एक्सप्लोरर

Rajasthan Crime News: शादी समारोह में मेहमानों से कर रहे थे लूटपाट, लोगों ने पकड़कर सिर मुड़ा कर पहनाई जूतों की माला

राजस्थान के ब्यावर में शादी में आए मेहमानों से लूटपाट करना बदमाशों को महंगा पड़ गया. ग्रामीणों ने जमकर पिटाई की. इसके बाद आधे सिर का मुंडन कर जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया.

राजस्थान (Rajasthan) में पुलिस की निष्क्रियता से हर दिन नई गैंग पनपती जा रही है. बदमाश बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं. ऐसी ही एक गैंग के बदमाशों को लोगों ने पकड़ा और जमकर पीटा. बदमाशों को सजा याद रहे इसलिए उनका सिर मुंडन कर जूतों की माला भी पहनाई. मामला ब्यावर (Beawar) के निकट चावंड़िया गांव का है. यहां शादी समारोह में शिरकत करने आए मेहमानों से लूटपाट करना तीन बदमाशों को महंगा पड़ गया. 

मेहमानों से कर रहे थे लूटपाट
शुक्रवार रात चावंड़िया गांव में एक शादी समारोह में मेहमानों के आने-जाने का सिलसिला जारी था. इस दौरान बिच्छू गैंग के आधा दर्जन बदमाश लूट की वारदात को अंजाम दे रहे थे. बाइक सवारों को रास्ते में रोककर उनके साथ मारपीट कर सामान लूट रहे थे. यह जानकारी होने पर गांव के लोग इकट्ठा होकर वहां पहुंचे तो बदमाश लुटेरे बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए. जान बचाकर भागने के चक्कर में बदमाशों की एक बाइक वहीं छूट गई.

Bundi Rape Case: नाबालिग से रेप मामले में दोषियों को 20-20 साल की सजा, घर से किया था अगवा

बाइक के चक्कर में ऐसे फंसे
शनिवार को गैंग के 2 लोग बाइक लेने पहुंचे तो ग्रामीणों ने पकड़कर उनके तीसरे साथी को भी मौके पर बुलवाया. इस दौरान वहां बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए. ग्रामीणों ने इन बदमाशों की जमकर पिटाई की. इसके बाद उनके आधे सिर का मुंडन कर दिया, फिर जूतों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया. इसके बाद उनके माता-पिता को मौके पर बुलवाया और उन्हें बदमाशों को सुधारने की नसीहत देकर छोड़ा.

जांच में जुटी सेंदड़ा पुलिस
बदमाशों को सबक सिखाने की यह घटना सेंदड़ा थाना क्षेत्र में घटित हुई थी. इस मामले में सेंदड़ा थाना प्रभारी मनोज सामरिया ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में बताया कि इस मामले में किसी की कोई शिकायत नहीं मिली है. वायरल वीडियो चावंड़िया गांव का बता रहे हैं. दो दिन पुरानी घटना है. जांच के लिए पुलिस टीम को चावंड़िया गांव भेजा है. यदि किसी की शिकायत मिली तो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

Bharatpur Crime News: पत्नी को गलत इशारा करने पर दुश्मन बने दो दोस्त, खूनी संघर्ष में चार घायल, दो की हालत गंभीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जमीन विवाद में बड़े भाई ने ले ली छोटे की जान, 72 घंटे में पुलिस ने दबोचा
जमीन विवाद में बड़े भाई ने ले ली छोटे की जान, 72 घंटे में पुलिस ने दबोचा
जोधपुर: सरकारी स्कूलों में टीचर्स की कमी पर फूटा गुस्सा, छात्रों ने जड़ा ताला
जोधपुर: सरकारी स्कूलों में टीचर्स की कमी पर फूटा गुस्सा, छात्रों ने जड़ा ताला
छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर जयपुर- अजमेर में हंगामा, ABVP ने किया प्रदर्शन
छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर जयपुर- अजमेर में हंगामा, ABVP ने किया प्रदर्शन
राजस्थान के दीपक उत्तर भारत में जलाएंगे CJP की अलख, अभिजीत दिपके ने दी बड़ी जिम्मेदारी
राजस्थान के दीपक उत्तर भारत में जलाएंगे CJP की अलख, अभिजीत दिपके ने दी बड़ी जिम्मेदारी

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
Embed widget