एक्सप्लोरर

जयपुर से बेंगलुरू जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट रद्द, तीन बार बैठे यात्री लेकिन नहीं उड़ी

कुल तीन बार यात्रियों को विमान में बैठाया गया लेकिन विमान ने उड़ान नहीं भरी. तकनीकी खराबी का हवाला देकर विमान को रद्द किया गया.

जयपुर से बेंगलुरू जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट शुक्रवार (13 जून) को रद्द कर दी गई. तकनीकी खराबी का हवाला देकर विमान को रद्द किया गया. एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान IX 2749 को शुक्रवार सुबह 11:30 बजे जयपुर से बेंगलुरु की उड़ान भरना था. लेकिन प्लेन ने उड़ान नहीं भरी. 

तीन बार यात्रियों को विमान में बैठाया गया

एयरपोर्ट पर घोषणा हुईं कि दोपहर 3:00 बजे फ्लाइट उड़ान भरेगी. इसे पोस्टफ़ोन करके बाद में शाम 5:00 का समय तय किया गया. करीब शाम 6:30 बजे तक विमान टेक ऑफ नहीं कर सका और बाद में फ्लाइट को रद्द कर दिया गया. कुल तीन बार यात्रियों को विमान में बैठाया गया लेकिन विमान ने उड़ान नहीं भरी. एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान में तकनीकी खराबी का मामला ऐसे समय में सामने आया है जब गुरुवार (12 जून) को हुए विमान हादसे ने देश-दुनिया को झकझोरकर रख दिया.

अहमदाबाद हादसे के पीड़ित के परिजनों में मातम का माहौल

गुरुवार को अहमदाबाद के सरदार वल्लभ भाई पटेल एयरपोर्ट से लंदन के गैटविक जा रही एयर इंडिया की 787 ड्रीमलाइनर बोइंग विमान टेकऑफ करने के चंद मिनटों में ही क्रैश हो गई. इस विमान में कुल 242 लोग सवार थे. इसमें 169 भारतीय शामिल थे. विमान हादसे के बाद पीड़ित परिवारों में मातम का माहौल है.

विश्वास कुमार रमेश जिंदा बच गए

गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी इस फ्लाइट में बैठे थे. वो लंदन अपनी बेटी से मुलाकात करने जा रहे थे लेकिन उनकी भी मौत हो गई. विमान में बैठे 242 लोगों में से विश्वास कुमार रमेशन नाम का शख्स जिंदा बच गया. वो फ्लाइट की 11A नंबर सीट पर बैठ था जो प्लेन के दरवाजे के पास थी. विश्वास के जिंदा बच जाने को लोग किसी चमत्कार से कम नहीं मान रहे. खुद विश्वास कुमार रमेश ने भी बताया कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि वो जिंदा बच जाएंगे.

एयर इंडिया विमान का ब्लैक बॉक्स बरामद

विमान हादसे का शिकार क्यों हुआ इसका पता लगाने में सबसे ज्यादा सहायक ब्लैक बॉक्स को बरामद कर लिया गया है. एयर इंडिया की फ्लाइट अहमदाबाद के बीजे मेडिकल कॉलेज की एक बिल्डिंग पर जा गिरी. इसी कैंपस की एक बिल्डिंग की छत से ब्लैक बॉक्स को शुक्रवार (13 जून) को बरामद किया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम भले ही चुनाव हार जाएं लेकिन बैलेट पेपर से ही हों चुनाव', बोलीं अलका लांबा
'हम भले ही चुनाव हार जाएं लेकिन बैलेट पेपर से ही हों चुनाव', बोलीं अलका लांबा
कोटा में बीटेक छात्र की हत्या कर जयपुर में छिपे आरोपी, तीनों गिरफ्तार
कोटा में बीटेक छात्र की हत्या कर जयपुर में छिपे आरोपी, तीनों गिरफ्तार
पंजाब-राजस्थान में सतलज के पानी पर तकरार, रॉयल्टी पर भजनलाल सरकार की दो टूक
पंजाब-राजस्थान में सतलज के पानी पर तकरार, रॉयल्टी पर भजनलाल सरकार की दो टूक
जोधपुर: आसाराम की पैरोल खत्म, देर रात जेल पहुंचने पर क्यों नहीं मिली एंट्री?
जोधपुर: आसाराम की पैरोल खत्म, देर रात जेल पहुंचने पर क्यों नहीं मिली एंट्री?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget