थान ग्रहण करेंगे. इसपर पायलट ने पलटकर कहा कि अब पता नहीं कौन किसकी कुर्सी पर बैठेगा. 

उसके कुछ देर बाद हरीश चौधरी और सचिन पायलट की आपस में बातचीत करते हुए एक वीडियो सामने आया है. इसको लेकर अलग-अलग बातें हो रही हैं. दरअसल, इन चार नेताओं की उम्र 60 साल से कम है और इन्हीं नेताओं के पास कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी रह चुकी है. यही से कुछ उलटफेर होने की संभावना है.

सचिन पायलट और हरीश चौधरी की अपनी-अपनी पैठ 
सचिन पायलट डिप्टी सीएम रह चुके हैं. लंबे समय तक वे प्रदेश अध्यक्ष भी रहे और अभी दूसरी बार विधायक हैं. दो बार सांसद भी रहे हैं. केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं. उनका लोकसभा चुनाव में बड़ा असर दिखा है. उनके ज्यादतार समर्थक चुनाव जीतकर आए हैं. विधानसभा में भी सचिन का प्रभाव दिखा है. अभी इनकी उम्र मात्र 46 साल हैं. अशोक गहलोत के गुट के अलावा इनका सभी से बेहतर राजनीतिक संबंध है. इन्हें कांग्रेस का राष्ट्रीय महासचिव भी बनाया गया है. 

वहीं हरीश चौधरी की उम्र 54 साल है.वे विधायक हैं. पहले कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं. हरीश चौधरी लोकसभा सदस्य भी रहे हैं. प्रमुख जाट नेताओं में भी उनकी गिनती होती है. पहले वे अशोक गहलोत गुट में थे. लेकिन आजकल वे सचिन पायलट के साथ हैं.

टीकाराम जूली और गोविंद सिंह डोटासरा की भी अच्छी पकड़
टीकाराम जूली राजस्थान में नेता प्रतिपक्ष हैं. इनकी उम्र मात्र 43 साल है. कई बार विधायक रह चुके हैं. मंत्री भी रहे और इनकी अपने क्षेत्र में अच्छी पकड़ है. इन्हें कम उम्र में पार्टी ने ये बड़ी जिम्मेदारी दी है. इन्हें किसी गुट का नहीं माना जाता है.

गोविंद सिंह डोटासरा 59 साल के है. वे कई बार विधायक का चुनाव जीत चुके हैं. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हैं. कैबिनेट मंत्री भी रहे हैं. जाट नेताओं में इनकी पकड़ अच्छी मानी जाती है.

यह भी पढ़ें: Rajasthan Budget: युवाओं के लिए 70 हजार पदों पर भर्ती से लेकर बिजली-पानी तक, जानें- राजस्थान बजट की बड़ी बातें

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा
NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर
पन्ना धाय की जाति पर राजस्थान में कोहराम, केंद्र की किताब पर भड़का गुर्जर समाज
पन्ना धाय की जाति पर राजस्थान में कोहराम, केंद्र की किताब पर भड़का गुर्जर समाज
IIT बॉम्बे का खुलासा, राजस्थान हाई कार्ट का डोम कमजोर, कोर्ट का स्वत: संज्ञान
IIT बॉम्बे का खुलासा, राजस्थान हाई कार्ट का डोम कमजोर, कोर्ट का स्वत: संज्ञान

वीडियोज

Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?
Bollywood News: सोशल मीडिया पर कार्तिक-करीना की तस्वीरें वायरल, यूजर्स के दावों ने उड़ाए होश ( 11.08.26 )
Salman Khan की Ramayan क्यों हुई बंद? 40% शूट के बाद अधूरी रह गई फिल्म की कहानी
DR. Aarambhi: 😯Aarambhi के मिशन में Dhruv की नई चाल, चाय वाले के खुलासे से बदला पूरा खेल #sbs
Nikita Rawal को Female Fan ने अचानक किया Kiss, Red Carpet का Video हुआ Viral

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget