एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: विधानसभा चुनाव खत्म होते ही मिशन 2024 की तैयारी में जुटे नड्डा, विधायकों के साथ वर्चुअल बैठक कर दिए ये निर्देश

Rajasthan CM Name: जेपी नड्डा ने 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' कार्यक्रम की विधायकों को जानकारी दी है. नड्डा ने कहा कि सभी विधायकों को यात्रा के दौरान घर-घर हर व्यक्ति तक पहुंचना है.

Rajasthan Election Result: राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी को मिली बड़ी जीत के बाद लगातार केंद्रीय नेतृत्व यहां के विधायकों के संपर्क में है. इसी क्रम में शनिवार यानी 9 दिसंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने विधायकों से वीडियो कान्फ्रेंस के जरिए बातचीत की है और उन्हें कई निर्देश दिए हैं. लोकसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी की कई योजनाओं को आगे बढ़ाने की बात कही गई है. खास करके 'विकसित भारत संकल्प' कार्यक्रम को कैसे राजस्थान के गांव-गांव तक पहुंचाना है इस पर चर्चा हुई है. इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल और राजस्थान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी मौजूद थे. 

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शाम 7:50 बजे बीजेपी के नवनिर्वाचित विधायकों से वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से वुर्चअल संवाद किया. इस दौरान विधायकों को लोकसभा चुनाव को लेकर कई निर्देश दिए. इस वुर्चअल बैठक में बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी भी जुड़े थे. जेपी नड्डा ने विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम की विधायकों को जानकारी दी है और आगे क्या करना है उसे बताया. जानकारी के अनुसार जेपी नड्डा ने कहा कि केंद्र की योजनाओं और मोदी की गारंटी को सभी विधायकों को यात्रा के दौरान घर-घर हर व्यक्ति तक पहुंचाना है. उन्होंने आगे बताया कि राजस्थान में 16 दिसंबर से यह यात्रा शुरू होने वाली है. मोदी सरकार के कामों के लिए पंचायत स्तर पर योजनाओं के प्रचार रथ भी जाएंगे.

आज देर शाम तक आ सकते हैं पर्यवेक्षक 

इस दौरान उन्होंने सभी को अभी से लोकसभा चुनावों में जुट जाने के लिए भी कहा. बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल भी मौजूद रहे. वहीं राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी द्वारा तय पर्यवेक्षक रविवार की देर शाम तक जयपुर आ सकते हैं. हालांकि, पार्टी इस पर अभी कोई बात नहीं कर पा रही है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि पर्यवेक्षक आज देर रात तक आ सकते हैं और सोमवार को विधायक दल की बैठक भी हो सकती है. जबकि पार्टी की तरफ से इस पर कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है. देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, विनोद तावड़े और सरोज पांडेय को पर्यवेक्षक और सहपर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है. 

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिकी चुनाव नतीजों पर BJP सांसद बोलीं, 'भारत में विपक्ष को खुश होने की...'
अमेरिकी चुनाव नतीजों पर BJP सांसद बोलीं, 'भारत में विपक्ष को खुश होने की जरूरत नहीं'
अशोक गहलोत पर टिप्पणी से भड़की यूथ कांग्रेस, CM भजनलाल का फूंका पुतला
अशोक गहलोत पर टिप्पणी से भड़की यूथ कांग्रेस, CM भजनलाल का फूंका पुतला
दिवाली पर जगमगाएगा जयपुर, घर-दुकानों की सजावट पर मिलेंगे इनाम
दिवाली पर जगमगाएगा जयपुर, घर-दुकानों की सजावट पर मिलेंगे इनाम
राजस्थान HC की वेबसाइट पर फर्जी जमानत आदेश अपलोड, NDPS आरोपी पर केस
राजस्थान HC की वेबसाइट पर फर्जी जमानत आदेश अपलोड, NDPS आरोपी पर केस

वीडियोज

US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump
Chitra Tripathi: 'हैट्रिक' पर योगी 'ओके'...शुभ-अशुभ में फंसे अखिलेश! | UP Election | Akhilesh Yadav
UP Elections 2027: Akhilesh Yadav का चुनाव लड़ने से इनकार...BJP ने किया पलटवार! | Chaar Ki Chaal

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
Embed widget