एक्सप्लोरर

राजस्थान कांग्रेस में बदलाव के सवाल पर गोविंद सिंह डोटासरा बोले, 'मैं ही अध्यक्ष हूं, बाकी तो...'

Rajasthan Congres: राजस्थान कांग्रेस ने बैठक में संगठन और बीजेपी विरोध की रणनीति पर चर्चा की. प्रभारी रंधावा ने कहा कि टिकट न बदलने की गलती के कारण वे सरकार बनाने में चूक गए.

Rajasthan Congress Meeting: राजस्थान में विपक्षी दल कांग्रेस ने सत्ताधारी पार्टी बीजेपी को साधने की योजना तैयार करने के लिए एक बड़ी बैठक की. कांग्रेस की कार्य समिति की बैठक में संगठन से जुड़े मुद्दों के अलावा, भजनलाल शर्मा सरकार के खिलाफ आंदोलन और प्रदर्शन की रणनीति पर चर्चा हुई. हालांकि, पूर्व सीएम अशोक गहलोत इस बैठक में शामिल नहीं हुए.

जयपुर के तोतुका भवन में हुई इस बैठक में राजस्थान के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समेत कई नेता मौजूग रहे. बैठक के बाद प्रभारी रंधावा ने कहा, "हम सरकार में आने से चूक गए और चूक हमसे हुई. हमने लोगों की बातों में आकर टिकट नहीं बदले. अगर हमने टिकट बदल दिए होते तो आज हम भी सरकार में होते. मेरी गलती थी कि मैं स्टैंड नहीं ले पाया. अगर स्टैंड ले पाया होता तो हम सरकार में भी होते."

कांग्रेस प्रभारी ने प्रधानमंत्री से किए सवाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा, "प्रधानमंत्री हर बार कुछ नया बोलते हैं लेकिन मैं उनसे पूछना चाहता हूं वह चीन पर क्यों नहीं बोलते? किसानों पर क्यों नहीं बोलते? राजस्थान से सटे भारत-पाक बॉर्डर से लगातार पाकिस्तान तस्करी के जरिए हथियार और नशा भेजता है, उस पर कार्रवाई क्यों नहीं करते?


राजस्थान कांग्रेस में बदलाव के सवाल पर गोविंद सिंह डोटासरा बोले, 'मैं ही अध्यक्ष हूं, बाकी तो...

केबिनेट मंत्री क्यों गए डीजीपी के घर?
राजस्थान सरकार में मंत्री किरोड़ी लाल मीणा हाल ही में राजस्थान पुलिस के डीजीपी के घर उनसे मिलने पहुंचे थे. इसको लेकर कांग्रेस नेता रंधावा ने कहा, "किरोड़ी लाल मीणा ने कैबिनेट स्तर का दर्जा गिराने का काम किया है. डीजीपी के यहां मंत्री को नहीं पहुंचना चाहिए, बल्कि डीजीपी को मंत्रियों के पास पहुंचना चाहिए. राजस्थान में सरकार का इकबाल खत्म हो चुका है. बीजेपी सरकार नहीं चला पा रही."

वहीं, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने संगठन में बदलाव को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा, "कांग्रेस मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है. हम संगठन में मजबूत टीम को लेकर आएंगे. फिलहाल तो मैं ही पीसीसी अध्यक्ष पद पर हूं. बाकी तो डायलॉग बाजी चलती रहती है."

'सरकार को दिखा रहे आईना'- टीकाराम जूली
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा, "सदन से लेकर सड़क तक हम लगातार सरकार को आईना दिखाने का काम कर रहे हैं. सदन में मंत्री जवाब तक नहीं दे पा रहे. मुख्यमंत्री तक जवाब नहीं दे पा रहे हैं." किरोड़ी लाल मीणा को लेकर टीकाराम जूली ने कहा, "शायद वह पर्ची बदलवाना चाह रहे हैं, लेकिन ऐसा संभव हो नहीं पा रहा. एक मंत्री डीजीपी के पास जा रहा है इसे बेकार क्या हो सकता है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में स्टेयरिंग फेल होने से पेट्रोल पंप में घुसी स्लीपर बस, टला बड़ा हादसा; CCTV में कैद हुई पूरी घटना
जयपुर में स्टेयरिंग फेल होने से पेट्रोल पंप में घुसी स्लीपर बस, टला बड़ा हादसा; CCTV में कैद हुई पूरी घटना
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
अजमेर में बारिश का कहर, किशनगढ़ में मकान ढहा; मलबे से परिवार के 3 लोग जिंदा निकाले गए
अजमेर में बारिश का कहर, किशनगढ़ में मकान ढहा; मलबे से परिवार के 3 लोग जिंदा निकाले गए
Jaipur News: अमायरा सुसाइड केस में 8 महीने बाद चार्जशीट, हल्की धाराओं से नाराज परिवार जाएगा हाईकोर्ट
जयपुर: अमायरा सुसाइड केस में 8 महीने बाद चार्जशीट, हल्की धाराओं से नाराज परिवार जाएगा हाईकोर्ट

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rain Today LIVE Updates: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget