एक्सप्लोरर

कांग्रेस छोड़ RLD में शामिल होने वाले जोगिंदर सिंह अवाना को बड़ी जिम्मेदारी, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

Joginder Singh Awana News: राजस्थान RLD के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर जोगिंदर सिंह अवाना ने कहा कि मैं इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाने का प्रयास करुंगा. उन्होंने कहा कई स्तर पर पार्टी को मजबूत करेंगे

Rajasthan News: कांग्रेस छोड़कर जयंत चौधरी की पार्टी राष्ट्रीय लोकदल में शामिल होने वाले जोगिंदर सिंह अवाना को अब बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. जोगिंदर सिंह अवाना को शुक्रवार (23 मई) को आरएलडी राजस्थान का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. पार्टी ने राज्य में तीसरी बड़ी राजनीतिक ताकत के रूप में उभरने का संकल्प लिया है. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कट्टर समर्थक माने-जाने वाले पूर्व विधायक जोगिंदर सिंह अवाना ने पिछले महीने कांग्रेस से नाता तोड़कर RLD ज्वाइन किया था.

राजस्थान आरएलडी के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर जोगिंदर सिंह ने खुशी जताते हुए पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया. न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में उन्होंने कहा, ''राष्ट्रीय लोकदल में आज राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर एक बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. मैं निश्चित तौर पर इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाने का प्रयास करुंगा. आगामी दिनों में हमलोग सभी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर रणनीति बनाएंगे और फिर पूरे प्रदेश में दौरा शुरु करेंगे.''

RLD के लिए आगे का रोड मैप तैयार करेंगे-अवाना

आरएलडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के कार्यक्रम को लेकर पूछे गए सवाल पर जोगिंदर सिंह अवाना ने कहा, ''मैं पिछले दिनों पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के साथ जयंत चौधरी से मिला था. हो सकता है कि जून में राजस्थान की राजधानी जयपुर में पार्टी के अध्यक्ष जयंत चौधरी कार्यक्रम करेंगे. मुझे लंबे समय से संगठन का अनुभव है, छात्र राजनीति से लेकर एनएसयूआई, यूथ कांग्रेस, मेन कांग्रेस में कई पदों पर रहा. चुनावों में हार जीत चलती रहती है. प्रदेश के अधिकांश जिलों में मैंने दौरा किया है. तमाम साथी जो हमारे संपर्क में हैं, उनसे बातचीत चल रही है. आगे का रोड मैप तैयार करेंगे.''

राजस्थान में RLD को कई स्तर पर मजबूत करने का संकल्प

उन्होंने पार्टी को मजबूत करने की योजना बताते हुए कहा, ''पहले संभाग स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे. प्रदेश की कार्यकारिणी बनाएंगे. फिर हम विधानसभा स्तर पर आएंगे और फिर बूथ कमेटी को मजबूत करने का काम करेंगे. जहां तक चुनाव मिलकर और साथ लड़ने की बात है तो पार्टी का हाईकमान जो भी तय करेगा, उनका आदेश हमारे लिए सबकुछ है. संगठन को मजबूती के साथ तैयार करना हमारी प्राथमिकता है. वरिष्ठ नेताओं के साथ मिलकर हम राष्ट्रीय लोकदल को मजबूत करने का काम करेंगे और पार्टी को आगे बढ़ाएंगे.'' 

बीजेपी, कांग्रेस के बाद तीसरा सबसे बड़ा दल होगा RLD-अवाना

जोगिंदर सिंह अवाना ने दावा करते हुए आगे कहा, ''यहां बीजेपी और कांग्रेस के बाद तीसरा कोई दल होगा तो वो राष्ट्रीय लोकदल होगा. जयंत चौधरी जी जिस तरह से काम कर रहे हैं, वो सभी को लेकर चल रहे हैं. किसानों, मजदूरों, गरीबों और एक-एक वर्ग को साथ लेकर चलने और जोड़ने का काम कर रहे हैं. उन्हीं की नीतियों से प्रभावित होकर मैंने कांग्रेस छोड़कर आएलडी ज्वाइन किया है.'' 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में अब AI के पहरे में बेरोजगारी भत्ता, पात्र युवाओं को मिलेगा सीधे योजना का लाभ
राजस्थान में अब AI के पहरे में बेरोजगारी भत्ता, पात्र युवाओं को मिलेगा सीधे योजना का लाभ
CM भजनलाल शर्मा का साइबर ठगों पर बड़ा एक्शन, कहा- सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, अब आर्थिक कमर भी तोड़ें
CM भजनलाल शर्मा का साइबर ठगों पर बड़ा एक्शन, कहा- सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, अब आर्थिक कमर भी तोड़ें
जयपुर के गांव में चांदी के सिक्के निकलने की खबर, खजाने के लिए ग्रामीणों ने रातभर की खुदाई
जयपुर के गांव में चांदी के सिक्के निकलने की खबर, खजाने के लिए ग्रामीणों ने रातभर की खुदाई
आनासागर झील में रोजाना मर रहीं हजारों मछलियां, महामारी फैलने का खतरा; 23 जुलाई को अजमेर बंद
आनासागर झील में रोजाना मर रहीं हजारों मछलियां, महामारी फैलने का खतरा; 23 जुलाई को अजमेर बंद

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget