एक्सप्लोरर

Jaipur Weather: जयपुर में नहीं थम रहा गर्मी का सितम, 24 घंटे में 42 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान, पसरा सन्नाटा

Jaipur Weather Today: आने वाले तीन दिनों में जयपुर के तापमान में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. तापमान करीब 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है.

पिंक सिटी जयपुर में गर्मी का सितम थमने का नाम नहीं ले रहा है. बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के करीब रिकॉर्ड किया गया है. शुक्रवार (24 अप्रैल) को जयपुर इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया है. भीषण गर्मी की वजह से दिन चढ़ते ही सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ नजर आ रहा है.

इन दिनों सुबह से ही चलने वाले गर्म हवाओं के थपेड़े लोगों को परेशान कर रहे हैं. इस दौरान तमाम लोग हीट वेव का शिकार होकर अस्पताल में इलाज करा रहे हैं. जयपुर समेत पूरे राजस्थान में आसमान से आग बरस रही है, जिसके चलते आम जनजीवन बेहाल है. प्रचंड गर्मी के प्रकोप से लोगों का जीना दुश्वार है. 

Kotputli News: कोटपूतली में अवैध स्क्रैप के गोदाम में लगी आग, 4 लोगों की मौत, दो लोग लापता

जयपुर के तापमान में हो सकती है बढ़ोतरी

बता दें कि आने वाले तीन दिनों में जयपुर के तापमान में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. तापमान करीब 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है. गर्मी से परेशान लोगों का कहना है कि अगर अप्रैल महीने में यह हाल है तो मई और जून में क्या होगा. हालांकि तीन दिन बाद दो दिनों के लिए लोगों को हल्की राहत मिलने की उम्मीद है. 

अगले हफ्ते दो दिनों तक हल्की बूंदाबांदी और आंधी आने का अनुमान जताया गया है. वहीं दूसरी तरफ गर्मी की वजह से पर्यटन स्थलों पर भी सन्नाटा पसरा हुआ है. इस भीषण गर्मी के तांडव से तमाम लोगों के कारोबार पर भी असर पड़ा है. लोगों ने दिन के वक्त घोड़े और तांगे की सवारी बंद कर दी है.

शुक्रवार को भी जारी रहा गर्मी का तांडव

राजस्थान में भीषण गर्मी का तांडव शुक्रवार (24 अप्रैल) को भी जारी रहा और बाड़मेर में दिन का अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जयपुर स्थित मौसम केंद्र के अनुसार गंगानगर में अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री,  जैसलमेर व चुरू में 43.6 डिग्री, बीकानेर में 43.5 डिग्री, पिलानी में 43.4 डिग्री व जोधपुर में 43.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

राज्य के अधिकतर भागों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना हुआ है. मौसम केंद्र के मुताबिक राज्य के कुछ हिस्सों में आगामी दिनों में अधिकतम तापमान में और एक से दो डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने तथा आगामी 2-3 दिन पश्चिमी व उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं लू चलने की संभावना है. मौसम केंद्र के मुताबिक राज्य के उत्तर पश्चिमी भागों में कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

कोटा में NEET के छात्र ने की आत्महत्या, हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Jodhpur News: खेलते-खेलते होद में समाए मासूम, सगे भाइयों समेत 3 की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
जोधपुर: खेलते-खेलते होद में समाए मासूम, सगे भाइयों समेत 3 की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
नीरज शर्मा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, हत्या से 4 महीने पहले दी थी शिकायत; पुलिस पर लापरवाही का आरोप
नीरज शर्मा मर्डर केस: हत्या से 4 महीने पहले ही दे दी गई थी शिकायत; पुलिस पर लापरवाही का आरोप
सांसद राजकुमार रोत के गनमैन पर जानलेवा हमला, साथी कांस्टेबल ने शराब के नशे में चाकू से किया वार
सांसद राजकुमार रोत के गनमैन पर जानलेवा हमला, साथी कांस्टेबल ने शराब के नशे में चाकू से किया वार
Jaipur News: जयपुर में बर्थडे पार्टी में खूनी वारदात, युवक की चाकू मारकर हत्या; 8 आरोपी गिरफ्तार
जयपुर में बर्थडे पार्टी में खूनी वारदात, युवक की चाकू मारकर हत्या; 8 आरोपी गिरफ्तार
Advertisement

वीडियोज

FY27 में लॉन्च होंगी 5 धमाकेदार Mid Size SUVs | #suv #newlaunch #autolive
Breaking | US Iran War | Hormuz Strait: होर्मुज पर कंट्रोल को लेकर ईरान ने धमका दिया! | Trump
Breaking | US Massive Attack on Iran: ईरान के 70 ठिकानों पर ट्रंप का विनाशक अटैक! | Khamenei
Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुकदमे का फैसला अपने पक्ष में कराने के लिए जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’, महिला गिरफ्तार
मुकदमे का फैसला अपने पक्ष में कराने के लिए जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’, महिला गिरफ्तार
'नितिन नवीन को चुनाव लड़वाया, मैंने आगे बढ़ाया', BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का वीडियो वायरल
'नितिन नवीन को चुनाव लड़वाया, मैंने आगे बढ़ाया', BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का वीडियो वायरल
धार भोजशाला केस: सुप्रीम कोर्ट में बोला मुस्लिम पक्ष- 800 साल पुरानी मस्जिद में नमाज रुकवा दी',  CJI तुरंत बोले- 'संयम रखें...'
धार भोजशाला केस: सुप्रीम कोर्ट में बोला मुस्लिम पक्ष- 800 साल पुरानी मस्जिद में नमाज रुकवा दी',  CJI तुरंत बोले- 'संयम रखें...'
स्पेन का 19 साल का खिलाड़ी जिसने सेमीफानल से पहले फ्रांस को ललकारा, महामुकाबले में रणनीति दोनों टीमों की क्या होगी रणनीति
स्पेन का 19 साल का खिलाड़ी जिसने सेमीफानल से पहले फ्रांस को ललकारा, महामुकाबले में रणनीति दोनों टीमों की क्या होगी रणनीति
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: मध्यस्थता के खिलाफ एकमत क्यों हिंदू-मुस्लिम? संभल, वाराणसी और मथुरा विवाद समझौता ठुकराने के क्या नतीजे?
मध्यस्थता के खिलाफ एकमत हिंदू-मुस्लिम! संभल, वाराणसी और मथुरा समझौता ठुकराने के क्या नतीजे?
Russia Ukraine War: 4 साल बाद भी क्यों नहीं रुक रहा रूस-यूक्रेन युद्ध? क्यों शांति समझौते को तैयार नहीं हैं दोनों देश
4 साल बाद भी क्यों नहीं रुक रहा रूस-यूक्रेन युद्ध? क्यों शांति समझौते को तैयार नहीं हैं दोनों देश
बगैर केमिकल इन पांच नेचुरल तरीकों से ऐसे पकाएं आम, शक्कर की तरह आएगी मिठास
बगैर केमिकल इन पांच नेचुरल तरीकों से ऐसे पकाएं आम, शक्कर की तरह आएगी मिठास
Embed widget