एक्सप्लोरर

Rajasthan: योग गुरु बाबा रामदेव ने इस्लाम और ईसाई धर्म को लेकर ऐसा क्या बोला कि घिर गए विवादों में

योगगुरु बाबा रामदेव राजस्थान के बाड़मेर के तारातरा मठ में आयोजित धर्म सभा को सनातन धर्म की चर्चा के दौरान इस्लाम और ईसाई धर्म को लेकर कुछ ऐसी बातें बोल गए जिसकी वजह से वे फिर विवादों में घिर गए हैं.

Barmer :राजस्थान के बाड़मेर में योग गुरु बाबा के बयान से बड़ी बहस शुरू हो गई है. इन दिनों सनातन संस्कृति को लेकर जहां बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का मुद्दा अभी शांत भी नहीं हुआ है कि योग गुरु बाबा रामदेव के एक बयान ने राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी है. बाड़मेर में धर्मपुरी जी महाराज के भंडारे में एक धर्म सभा को संबोधित करते हुए योग गुरु बाबा रामदेव ने मुस्लिम व ईसाई धर्म को लेकर बहुत बड़ी बात मंच से कही. साथ ही बाबा रामदेव ने यह भी कहा कि मैं कोई आलोचना नहीं कर रहा हूं. लेकिन कुछ लोग पागलपन कर रहे हैं, मुस्लिम पूरी दुनिया को इस्लाम में तब्दील करना चाहते हैं. ईसाई कहते हैं वे पूरी दुनिया को ईसायत में तब्दील करना चाहते हैं. नमाज पढ़ो और जो भी मन में आए पाप करो लेकिन ऐसा हिंदू धर्म नहीं है.

कहा-जो भी पाप करना है करो लेकिन नमाज जरूर पढ़ो

बाड़मेर में साधु संतों की तपोस्थली पनोणियो का तला तारातरा मठ में धर्म सभा को संबोधित करते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि मुस्लिमों से उनके धर्म के बारे में पूछो तो वह कहते हैं. कि दिन में पांच समय नमाज पढ़ो. फिर जो चाहे करो, हिंदुओं की छोरियों को उठाओ, जो भी पाप करना है वो करो, इस्लाम का मतलब नमाज मानते हैं. नमाज पढ़कर बहुत पाप करते हैं.आतंकवादी बनो या फिर बड़े अपराधी बनो लेकिन मुस्लिम भाई नमाज जरूर पढ़ते हैं क्योंकि उनको यही सिखाया जाता है. आतंकवादी हों या जो भी बड़े अपराधी बन गए हैं, नमाज जरूर पढ़ते हैं. इतना ही बताया गया है- नमाज पढ़ो और जो मन में आए वह करो.

बोले-  दिन में भी मोमबत्ती जलाओ, तो सारे पाप नष्ट हो जाएंगे

ईसाई धर्म में क्या सिखाते हैं?  चर्च में जाओ, गले में क्रॉस पहन लो. चर्च में दिन में भी मोमबत्ती जला दो और ईसा मसीह के सामने खड़े हो जाओ तो सारे पाप नष्ट हो जाएंगे. इनके स्वर्ग का मतलब टखने के ऊपर पाजामा पहनो, मूंछें कटवा लो, सिर पर टोपी पहन लो, ऐसा कोई कुरान नहीं कहता. ऐसा इस्लाम नहीं कहता है. फिर भी लोग ऐसा ही कर रहे हैं. ऐसा करने से तुम्हारी जन्नत में जगह पक्की हो जाएगी. और जन्नत में क्या मिलेगी, जन्नत में हूर मिलेगी, वहां शराब पीने को मिलेगी. ऐसी जन्नत तो जहन्नुम से भी बेकार है. लेकिन फिर भी लोग मूंछ कटवा रहे हैं. सिर पर टोपी रख रहे हैं. और बस पागलपन है कि इस्लाम इस्लाम इस्लाम और सारी दुनिया को इस्लाम में तब्दील करना है. लोग इसी चक्कर में पड़े हुए हैं और ईसाइयों में ईसई गले में क्रॉस का निशान पहन लो ऐसी वेशभूषा कर लो और छोटी मोटी हमारी तरह बना रखी है. श्लोक मंत्र आयते व पायते  सभी लोग इसी चक्कर में पड़े हुए हैं. कोई कहता है पूरी दुनिया को इस्लाम में तब्दील करो. कोई कहता है ईसायत में तब्दील करो अब इन्हीं से पूछो करके करोगे क्या? किसी को पता नहीं, मैं किसी धर्म की आलोचना नहीं कर रहा हूं.

सनातन धर्म का मतलब ब्रह्म मुहूर्त में उठ भगवान का नाम लेकर अच्छे कर्म करें

सनातन धर्म का मतलब सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठें और उठकर भगवान का नाम लो. भगवान राम का नाम लो, सुबह उठकर योग करो और अपने आराध्य की पूजा करके अच्छे कर्म करो. अच्छा आचरण करो, यह हिंदू धर्म सिखाता है. यही सनातन धर्म सिखाता है. सनातन धर्म अच्छे से जीवन कैसे जीयें. सात्विक जीवन कैसे जीना है, हमारे आहार, हमारे विचार हमारी वाणी, हमारी धार्मिकता होनी चाहिए. सनातन धर्म का विस्तार अपने जीवन को आराम से जीना सिखाता है. आज जो भी पंडाल में मौजूद है. वह आज ही प्रण लेकर जाए सुबह उठकर अपने भगवान को याद करके योग जरूर करेगा, नहीं तो पेट मोटा हो जाएगा और कुल्ले बढ़ जाएंगे. आप धरती पर चलेंगे तो लगेगा धरती कब फट जाए.

ये भी पढ़ें :-Ramdev News: 'मुस्लिम पुरुष हिंदू महिलाओं का अपहरण कर आतंक फैलाते हैं', बाबा रामदेव का बयान वायरल होने पर टोंक में शिकायत दर्ज

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?
जंतर मंतर पर फिर बवाल, पत्थरबाजी की खबर, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया हमला
जंतर मंतर पर फिर बवाल, पत्थरबाजी की खबर, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया हमला
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Embed widget