एक्सप्लोरर

जयपुर के SMS अस्पताल में प्रेग्नेंट महिला को चढ़ाया गया गलत खून! तबीयत बिगड़ने के बाद मौत

Jaipur News: जयपुर के SMS अस्पताल में एक गर्भवती महिला की गलत खून चढ़ाने से मौत हो गई. परिवार का आरोप है कि A पॉजिटिव ब्लड ग्रुप बताकर B पॉजिटिव महिला को गलत खून चढ़ाया गया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई.

Jaipur SMS Hospital Woman Death: राजस्थान के जयपुर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जयपुर के सवई मान सिंह अस्पताल में एक 23 साल की प्रेग्नेंट महिला की मौत हो गई है. आरोप है कि टोंक जिले की रहने वाली महिला मरीज को गलत खून चढ़ा दिया गया. महिला के परिवार वालों ने अस्पताल प्रबंधन पर आरोप लगाया है, जिसके बाद से सनसनी फैल गई है. 

चैना नाम की 23 वर्षीय महिला को 12 मई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इसे गंभीर रूप से कम हीमोग्लोबिन लेवल, माइलरी ट्यूबरकुलोसिस और अन्य कई शिकायतें थीं. इसके बाद 19 मई को टेस्ट सैंपल के आधार पर अस्पताल के ब्लड बैंक में अप्लाई किया गया. इस सैंपल में कथित तौर पर महिला का ब्लड ग्रुप A पॉजिटिव था. अगले दिन उसे खून चढ़ाया गया.

नई रिपोर्ट में पता चला दूसरा ब्लड ग्रुप
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, बाद में नए सैंपल की जांच में पता चला कि महिला का ब्लड ग्रुप असल में B पॉजिटिव था, जिसके बाद हड़कंप मच गया. ब्लड ट्रांसफ्यूजन के बाद रिएक्शन रिपोर्ट में पता चला कि महिला को बुखार हो रहा है. उसमें ठंड लगने, हीमेटूरिया और तीव्र हृदयगति के लक्षणों मिले. 

मामले पर आई डॉक्टर की सफाई
ट्रांसफ्यूजन प्रक्रिया में किसी भी तरह की चूक से इनकार करते हुए, इलाज करने वाली डॉक्टर स्वाति श्रीवास्तव ने कहा, "मैं उस समय छुट्टी पर थी. पूछताछ करने पर मुझे बताया गया कि मरीज ने ट्रांसफ्यूजन के दौरान रिएक्शन दिया था. वह पहले से ही माइलरी टीबी के कारण गंभीर रूप से बीमार थी और भ्रूण की मृत्यु के बाद उसे कई समस्याएं थीं."

अस्पताल की तरफ से नहीं आया बयान
मृतक महिला के जीजा प्रेम प्रकाश ने कहा कि परिवार को गलत खून चढ़ाए जाने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई थी. अस्पताल प्रशासन ने भी किसी भी अनुशासनात्मक कार्रवाई या जांच के संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है.

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: वक्फ सूची में गीता भवन और मंदिर? शुरू हुई जांच
जोधपुर: वक्फ सूची में गीता भवन और मंदिर? शुरू हुई जांच
अजमेर: नाबालिग बच्ची को बेचने के मामले में एक्शन, चला हथौड़ा
अजमेर: नाबालिग बच्ची को बेचने के मामले में एक्शन, चला हथौड़ा
फ्लाइट लेट होने से छूटी विपक्ष की बैठक, हनुमान बेनीवाल का फूटा गुस्सा
फ्लाइट लेट होने से छूटी विपक्ष की बैठक, हनुमान बेनीवाल का फूटा गुस्सा
'इस देश को अब छिपकली-कॉकरोच, तिलचट्टे...', BJP विधायक का बयान
'इस देश को अब छिपकली-कॉकरोच, तिलचट्टे...', BJP विधायक का बयान

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
CJP जाएगी कोर्ट, सौरव दास ने किया बड़ा ऐलान, मुद्दा क्या है?
CJP जाएगी कोर्ट, सौरव दास ने किया बड़ा ऐलान, मुद्दा क्या है?
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
Embed widget