एक्सप्लोरर

Rajasthan News: राजस्थान के गुदड़ी के लाल का कमाल, गरीबी और कर्जे को पछाड़ धौलपुर के पिंकेश बने दारोगा 

Dholpur News: पिंकेश ने 14 साल तक आरएसी कांस्टेबल की नौकरी की इस दौरान ग्रेजुएशन कंप्लीट किया और पुलिस सब इन्स्पेक्टर की परीक्षा दी 21 सितंबर को परिणाम आया तो पिंकेश का सब इंस्पेक्टर में चयन हो गया.

Rajasthan News: राजस्थान के धौलपुर जिले के सरमथुरा उपखंड के छोटे से गांव धनेरा के रहने वाले मुरारी लाल मीणा खेतों में मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते थे. उनके तीन बेटे और एक बेटी थी. घर की माली हालत ठीक नहीं होने के कारण परिवार हमेशा कर्ज में डूबा रहता था. मुरारी लाल मीणा का बड़ा बेटा पिंकेश उर्फ़ प्रेम सिंह पढ़ाई करने के साथ-साथ अपने माता पिता के साथ मेहनत मजदूरी भी करता था. पिंकेश ने पढ़ाई के साथ खनन कार्य में अपने पिता का हाथ बंटवाया. पिंकेश ने गांव से ही 12 वीं कक्षा पास की और ग्रेजुएशन के लिए गांव से धौलपुर आ गया. पिंकेश जब धौलपुर में ग्रेजुएशन की तैयारी कर रहा था. तब उसके पिता मुरारी लाल मीणा बीमार हो गए. पिता के बीमार होने के बाद घर में कोई कमाने वाला नहीं था. पिंकेश को पिता का इलाज कराने और घर का खर्चा चलाने के लिए साहूकारों से कर्जा लेना पड़ा.

वर्ष 2008 में आरएसी में कांस्टेबल की वैकेंसी निकली थी. पिंकेश ने आरएसी में कांस्टेबल के पद के लिए आवेदन कर दिया. पिंकेश मेहनत मजदूरी के साथ कांस्टेबल परीक्षा की तैयारी भी करता रहा और पिंकेश का आरएसी कांस्टेबल में चयन हो गया. पिंकेश 19 वर्ष की उम्र में आरएसी में कांस्टेबल बन गया. कांस्टेबल बनने के बाद पिंकेश की वर्ष 2011 में शादी हो गई. पिंकेश के पिता मुरारी लाल बीमारी के कारण खड़े नहीं हो सके तो पिंकेश ने अपने दो छोटे भाई निर्मल और जनकराम के साथ छोटी बहिन को पढ़ाया लिखाया और साहूकारों का धीरे-धीरे कर्जा भी चुकाया.  पिंकेश ने इस दौरान अपनी पढ़ाई को जारी रखा और कांस्टेबल की नौकरी के दौरान ग्रेजुएशन कम्प्लीट किया.

ग्राम विकास अधिकारी बने पिंकेश

युवक पिंकेश ने अपनी बहिन प्रेम की शादी की और दोनों भाइयो की पढ़ाई को भी जारी रखा. युवक पिंकेश ने कांस्टेबल की नौकरी के दौरान पटवारी की परीक्षा दी. साल 2022 में पटवारी में चयन होने के बाद पिंकेश ने ज्वाइन नहीं किया. लेकिन अक्टूबर 2022 में पिंकेश का चयन ग्राम विकास अधिकारी के पद पर हो गया. पिंकेश ने 14 साल तक आरएसी कांस्टेबल की नौकरी की और अब वर्तमान में पंचायत समिति सरमथुरा में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर तैनात हैं. पिंकेश ने अपने दो भाइयो को भी सरकारी नौकरी पर तैनात कराया. एक भाई निर्मल रेलवे में ड्राइवर हैं और दूसरा भाई जनकराम रेलवे में ग्रुप डी पद पर तैनात हैं. 

अब बने सब इन्स्पेक्टर 
कुछ समय पहले पिंकेश ने आरपीएससी द्वारा आयोजित पुलिस सब इन्स्पेक्टर की परीक्षा दी. परीक्षा पास करने के बाद 21 सितम्बर 2023 को परिणाम आया तो पिंकेश का सब इन्स्पेक्टर में चयन हो गया. पिंकेश का सब इन्स्पेक्टर पद पर चयन होने के बाद गांव में ख़ुशी की लहार दौड़ गई. क्योंकि आस-पास के गांवों में कोई भी सब इन्स्पेक्टर नहीं हैं. सरमथुरा उप खंड के छोटे गांव धनेरा के रहने वाले एक 34 वर्षीय युवक पिंकेश के दृढ़ विश्वास और हौसलों की उड़ान के आगे गरीबी पस्त हो गई.

ये भी पढ़ें:

Rajasthan News: युवाओं के सिर चढ़ा चंबल रिवर फ्रंट का क्रेज, 8 हजार लोग करेंगे प्रतिदिन निशुल्क प्रवेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उदयपुर के बच्चों का हुआ धर्मांतरण? गोवा से रेस्क्यू के बाद BJP सांसद का बड़ा दावा
उदयपुर के बच्चों का हुआ धर्मांतरण? गोवा से रेस्क्यू के बाद BJP सांसद का बड़ा दावा
राजस्थान में अब AI के पहरे में बेरोजगारी भत्ता, पात्र युवाओं को मिलेगा सीधे योजना का लाभ
राजस्थान में अब AI के पहरे में बेरोजगारी भत्ता, पात्र युवाओं को मिलेगा सीधे योजना का लाभ
CM भजनलाल शर्मा का साइबर ठगों पर बड़ा एक्शन, कहा- सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, अब आर्थिक कमर भी तोड़ें
CM भजनलाल शर्मा का साइबर ठगों पर बड़ा एक्शन, कहा- सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, अब आर्थिक कमर भी तोड़ें
जयपुर के गांव में चांदी के सिक्के निकलने की खबर, खजाने के लिए ग्रामीणों ने रातभर की खुदाई
जयपुर के गांव में चांदी के सिक्के निकलने की खबर, खजाने के लिए ग्रामीणों ने रातभर की खुदाई

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget