एक्सप्लोरर

MP CM Name: राजस्थान की तरह मध्य प्रदेश में भी पेचीदा है सीएम का चयन, बड़े नेताओं में बढ़ी कुर्सी के लिए रस्साकशी

MP BJP CM Name: एमपी में अगले CM के चेहरे को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है. राज्य के सभी बड़े नेता जब चुनाव जीतने के बाद दिल्ली दौड़ लगा हैं वहीं शिवराज सिंह चौहान लोकसभा के 'मिशन 29' पर जुट गए.

MP CM Name Discussion: मध्य प्रदेश में नए मुख्यमंत्री का सस्पेंस अगले 48 घंटो तक बना रहेगा. सोमवार (11 दिसंबर) को पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में बीजेपी विधायक दल की बैठक के बाद ही नए सीएम का ऐलान होगा. इस बीच राजस्थान की तरह मध्य प्रदेश में भी सीएम की कुर्सी का मसला पेचीदा हो गया है. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि एक अनार सौ बीमार की तर्ज पर पार्टी के भीतर किसी एक नाम पर सहमति नहीं बन पा रही है.

मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए मची रस्साकशी के बीच मध्य प्रदेश बीजेपी के प्रभारी मुरलीधर राव ने शुक्रवार (8 दिसंबर) को दावा किया कि अगले दो दिनों में तीन राज्यों के मुख्यमंत्रियों का खुलासा हो जाएगा. राव ने कहा कि पार्टी ने तीन राज्यों के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए हैं. पर्यवेक्षक संबंधित राज्यों का दौरा करेंगे और पार्टी दो दिनों के भीतर उन तीन राज्यों के लिए अपने मुख्यमंत्री के चेहरे की घोषणा करेगी.

'सीएम शिवराज मिशन 29 में जुटे'
अब मध्य प्रदेश में कौन बनेगा मुख्यमंत्री के सवाल पर आते हैं? मध्य प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार मनीष गुप्ता कहते है कि,"शिवराज सिंह चौहान उस पहलवान की तरह है, जो आखिरी दम तक जमीन नहीं छोड़ता है. राज्य के सभी बड़े नेता जब चुनाव जीतने के बाद दिल्ली दौड़ लगा रहे थे तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लोकसभा के 'मिशन 29' पर जुट गए. बहुत संभावना है कि शिवराज के आसानी से मैदान न छोड़ने की कारण ही बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व को नए सीएम का ऐलान करने में पसीना आ रहा है."

सीएम के लिए शिवराज सिंह के नाम का विरोध
बीजेपी सूत्रों का कहना है कि पार्टी मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान का रिप्लेसमेंट चाहती है. कहा तो यह भी जा रहा है कि चुनाव के पहले ही शिवराज सिंह चौहान को इसके संकेत दे दिए गए थे. एक राष्ट्रीय महासचिव सहित 7 सांसदों (जिसमें तीन केंद्रीय मंत्री शामिल थे) को चुनाव लड़ाने का फैसला भी पार्टी के केंद्रीय नेता की इसी रणनीति का हिस्सा था. लाडली बहना योजना की बंपर सफलता और बड़ा ओबीसी चेहरा होने के कारण बीजेपी आलाकमान को चुनाव बाद अब शिवराज सिंह चौहान की जगह किसी और को सीएम की कुर्सी देने से नफा-नुकसान का अनुमान लगाना पड़ रहा है. इसके साथ ही विधानसभा का चुनाव जीते एक दिग्गज नेता ने सीधे-सीधे शिवराज सिंह चौहान के नाम का विरोध कर दिया है. बताया जा रहा है कि इस नेता ने पार्टी आलाकमान से दो-टूक कह दिया है कि शिवराज की जगह किसी को भी सीएम बना दें, उन्हें ऐतराज नहीं है.

