एक्सप्लोरर

BJP कार्यसमिति की बैठक में CM योगी का बड़ा बयान, काशी और मथुरा को लेकर दिया ये नया संदेश

लखनऊ (Lucknow) में रविवार को बीजेपी (BJP) कार्य समिति की बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने काशी (Kashi) और मथुरा (Mathura) को लेकर बड़ा बयान दिया है.

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में रविवार को बीजेपी (BJP) कार्य समिति की बैठक हुई. कार्यसमिति की ये बैठक लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में हुई. इस बैठक के दौरान यूपी बीजेपी के सभी दिग्गजों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) और दोनों डिप्टी सीएम भी मौजूद रहे. 
बैठक के दौरान सीएम योगी ने अपने संबोधन में एक ऐसा बयान दे दिया जिसकी खूब चर्चा हो रही है. सीएम योगी ने कहा, "अयोध्‍या (Ayodhya) में भव्‍य राम मंदिर (Ram Mandir) निर्माण की शुरुआत के बाद काशी (Kashi) और मथुरा (Mathura) समेत सभी तीर्थस्थल 'नयी अंगड़ाई' लेते हुए दिखायी दे रहे हैं. इन स्थितियों में सबको एक बार फिर आगे बढ़ना होगा."

सीएम ने कही ये बात
सीएम ने कहा, "अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की शुरुआत के बाद काशी ने जो अंगड़ाई ली है, वह हम सबके सामने है. काशी में काशी विश्‍वनाथ धाम का उद्घाटन होने के बाद प्रतिदिन एक लाख श्रद्धालु काशी विश्‍वनाथ धाम के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. काशी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण के अनुरूप अपने नाम को सार्थक कर रही है. मथुरा, वृंदावन, विंध्यवासिनी धाम और नैमिष धाम सभी तीर्थ एक बार फ‍िर से नई अंगड़ाई लेते हुए दिखाई दे रहे हैं."

Gyanvapi और मथुरा पर जमीयत के जलसे के जवाब में अखाड़ों के साधू-संत करेंगे बैठक, हो सकता है कोई बड़ा फैसला

लाउडस्पीकर को लेकर क्या बोले?
ईद के दौरान धर्म स्थलों से लाउडस्पीकर उतारे जाने और सड़कों पर नमाज न होने का जिक्र भी सीएम ने किया. उन्होंने कहा कि अलविदा के दिन सड़कों पर नमाज न हो, यह पहली बार उत्तर प्रदेश में संभव हो पाया है. उन्होंने कहा, "यह पहली बार हुआ कि सड़कों पर नमाज नहीं हुई. आपने देखा होगा जो अनावश्यक शोरगुल था उससे कैसे मुक्ति मिली." उन्‍होंने दावा किया कि नये भारत का नया उत्तर प्रदेश तैयार है, जो मजबूती के साथ देश और दुनिया के सामने प्रस्तुत है.

सीएम योगी ने 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए प्रेरित करते हुए कहा, "अगले चुनाव की भाव भूमि हमें अभी से तैयार करनी होगी. एक बार फ‍िर से लोकसभा की 75 सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ना है. पार्टी को विधानसभा चुनाव में बेहतर परिणाम मिला है, इसलिए हमें 2024 के लिए अभी से आगे बढ़ना होगा."

ये भी पढ़ें-

Prayagraj News: संगम के 5 किमी के दायरे में लगेगी मांस और शराब की बिक्री पर रोक? सीएम योगी को लिखा पत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
वाराणसी में 'मुर्दा' लड़ेगा विधानसभा चुनाव! अमिताभ ठाकुर ने दिया टिकट
वाराणसी में 'मुर्दा' लड़ेगा विधानसभा चुनाव! अमिताभ ठाकुर ने दिया टिकट
अन्नामलाई पर भड़के BJP सांसद राधा मोहन, बोले- 'गुजरात फोबिया के शिकार हो गए'
अन्नामलाई पर भड़के BJP सांसद राधा मोहन, बोले- 'गुजरात फोबिया के शिकार हो गए'
वेस्ट UP में मायावती का नया सियासी दांव? सरधना से बसपा के विनीत भराला को टिकट!
वेस्ट UP में मायावती का नया सियासी दांव? सरधना से बसपा के विनीत भराला को टिकट!

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget