एक्सप्लोरर

Maharashtra News: उद्धव ठाकरे का विपक्ष पर वार, कहा- सरकार गिराने की कोशिश करने वालों को काम से देंगे जवाब

Maharashtra News: किसी तरह की अंदरूनी कलह से इनकार करते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि इसे (सरकार को) गिराने का प्रयास करने वाले लोगों को विकास कार्यों से उचित जवाब दिया जा रहा है.

Maharashtra News: महाराष्ट्र की महा विकास आघाड़ी सरकार में किसी तरह की अंदरूनी कलह से इनकार करते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि इसे (सरकार को) गिराने का प्रयास करने वाले लोगों को विकास कार्यों से उचित जवाब दिया जा रहा है. मध्य मुंबई के वडाला में जीएसटी भवन की आधारशिला रखने के बाद ठाकरे ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र की छवि खराब करने वालों को समझना चाहिए कि यह राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में सबसे बड़ा योगदान देने वाला राज्य है.

जीएसटी इमारत परियोजना के काम में तेजी के लिए उप मुख्यमंत्री अजित पवार को श्रेय देते हुए ठाकरे ने कहा कि परियोजना समय से शुरू हो इसके वास्ते एमवीए सरकार और पवार ने भूमि के लिये प्रस्तावों को आगे बढ़ाया और अनुमति दी गई. उन्होंने कहा, “एमवीए सरकार में कोई आंतरिक कलह नहीं है. यह महा विकास आघाड़ी है जिसके पांव मजबूती से जमीन पर हैं और यह राज्य के विकास और प्रगति के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है.”

दिलीप वलसे से नहीं है कोई मतभेद

ठाकरे ने कहा कि पिछले दो साल में एमवीए सरकार ने क्रियान्वयन से पहले विकास परियोजनाओं के समयबद्ध नियोजन के लिये खुद को समर्पित किया है. शुक्रवार को ठाकरे ने उन खबरों का खंडन किया था जिनमें दावा किया गया था कि वह राज्य के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल और उनके विभाग के कामकाज से नाराज हैं.

ठाकरे का खंडन उन अटकलों के बीच आया था कि वह पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के उस आरोप पर विधानसभा में वलसे-पाटिल के जवाब से खुश नहीं हैं, जिसमें कहा गया था कि राज्य में शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस सरकार झूठे मामलों में भाजपा नेताओं को फंसाने की साजिश कर रही है.अपने विरोधियों पर परोक्ष रूप से प्रहार करते हुए ठाकरे ने कहा, ‘‘कई बार घोषणाएं की जाती हैं और आधारशिला रखी जाती है, लेकिन उससे आगे कुछ नहीं होता...हम आज से इमारत का काम शुरू कर रहे हैं और यह बहुत महत्वपूर्ण है.’’

2025 तक पूरा होगा काम

उन्होंने कहा कि एमवीए सरकार ने अपने आलोचकों और इसे गिराने की कोशिश करने वालों को काम के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के जरिये जवाब दिया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के कोष को विकास परियोजनाओं के वादे को पूरा करने के लिए पैसों की जरूरत है. ठाकरे ने कहा कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और इसे मजबूत करने की जरूरत है. ठाकरे ने कहा कि जीएसटी इमारत का निर्माण 2025 तक पूरा हो जाएगा.

Mumbai: आठ साल से ज्यादा समय बाद मुंबई को मिलेगी दूसरी मेट्रो लाइन, पहले चरण में इतने स्टेशनों को करेंगे कवर

Metro Line in Mumbai: मुंबईवालों को जल्द मिलेगी मेट्रो के नए नेटवर्क की सौगात, 50 प्रतिशत से अधिक काम खत्म

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
महाराष्ट्र: नांदेड़ में शिक्षक ने अपने दो बच्चों के साथ की आत्महत्या, WhatsApp पर शेयर किया था सुसाइड नोट
नांदेड़ में शिक्षक ने अपने दो बच्चों के साथ की आत्महत्या, WhatsApp पर शेयर किया था सुसाइड नोट
महाराष्ट्र: बीजेपी प्रवक्ता नवनाथ बन के खिलाफ फर्जी पोस्ट, 14 सोशल मीडिया अकाउंट्स पर FIR
महाराष्ट्र: बीजेपी प्रवक्ता नवनाथ बन के खिलाफ फर्जी पोस्ट, 14 सोशल मीडिया अकाउंट्स पर FIR
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के आदित्य ठाकरे, कहा- 'लोकतंत्र तोड़ा जा रहा है'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के आदित्य ठाकरे, कहा- 'लोकतंत्र तोड़ा जा रहा है'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा

Embed widget