प्रहलाद पटेल ने की सीएम शिवराज से मुलाकात
हालांकि, शिवराज सिंह चौहान की जगह मुख्यमंत्री के लिए सबसे ज्यादा चर्चा प्रहलाद सिंह पटेल के नाम की है. नरसिंहपुर विधानसभा सीट से निर्वाचित हुए प्रहलाद सिंह पटेल भी मध्य प्रदेश का बड़ा ओबीसी चेहरा है. राज्य की ओबीसी पॉलिटिक्स में शिवराज सिंह चौहान की तरह प्रहलाद सिंह पटेल भी पूरी तरह फिट बैठते हैं. शुक्रवार (9 दिसंबर) को प्रहलाद पटेल की गुलदस्ता लेकर शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की फोटो भी बहुत कुछ संकेत दे रही है. लेकिन, बड़े नेताओं के झगड़े के चलते महाकौशल इलाके से आने वाले पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह भी 'डार्क हॉर्स' साबित हो सकते है. इसी तरह नरेन्द्र सिंह तोमर की लॉटरी भी खुल सकती है. मध्य प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल और नरेन्द्र सिंह तोमर के बीच आपसी सहमति बनी है कि अलाकमान उनमें से किसी का भी नाम आगे बढ़ाएगा, तो बाकी दो ऐतराज नहीं करेंगे.

कौन होगा एमपी सीएम?
वैसे तो मुख्यमंत्री के लिए शिवराज सिंह सिंह चौहान के अलावा कई नाम मध्य प्रदेश की राजनीतिक फिजा में घूम रहे हैं, लेकिन बड़ा चेहरा कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद सिंह पटेल नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, विष्णु दत्त शर्मा और राकेश सिंह ही हैं. इसके बावजूद भी बीजेपी अपनी चिर-परिचित शैली में कोई नया नाम देकर सबको चौंका सकती है. अब से बस कुछ घंटे के इंतजार के बाद उस नाम का खुलासा हो जाएगा जिसके सिर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री का ताज होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bhopal News: RGPV पेपर चोरी पर कुलगुरु का बयान: 'बड़ी चूक, यूनिवर्सिटी की छवि खराब करने की साजिश'
भोपाल: RGPV पेपर चोरी पर कुलगुरु का बयान: 'बड़ी चूक, यूनिवर्सिटी की छवि खराब करने की साजिश'
जबलपुर: ब्यूटीपार्लर के बाहर पति करता रहा इंतजार, नवविवाहिता अचानक हो गई लापता, थाने में शिकायत दर्ज
जबलपुर: ब्यूटीपार्लर के बाहर पति करता रहा इंतजार, नवविवाहिता अचानक हो गई लापता, थाने में शिकायत दर्ज
देवास में गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, आतंकी संगठन से जुड़ा टाइल्स मिस्त्री गिरफ्तार
देवास में गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, आतंकी संगठन से जुड़ा टाइल्स मिस्त्री गिरफ्तार
'अयोध्या जाकर करूंगा मुकदमा', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर दिग्विजय सिंह का ऐलान
'अयोध्या जाकर करूंगा मुकदमा', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर दिग्विजय सिंह का ऐलान

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
धौलपुर में तेज रफ्तार का कहर, बस-ट्रक की टक्कर में 33 लोग घायल, 8 की हालत नाजुक
धौलपुर में तेज रफ्तार का कहर, बस-ट्रक की टक्कर में 33 लोग घायल, 8 की हालत नाजुक
Welcome To The Jungle BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' ने 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, इतना परसेंट वसूला बजट
बॉक्स ऑफिस: 'वेलकम टू द जंगल' ने 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, इतना परसेंट वसूला बजट
सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले 7 खिलाड़ी, कितने नंबर पर हैं वैभव सूर्यवंशी
सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले 7 खिलाड़ी, कितने नंबर पर हैं वैभव सूर्यवंशी
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
अब पाम ऑयल से चलेगी डीजल गाड़ियां, इस देश का बड़ा एनर्जी प्लान हुआ तैयार
अब पाम ऑयल से चलेगी डीजल गाड़ियां, इस देश का बड़ा एनर्जी प्लान हुआ तैयार
Raw Rice vs Parboiled Rice Biryani : कच्चे चावल या पक्के चावल, जानिए किससे बनती है सबसे बेहतरीन बिरयानी
कच्चे चावल या पक्के चावल, जानिए किससे बनती है सबसे बेहतरीन बिरयानी
Embed widget