एक्सप्लोरर

राजस्थान के इस गांव में खेली जाती है 'बारूद' की होली, तोप और राइफल से मनता है जश्न

Gunpowder Holi: उदयपुर के मेनार गांव में होली बारूद से खेली जाती है. यह वीर योद्धाओं के सम्मान में एक परंपरा है, जिसमें बंदूकें और तोपें चलाई जाती हैं. साथ ही पटाखे जलाए जाते हैं.

Udaipur Gunpowder Holi: राजस्थान के उदयपुर जिले के मेनार गांव में अनोखे तरीके से होली का पर्व मनाया जाता है. इस पर्व में बारूद से होली खेलने का रिवाज है. यानी यहां तोप और बंदूकें चलाकर 'बारूद की होली' खेली जाती है. इस दौरान पटाखों के साथ-साथ बंदूकों की प्रदर्शनी सी लगती है और स्थानीय लोग अपने घरों से हथियार लाते हैं और एकसाथ इकट्ठा होकर जश्न मनाते हैं.

शनिवार (15 मार्च) की शाम होली के इस अनोखे पर्व के साथ मेनार गांव की गलियां गूंज उठीं. यह सालाना परंपरा गांव के इतिहास से जुड़ी है. शनिवार की शाम गोलियों और तोप की आवाजें सुनकर बाकी लोग भी घरों के बाहर आ गए.

वीर योद्धाओं के सम्मान में बारूद की होली
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, स्थानीय लोगों का मानना है कि यह त्योहार उस ऐतिहासिक जंग को समर्पित है, जब मेनार के योद्धाओं ने मुगल सेना को खदेड़ दिया था. उनकी वीरता को याद रखने के लिए हर साल बारूद की होली मनाने की परंपरा चली. यह मेनार के योद्धाओं की वीरता और प्रतिरोध का प्रतीक है.


राजस्थान के इस गांव में खेली जाती है 'बारूद' की होली, तोप और राइफल से मनता है जश्न

प्रशासन सुनिश्चित करता है सबकी सुरक्षा
मेनार गांव को योद्धाओं की विरासत माना जाता है. इसलिए हर साल यहां स्थानीय लोग बड़े धूमधाम से बारूद की होली का पर्व मनाते हैं. एक ओर लोकल लोग इकट्ठा होकर पूरे जोश से तोप और बंदूकें दागते हैं, दूसरी ओर प्रशासन सबकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तैयार रहता है. 

बताया जाता है कि उदयपुर से शुरू हुई बारूद की होली को देखने राजस्थान की अन्य जगहों से भी लोग पहुंचते हैं. राजस्थान में योद्धाओं और राजपरिवारों की होली खासतौर पर मनाई जाती है. बारूद की होली को झांकी और लोकनृत्य के साथ मनाया जाता है, जिसके लिए जयपुर और पुष्कर से भी लोग आते हैं. 

भारत के हर राज्य में होली की अनोखी परंपरा
उत्तर प्रदेश के बरसाना और नंदगांव की लट्ठमार होली बेहद लोकप्रिय है, जहां महिलाएं लट्ठ लेकर होली खेलती हैं. मथुरा और वृंदावन में होली का सप्ताह भर लंबा जश्न चलता है, जिसमें फूलों की होली और विधवाओं की होली फेमस हैं. इसी तरह पंजाब के आनंदपुर साहिब में होला मोहल्ला मनाया जाता है, जिसमें निहंग योद्धा घोड़े पर सवार होकर करतब करते हैं. 

बिहार और झारखंड में फगुआ मनाया जाता है, जिसमें लोकगीत, भांग और होलिका दहन के साथ जश्न मनता है. महाराष्ट्र में भी मटकी फोड़ होली मनाई जाती है, जिसमें श्रीकृष्ण का बचपन दर्शाते हुए दही की हांडियां फोड़ी जाती हैं. ऐसे ही देश के अलग-अलग राज्यों में होली की अलग और अनोखी परंपराएं हैं. 

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उदयपुर के बच्चों का हुआ धर्मांतरण? गोवा से रेस्क्यू के बाद BJP सांसद का बड़ा दावा
उदयपुर के बच्चों का हुआ धर्मांतरण? गोवा से रेस्क्यू के बाद BJP सांसद का बड़ा दावा
राजस्थान में अब AI के पहरे में बेरोजगारी भत्ता, पात्र युवाओं को मिलेगा सीधे योजना का लाभ
राजस्थान में अब AI के पहरे में बेरोजगारी भत्ता, पात्र युवाओं को मिलेगा सीधे योजना का लाभ
CM भजनलाल शर्मा का साइबर ठगों पर बड़ा एक्शन, कहा- सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, अब आर्थिक कमर भी तोड़ें
CM भजनलाल शर्मा का साइबर ठगों पर बड़ा एक्शन, कहा- सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, अब आर्थिक कमर भी तोड़ें
जयपुर के गांव में चांदी के सिक्के निकलने की खबर, खजाने के लिए ग्रामीणों ने रातभर की खुदाई
जयपुर के गांव में चांदी के सिक्के निकलने की खबर, खजाने के लिए ग्रामीणों ने रातभर की खुदाई

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर रच डाला इतिहास, इससे पहले कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर रच डाला इतिहास, इससे पहले कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
Embed widget