एक्सप्लोरर

उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'मैंने BJP से रास्ता अलग किया, मुसलमानों ने हमारा समर्थन किया क्योंकि...'

Uddhav Thackeray News: उद्धव ठाकरे नासिक में पार्टी के एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने आरोप लगाया कि मुंबई को लूटा जा रहा है और गुजरात में सब कुछ ले जाया जा रहा है.

नासिक में पार्टी के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बुधवार (16 अप्रैल) को शिवसेना (यूबीटी) चीफ उद्धव ठाकरे ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि मैं बीजेपी से रास्ता अलग किया है. मरते दम तक हिंदुत्व को नहीं छोड़ूंगा. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मुंबई को लूटा जा रहा है और सब कुछ गुजरात भेजा रहा है. उन्होंने महाराष्ट्र सरकार से मांग की कि राज्यपाल का निवास कहीं और ट्रांसफर किया जाए. राजभवन को शिवाजी महाराज के स्मारक में तब्दील किया जाए.

मैं बीजेपी के बिगड़ते हिंदुत्व को स्वीकार नहीं करता- उद्धव

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख ने आगे कहा, "मैं बीजेपी के बिगड़ते हिंदुत्व को स्वीकार नहीं करता हूं. शिवसेना के बिना बीजेपी उस स्थिति पर नहीं पहुंच सकती थी कि वो अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कर सके."

बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "बीजेपी ने झूठी कहानी फैलाई कि शिवसेना ने हिंदुत्व को छोड़ दिया है. मुसलमानों ने हमारी पार्टी का समर्थन सिर्फ इसलिए किया क्योंकि मुख्यमंत्री के तौर पर मैंने सभी के साथ एक जैसा व्यवहार किया."

अमित शाह पर साधा निशाना

उद्धव ठाकरे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा, “शिवाजी महाराज को महाराष्ट्र तक सीमित नहीं रखने की बात तब की गई जब ज़मीनी स्तर पर उनके लिए कुछ भी नहीं किया गया था. सिर्फ भाषणों से श्रद्धांजलि नहीं होती – स्मारक, सम्मान और नीतियों से होती है.” उन्होंने पूछा, “अरब सागर में शिवस्मारक का क्या हुआ? क्या सिर्फ शिलान्यास ही काफी था? अगर फडणवीस मुख्यमंत्री होते हुए भी यह स्मारक नहीं बनवा सके, तो उनकी प्राथमिकता क्या थी?”

नासिक को लेकर क्या कहा?

नासिक का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, "“नासिक को गोद लिया गया, स्मार्ट सिटी बनाया जाना था. लेकिन नासिक को अब तक संरक्षक मंत्री क्यों नहीं मिला?” ठाकरे ने पूछा. “लोगों से वादे किए गए थे, लेकिन नासिक को मिला क्या? ज़रा 2014, 2019 और 2024 के घोषणापत्र देखिए – क्या कुछ पूरा हुआ?” उद्धव ठाकरे ने कहा, “जय भवानी, जय शिवाजी जैसे नारों पर आज सवाल उठ रहे हैं. क्या यह हमारी संस्कृति और आत्मगौरव पर आघात नहीं है?” उन्होंने राम मंदिर का मुद्दा भी उठाया – “अगर शिवसेना न होती, तो क्या अयोध्या में राम मंदिर संभव होता?”

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई में सोनम वांगचुक के समर्थन में जोरदार विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने दो थानों में दर्ज किया केस
मुंबई में सोनम वांगचुक के समर्थन में जोरदार विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने दो थानों में दर्ज किया केस
वाशिम में रातभर बिजली कटौती से भड़के ग्रामीण, बिजली विभाग के बाहर बिस्तर लगाकर किया 'सोओ आंदोलन'
वाशिम में रातभर बिजली कटौती से भड़के ग्रामीण, बिजली विभाग के बाहर बिस्तर लगाकर किया 'सोओ आंदोलन'
'बिना देखे वंदे मातरम् सुना दें PM मोदी और अमित शाह', संजय राउत ने कर दिया चैलेंज
'बिना देखे वंदे मातरम् सुना दें PM मोदी और अमित शाह', संजय राउत ने कर दिया चैलेंज
कल्याण हत्या मामला: दृश्यम' स्टाइल में युवक का मर्डर, बोरे में मिला शव, फरार प्रेमिका की तलाश जारी
कल्याण हत्या मामला: दृश्यम' स्टाइल में युवक का मर्डर, बोरे में मिला शव, फरार प्रेमिका की तलाश जारी

वीडियोज

'आधा हिंदुस्तान शूट किया'... Shehnaaz Gill ने बताई अपनी नई फिल्म की grandness की असली वजह
Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं
₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
स्पेन की जीत के बाद मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
Explained: जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सासंद हिरासत में
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सासंद हिरासत में
NEET UG Result 2026 Controversy: सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
Embed widget