एक्सप्लोरर

जोधपुर के लोहावट में भारी बारिश से चारों ओर पानी ही पानी, पुलिस थाना सहित 300 घर प्रभावित

Heavy Rain in Jodhpur: राजस्थान में लोहावट के जोधपुर फलोदी हाईवे पर गैंगहट के पास जलभराव के चलते भारी जाम लगा हुआ है. बारिश का पानी लोगों के घरों और दुकानों में घुस गया है.

Jodhpur News Today: जोधपुर के लोहावट विधानसभा क्षेत्र में मानसून की झमाझम बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. रविवार से लेकर मंगलवार तक लगातार तीसरे दिन भी बारिश का दौर जारी है. ऐसे में कई घर पानी से घिर गए हैं. लगातार हो रही बारिश से जगह-जगह जल भराव की स्थिति बनी हुई है.

बारिश के पानी से रेलवे ट्रैक खिसकने के चलते इस रूट पर जाने वाली ट्रेनों को रद्द किया गया है. जल भराव की ऐसी स्थिति है कि सड़कों से लेकर खेतों में पानी ही पानी भर गया है. वहीं, आकाशीय बिजली गिरने और तेज पानी के बहाव के चलते 100 से ज्यादा मवेशियों की मौत हो चुकी है. 

जल भराव से लगा सड़कों पर भारी जाम 

लोहावट के जोधपुर फलोदी हाईवे पर गैंगहट के पास जल भराव के चलते भारी जाम लगा हुआ है. रविवार और सोमवार को पूरे दिन हुई बारिश के बाद मंगलवार को भी बारिश का सिलसिला जारी है. बारिश के पानी से लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.  बारिश का पानी लोगों के घरों और दुकानों में घुस गया है, जिससे लोगों के सामान का भारी नुकसान हो रहा है.

इन जगहों पर बाढ़ जैसे हालात 

लोहावट गांव में 50 से ज्यादा रहवासी घर और ढाणीयो के 250 घर जल भराव से घिर गए हैं. बारिश से सदरी, जंभेश्वर नगर, शिवपुरी, जाटावास, मगरा रुपाणा, जेतानो ढाणी, जोधपुर फलोदी हाईवे रोड पर नदी का प्रभाव ज्यादा होने से बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं.

लोहावट पुलिस थाने में घुसा पानी 

तेज बारिश के चलते लोहावट पुलिस थाना में पानी घुस गया है. पुलिस थाने के बाहर जब्त किए हुए वाहन भी पानी में डूबे नजर आ रहे हैं. पुलिस थाने के स्टाफ क्वार्टर्स में भी बारिश के पानी से जल भराव हो चुका है. लोहावट के निचले इलाकों में जलस्तर बढ़ने के चलते घरों में पानी चला गया है. संगीत कॉलोनी विशनावास का जलस्तर बढ़ने के कारण कुछ मकान ध्वस्त हो गए हैं. लोग सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं.

ये भी पढ़े: Bharatpur: गंभीर नदी में नहाने गये चार बच्चे डूबे, दो का मिला शव, पांचना बांध से छोड़ा गया था पानी

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget