एक्सप्लोरर

Rajya Sabha Election 2022: सीएम गहलोत का दावा- राज्यसभा चुनाव में जीतेंगे कांग्रेस के तीनों उम्मीदवार, BJP पर लगाया ये बड़ा आरोप

Rajasthan Politics: राजस्थान में राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के तीनों उम्मीदवारों ने आज नामांकन दाखिल किया. वहीं, सीएम अशोक गहलोत ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है.

Rajasthan News: राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के तीनों उम्मीदवारों - रणदीप सिंह सुरजेवाला, मुकुल वासनिक और प्रमोद तिवारी ने सीएम अशोक गहलोत और पार्टी नेता सचिन पायलट की उपस्थिति में अपना नामांकन दाखिल किया.  इसी बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दावा किया है कि कांग्रेस की तीन उम्मीवार राज्यसभा चुनाव में जीत दर्ज करेंगे. वहीं सीएम गहलोत ने बीजेपी पर खरीद-फरोख्त कर राज्य का माहौल खराब करने का आरोप लगाया है.

सीएम अशोक गहलोत ने कहा, 'हमारे सभी तीन उम्मीदवार राजस्थान से राज्यसभा चुनाव में जीतेंगे. बीजेपी ने सुभाष चंद्रा को मैदान में उतारा है. वे (बीजेपी) जानते हैं कि उनके पास पर्याप्त वोट नहीं हैं तो वे क्या करेंगे. खरीद-फरोख्त कर राज्य का माहौल खराब करेंगे.' बीजेपी ने राजस्थान से बीजेपी के छह बार विधायक रहे घनश्याम तिवारी को पार्टी का उम्मीदवार बनाया है. राजस्थान में राज्यसभा चुनाव के लिये नामांकन प्रक्रिया 24 मई से शुरू हो चुकी है. आज नामांकन की आखिरी तारीख है.

जानिए- कौन हैं ये दिग्गज नेता?

रणदीप सिंह सुरजेवाला हरियाणा से संबंध रखते हैं. वे कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं. वे हरियाणा के नरवाना और कैथल से विधायक और भूपेंद्र हुड्डा सरकार में मंत्री रह चुके हैं. ओम प्रकाश चौटाला को दो बार चुनाव में हरा चुके हैं. पिछला विधानसभा चुनाव और उससे पहले उपचुनाव हार चुके हैं. उन्हें राहुल गांधी का करीबी भी माना जाता है.

मुकुल वासनिक कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सीईसी प्रभारी हैं. यूपीए सरकार में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. वे 1984 में पहली बार महज 25 साल की उम्र में सांसद बने थे. राजनिति में उनका लंबा अनुभव है.

प्रमोद तिवारी यूपी से संबंध रखते हैं. यूपी के प्रतापगढ़ जिले की रामपुर खास सीट पर उनका दबदबा है. वे यहां से लगातार 9 बार चुनाव जीत चुके हैं. रामपुर खास सीट से 10 बार विधायक रहे हैं. उत्तर प्रदेश में राज्य मंत्री और कांग्रेस विधायक दल के नेता भी रहे हैं. प्रमोद तिवारी साल 2014 में राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए थे. 

 ये भी पढ़ें- 

Udaipur के बांसवाड़ा में खुलेगा पहला वैदिक गुरुकुल, इस यूनिवर्सिटी में प्राचीन और आधुनिक संगम से दी जाएगी छात्रों को शिक्षा

Rajasthan: राजस्थान में आज तीन घंटे तक नहीं मिलेगा पंट्रोल और डीजल, जानिए टाइमिंग और वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अशोक गहलोत ने BJP-RSS को घेरा, 'इनका वंदे मातरम से क्या संबंध?'
अशोक गहलोत ने BJP-RSS को घेरा, 'इनका वंदे मातरम से क्या संबंध?'
राजस्थान: सरकारी स्कूलों में किसी बाहरी को नहीं मिलेगी एंट्री! फरमान जारी
राजस्थान: सरकारी स्कूलों में किसी बाहरी को नहीं मिलेगी एंट्री! फरमान जारी
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget