एक्सप्लोरर

Bundi Crime News: बूंदी में कपड़ा व्यापारी को दिनदहाड़े मारी गोली, इलाके में दहशत, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Rajasthan Crime News: राजस्थान के बूंदी में कपड़ा व्यापारी को बदमाशों ने गोली मार दी. वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई. घटना को लेकर व्यापारियों में आक्रोश है.

Bundi Crime News: राजस्थान (Rajasthan) में बूंदी जिले (Bundi) के लाखेरी कस्बे में दिन दहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने रेडीमेड कपड़ा व्यापारी को गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे गंभीर हालत में कोटा अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है. वारदात के बाद कस्बे में सनसनी फैल गई. पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी हैं. आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे. बताया जा रहा है कि आरोपी गोली मारने के बाद इंदरगढ़ इलाके की तरफ भागे हैं.

पुलिस ने क्या बताया
लाखेरी थानाधिकारी धर्माराम चौधरी ने बताया की रेडीमेड कपड़ा व्यापारी लाखेरी निवासी मनप्रीत सिंह उर्फ प्रिंस अपनी दुकान पर पर बैठा था. तभी दो युवक पल्सर बाइक पर आए और रिवॉल्वर से फायर करते हुए मनप्रीत को गोली मार दी. गोली मनप्रीत की जांघ पर लगी. गोली लगने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए. फायरिंग की घटना के बाद बाजार में दहशत का माहौल हो गया और आस-पास के दुकानदारों की भीड़ जमा हो गई. आसपास के लोग घायल मनप्रीत को लाखेरी अस्पताल लेकर गए जहां इलाज शुरू कराया गया है. वारदात की पुलिस को भी सूचना दी गई. पुलिस ने आस-पास नाकाबंदी कराई है. 

BJP कार्यसमिति की बैठक में CM योगी का बड़ा बयान, काशी और मथुरा को लेकर दिया ये नया संदेश

परिवार ने जताई थी आशंका
मनप्रीत के पिता प्रीतम सिंह ने लाखेरी थाना पुलिस को पहले ही रिपोर्ट देकर बता दिया था कि उनके परिवार की जान पर खतरा है. उनका गांव में जमीन को लेकर कुछ लोगों से विवाद चल रहा है लेकिन लाखेरी पुलिस ने इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया. परिवार को जिसका डर था वही हुआ और बाइक सवार हमला करके चले गए. पुलिस अब इसी एंगल को ध्यान रखकर अब जांच कर रही है. फायरिंग की सूचना मिलते ही पूरे जिले में नाकाबंदी करा दी गई थी. मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई है. आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें रवाना कर दी गईं हैं.

कहां कहां करवाई गई नाकाबंदी
घटना की सूचना जिलेभर में आग की तरह फैल गयी. सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोरीलाल, केशवरायपाटन डीएसपी शंकरलाल मीणा, इंद्रगढ़ थानाधिकारी हरीश भारती, कापरेन थानाधिकारी सुरेश गुर्जर, गेण्डोली थानाधिकारी मुकेश यादव, करवर थानाधिकारी हरलाल सहित अतिरिक्त पुलिस बल मौके पंहुचा. पुलिस ने आस-पास सभी थाना इलाकों में नाकाबंदी कराई.

व्यापारियों में आक्रोश 
हमलावर बंदूक लहराते हुए फैक्ट्री गेट की ओर निकले और वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई. पुलिस को आधा दर्जन सीसीटीवी कैमरों में आरोपी दिखे. इनकी पहचान का प्रयास शुरू कर दिया गया है. सीसीटीवी में एक आरोपी की पहचान होने की जानकारी मिली है. उधर दिनदहाड़े व्यापारी को गोली मारने के विरोध में व्यापारियों ने दुकानें बंद करवा दीं. घटना के विरोध में बाजार बंद रखने का ऐलान कराया. व्यापारियों ने आरोपियों को जल्द पकड़े जाने की मांग उठाई है. 

बीजेपी ने जताया विरोध 
बूंदी बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष रामबाबू शर्मा ने कहा है कि, लाखेरी में इस तरह की घटनाएं होना निंदनीय है. जल्द आरोपियों के गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया जाए. उन्होंने कहा कि शुक्रवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का लाखेरी इंदरगढ़ दौरा भी था. वहां भी कई लोगों की जेब कट गई. पुलिस का भरोसा खत्म होता जा रहा है. हम कठोर से कठोर कार्रवाई की मांग करते हैं.

Rajasthan Crime News: शादी समारोह में मेहमानों से कर रहे थे लूटपाट, लोगों ने पकड़कर सिर मुड़ा कर पहनाई जूतों की माला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरतपुर मंदिर से चोरी हुआ हीरा खोजेगी सरकार, इतने लाख है कीमत
भरतपुर मंदिर से चोरी हुआ हीरा खोजेगी सरकार, इतने लाख है कीमत
डूंगरपुर में मौत बनकर दौड़ी बोलेरो, RAC हेड कांस्टेबल समेत 3 की मौत!
डूंगरपुर में मौत बनकर दौड़ी बोलेरो, RAC हेड कांस्टेबल समेत 3 की मौत!
'डिजिटल युग का गलत इस्तेमाल', Gen-Z प्रोटेस्ट पर भड़के देवकीनंदन ठाकुर
'डिजिटल युग का गलत इस्तेमाल', Gen-Z प्रोटेस्ट पर भड़के देवकीनंदन ठाकुर
कजाकिस्तान से MBBS, फेल होने पर भी डॉक्टर बना नितिन कुमार, SOG ने दबोचा
कजाकिस्तान से MBBS, फेल होने पर भी डॉक्टर बना नितिन कुमार, SOG ने दबोचा

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
Box office: 'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
Explained: क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना- वीडियो वायरल
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना
Embed widget