एक्सप्लोरर

AIIMS Jodhpur: कॉर्नियल ब्लाइंडनेस के दो रोगियों की सफलतापूर्वक सर्जरी, एम्स जोधपुर ने हासिल की एक और उपलब्धि

एम्स जोधपुर के खाते में एक और उपलब्धि जुड़ गई है. डॉ. कविता भटनागर के नेतृत्व में कॉर्नियल ब्लाइंडनेस से पीड़ित दो रोगियों की सर्जरी सफलतापूर्वक की गई. सर्जरी करने में डेढ़ करने का समय लगा.

AIIMS Jodhpur: एम्स जोधपुर (AIIMS Jodhpur) ने सफलतापूर्वक कॉर्नियल प्रत्यारोपण (Corneal Transplant) कर एक और उपलब्धि हासिल की है. प्रोफेसर एवं नेत्र विज्ञान विभागाध्यक्ष (Ophthalmology Department) डॉ. कविता भटनागर के नेतृत्व में कॉर्नियल ब्लाइंडनेस (Corneal Blindness) से पीड़ित दो रोगियों की सर्जरी (Surgery) सफलतापूर्वक की गई. कॉर्निया विशेषज्ञ डॉ. निखिल अग्रवाल ने विशेषज्ञों की टीम का कॉर्निया प्रत्यारोपण सर्जरी में मार्गदर्शन किया.

डेढ़ घंटे में हुआ कॉर्निया प्रत्यारोपण का ऑपरेशन

दोनों रोगियों में से एक 21 साल का युवा है और दूसरे मरीज की उम्र 53 साल है. कॉर्निया प्रत्यारोपण के बाद दोनों मरीज एकदम स्वस्थ हैं. कॉर्निया प्रत्यारोपण सर्जरी करने में डेढ़ घंटे का समय लगा. ऑपरेशन के बाद पहले ही दिन मरीज स्वस्थ होकर अच्छा महसूस कर रहे हैं. प्रो. भटनागर ने बताया कि कॉर्नियल ट्रांसप्लांटेशन सर्जरी शुरू करने में कानूनी औपचारिकताएं प्रमुख बाधा थीं, लेकिन निदेशक प्रोफेसर संजीव मिश्रा के मार्गदर्शन से राजस्थान सरकार ने एम्स जोधपुर को कॉर्नियल ट्रांसप्लांट सेंटर  (Corneal Transplant Centre) के रूप में मान्यता दी है. भारत जैसे विकासशील देशों में कॉर्नियल ब्लाइंडनेस अंधेपन का एक प्रमुख कारण है. भारत दुनिया के लगभग एक चौथाई नेत्रहीनों का घर है.

हर साल 1 लाख कॉर्नियल प्रत्यारोपण की जरुरत

नवीनतम अनुमान बताते हैं कि 36 मिलियन नेत्रहीन और 62 मिलियन दृष्टिबाधित आबादी (Visually Impaired Population) में से लगभग 8 मिलियन भारत में रहते हैं. भारत के बारे में आंकलन किया गया है कि लगभग 6.8 मिलियन लोगों के कम से कम एक आंख में कम दृष्टि कॉर्नियल रोगों के कारण है. नेशनल प्रोग्राम फॉर कंट्रोल ऑफ ब्लाइंडनेस एंड विजन इम्पेयरमेंट के अनुमानों में दर्शाया गया है कि वर्तमान में देश में हर साल लगभग 25,000 से 30,000 कॉर्नियल ब्लाइंडनेस के मामले जुड़ते हैं. निरंतर बढ़ते मामलों से निपटने के लिए हर साल 1 लाख कॉर्नियल प्रत्यारोपण की आवश्यकता है. कॉर्नियल ट्रांसप्लांट को मरीज के रोगग्रस्त कॉर्निया को दाता के स्वस्थ कॉर्निया के साथ बदलने के रूप में परिभाषित किया जाता है.

Rajasthan News: कोटा में पढ़ रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर, कोचिंग छोड़ने पर वापस मिलेगी फीस, जानिए क्या है मापदंड

एम्स जोधपुर के खाते में जुड़ी एक और उपलब्धि

एम्स के डॉक्टरों का कहना है कि जोधपुर और आसपास के क्षेत्रों में लोग अक्सर गंभीर कॉर्नियल संक्रमण से पीड़ित होते हैं. आखिराकर उनको कॉर्नियल प्रत्यारोपण की आवश्यकता होती है. हालांकि, प्रत्यारोपण की सुविधा राजस्थान के कुछ चुनिंदा केंद्रों पर ही उपलब्ध है. विशिष्ट सुविधाओं से लैस निजी अस्पताल प्रत्यारोपण करने के लिए मनमाना शुल्क लेते हैं. वंचित वर्ग की सेवा करने के हमारे प्रयासों को तेज करने के उद्देश्य से एम्स जोधपुर न्यूनतम दरों पर कॉर्नियल ट्रांसप्लांट सुविधा प्रदान करने के लिए समर्पित है. इसके अलावा नेत्र विज्ञान विभाग ने राजस्थान आई बैंक के साथ करार कर जरूरतमंद और गरीब रोगियों के लिए कॉर्निया मुफ्त प्रदान करने का निर्णय लिया है. 

Rajsamand News: कुम्भलगढ़ दुर्ग पर दिखेगी मेवाड़ के शौर्य की गाथा, पर्यटक उठा सकेंगे लाइट एंड साउंड शो का लुत्फ

 

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ajmer News: दिल्ली अग्निकांड के शिकार बुजुर्ग दंपति का अंतिम संस्कार, अजमेर में नम आंखों से दी श्रद्धांजलि
दिल्ली अग्निकांड के शिकार बुजुर्ग दंपति का अंतिम संस्कार, अजमेर में नम आंखों से दी श्रद्धांजलि
kota News: शराब के नशे में हेड कांस्टेबल की कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक गंभीर; एसपी ने किया तत्काल सस्पेंड
kota News: शराब के नशे में हेड कांस्टेबल की कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक गंभीर; एसपी ने किया तत्काल सस्पेंड
राजस्थान में इबोला वायरस का पहला मामला? यूगांडा से आई महिला में मिले लक्षण, आइसोलेशन में रखा गया
राजस्थान में इबोला वायरस का पहला मामला? यूगांडा से आई महिला में मिले लक्षण, आइसोलेशन में रखा गया
Dungarpur News: डूंगरपुर में 'ऑपरेशन त्रिनेत्र', खेत में लहलहा रही थी गांजे की फसल, बुजुर्ग तस्कर गिरफ्तार
डूंगरपुर में 'ऑपरेशन त्रिनेत्र', खेत में लहलहा रही थी गांजे की फसल, बुजुर्ग तस्कर गिरफ्तार

वीडियोज

Cannes में भारत का प्रतिनिधित्व कर भावुक हुईं Nidhi Kumar Malhotra, बताया खास अनुभव
'Peddi' में Ram Charan का शानदार प्रदर्शन, क्लाइमैक्स ने छोड़ी गहरी छाप
Madhuri Dixit के नए अवतार ने जीता दिल, 'Maa Behen' बनी मजेदार एंटरटेनर
Breaking | Malviya Nagar Fire Update: होटल जला तो पता चला, सब मिले हैं जी! | Delhi News | Fire
Malviya Nagar Fire | Janhit: 'करप्शन' की 'आग' में पूरा परिवार खत्म! | Delhi News | Chitra Tripathi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अन्नामलाई ने छोड़ा साथ, नई पार्टी का किया ऐलान, BJP बोली- 'उनके जाने से कोई नुकसान नहीं'
अन्नामलाई ने छोड़ा साथ, नई पार्टी का किया ऐलान, BJP बोली- 'उनके जाने से कोई नुकसान नहीं'
दिल्ली, मुजफ्फरपुर, नोएडा और अब इंदौर... 4 अग्निकांड और 26 मौतें, कैसे इंसानों को जिंदा जला रही आग!
दिल्ली, मुजफ्फरपुर, नोएडा और अब इंदौर... 4 अग्निकांड और 26 मौतें, कैसे इंसानों को जिंदा जला रही आग!
24 साल के इस खिलाड़ी पर गौतम गंभीर मेहरबान, AFG टेस्ट में नंबर-3 का स्पॉट फिक्स; बोले- 'उसने IPL में...'
इस खिलाड़ी पर गौतम गंभीर मेहरबान, AFG टेस्ट में नंबर-3 का स्पॉट फिक्स; बोले- 'उसने IPL में...'
'जाओ जाकर देखो', ईशा देओल ने शेयर किया बॉबी देओल की बंदर का रिव्यू, बोलीं- 'भैया बेस्ट फॉर्म में'
ईशा देओल ने शेयर किया बॉबी देओल की बंदर का रिव्यू, बोलीं- 'भैया बेस्ट फॉर्म में'
6 जून से दिल्ली में मचेगा सियासी घमासान! दलित-मुस्लिम गठबंधन के लिए कांग्रेस का सबसे बड़ा दांव
6 जून से दिल्ली में मचेगा सियासी घमासान! दलित-मुस्लिम गठबंधन के लिए कांग्रेस का सबसे बड़ा दांव
US के 'दोस्त' ने पाकिस्तान को बताया 'धोखेबाज', मध्यस्थता पर जमकर लताड़ा, कहा - 'जो खुद परेशानी...'
US के 'दोस्त' ने पाकिस्तान को बताया 'धोखेबाज', मध्यस्थता पर जमकर लताड़ा, कहा - 'जो खुद परेशानी...'
राज्यसभा में NDA की नजर दो-तिहाई बहुमत पर, 24 सीटों से कितना बदलेगा समीकरण, किसकी बढ़ेगी ताकत?
राज्यसभा में NDA की नजर दो-तिहाई बहुमत पर, 24 सीटों से कितना बदलेगा समीकरण, किसकी बढ़ेगी ताकत?
क्या है खेत बचाओ अभियान, जिसे 1 से 30 जून देशभर में चलाने जा रही सरकार?
क्या है खेत बचाओ अभियान, जिसे 1 से 30 जून देशभर में चलाने जा रही सरकार?
Embed widget