एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: 'नमाज' वाले बयान पर जारी बवाल के बीच फिर राजस्थान आएंगे बाबा Ramdev, जानें क्या है कार्यक्रम

Ramdev Controversy: योग गुरु बाबा रामदेव ने 2 फरवरी को बाड़मेर में मुस्लिम समुदाय के खिलाफ विवादित बात कही थी. उन्होंने धार्मिक मंच से कहा था कि 'इस्लाम धर्म का मतलब सिर्फ नमाज पढ़ना है.'

Baba Ramdev Controversy: हाल ही में राजस्थान के बाड़मेर (Barmer) में धर्म के नाम पर विवादित बयान देने के बाद सुर्खियों में आए योग गुरु बाबा रामदेव (Baba Ramdev) एक बार फिर राजस्थान (Rajasthan) आ रहे हैं. इसी फरवरी महीने में उनके राजस्थान आगमन का कार्यक्रम हो रहा है. वे आगामी 18 फरवरी को ब्यावर (Beawar) आएंगे. यहां महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2023) के मौके पर आयोजित भव्य शिव-पार्वती विवाह महोत्सव में शिरकत करेंगे. 

स्वामी रामदेव के सानिध्य में आयोजित होने वाले इस धार्मिक कार्यक्रम में देशभर से आए करीब 300 संत-महात्मा, कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी समेत हजारों लोग शामिल होंगे. ब्यावर के आशापुरा माता धाम मंदिर परिसर में यह विशाल कार्यक्रम आयोजित होगा.

बाबा ने बाड़मेर में दिया था यह बयान
योग गुरु बाबा रामदेव ने बीती 2 फरवरी को बाड़मेर में एक धर्मसभा को संबोधित करते हुए इस्लाम और मुसलमानों के खिलाफ विवादित बात कही थी. उन्होंने धार्मिक मंच से कहा था कि 'इस्लाम धर्म का मतलब सिर्फ नमाज पढ़ना है. मुसलमानों के लिए सिर्फ नमाज पढ़ना जरूरी है और नमाज पढ़ने के बाद कुछ भी करो, सब जायज है. चाहे हिंदुओं की लड़कियों को उठाओ, चाहे जिहाद के नाम पर आतंकवादी बनकर जो मन में आए वो करो, लेकिन दिन में 5 बार नमाज पढ़ो. फिर सब जायज होता है.'

अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष ने जताई नाराजगी
राजस्थान अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष और कांग्रेस विधायक रफीक खान ने बाबा के बयान का विरोध करते हुए इसे सोची-समझी साजिश बताया है. मीडिया से बातचीत में खान ने कहा कि केंद्र सरकार की कृपा से रामदेव की कंपनियां प्रोग्रेस कर रही हैं, इसलिए उन्हें राजस्थान में सांप्रदायिकता और जातिवाद फैलाने के लिए भेजा गया है. वे षड्यंत्र के तहत राजस्थान आए थे. योग गुरु का किसी धर्म के खिलाफ गलत टिप्पणियां करना बेहद शर्मनाक है. कोई भी धर्म दुश्मनी नहीं सिखाता है. केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बाबा रामदेव के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए.

असदुद्दीन औवेसी की पार्टी ने दी चेतावनी
मुस्लिम समाज के खिलाफ बाबा के विवादित बोल पर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) भी सड़कों पर विरोध कर रही है. पार्टी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर बाबा के विवादित बयान का विरोध करते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है. 

साथ ही, चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने कोई एक्शन नहीं लिया तो पूरे प्रदेश में पुरजोर विरोध किया जाएगा. बाड़मेर में मुस्लिम समाज के लोगों ने एआईएमआईएम पार्टी के सदस्य मौलाना बरकत अली के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर बाबा रामदेव के खिलाफ कानूनी कार्यवाई की मांग की है. टोंक में भी मुस्लिम समाज के लोगों ने आक्रोश प्रदर्शन किया.

बाबा के खिलाफ केस भी हुए दर्ज
रामदेव के बयान का विरोध होने के बाद प्रदेश के कई थानों में उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई. बाड़मेर जिले के चौहटन थाने में स्वामी रामदेव पर धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में केस दर्ज हुआ है. चौहटन निवास पठाई खान की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया. टोंक के कोतवाली थाने में अधिवक्ताओं की शिकायत पर पुलिस ने परिवाद दर्ज किया.

यह भी पढ़ें: Rajasthan: योग गुरु बाबा रामदेव ने इस्लाम और ईसाई धर्म को लेकर ऐसा क्या बोला कि घिर गए विवादों में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अशोक गहलोत ने BJP-RSS को घेरा, 'इनका वंदे मातरम से क्या संबंध?'
अशोक गहलोत ने BJP-RSS को घेरा, 'इनका वंदे मातरम से क्या संबंध?'
राजस्थान: सरकारी स्कूलों में किसी बाहरी को नहीं मिलेगी एंट्री! फरमान जारी
राजस्थान: सरकारी स्कूलों में किसी बाहरी को नहीं मिलेगी एंट्री! फरमान जारी
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget