एक्सप्लोरर

राज ठाकरे से घर जाकर मिले उद्धव ठाकरे, भाइयों के बीच गठबंधन पर आया बड़ा अपडेट

Raj Thackeray Uddhav Thackeray Meeting: उद्धव ठाकरे के साथ संजय राउत और अनिल परब भी राज ठाकरे से मिलने पहुंचे थे. दोनों भाइयों की मुलाकात से राजनीति का पारा चढ़ गया है.

महाराष्ट्र के सियासी गलियारों की चर्चा के केंद्र में एक बार फिर ठाकरे ब्रदर्स हैं. बुधवार (10 सितंबर) को उद्धव ठाकरे अपने चचेरे भाई राज ठाकरे से मिलने उनके आवास शिवतीर्थ पर पहुंचे. उद्धव ठाकरे के साथ उनके भरोसेमंद संजय राउत और अनिल परब साथ थे. सूत्रों के मुताबिक, दशहरा के दिन स्थिति साफ हो जाएगी कि उद्धव और राज साथ में बीएमसी चुनाव लड़ेंगे या नहीं. उद्धव और राज ठाकरे के बीच करीब दो घंटे तक बैठक चली. ये मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब कुछ दिनों पहले कांग्रेस के नेताओं ने उद्धव ठाकरे से मिलकर राज ठाकरे के साथ आने को लेकर स्थिति पूछी थी. 

बालासाहेब ठाकरे हमेशा दशहरा पर एक बड़ी जनसभा शिवाजी पार्क दादर में करते थे. अब शिवसेना में टूट होने पर एकनाथ शिंदे ने आजाद मैदान में तो उद्धव ठाकरे शिवाजी पार्क में यह सभा करते हैं. 

दो हफ्ते में दूसरी मुलाकात

दोनों भाइयों के बीच बीते दो हफ्तों में दूसरी मुलाकात है. बीते हफ्ते गणेश उत्सव के मौके पर उद्धव ठाकरे अपने भाई के घर गए थे. 5 जुलाई 2025 को सालों बाद दोनों भाइयों ने एक साथ मंच शेयर किया था. इसके बाद से ही ये अटकलें लगने लगीं कि दोनों के बीच सियासी गठबंधन भी होगा. लेकिन अभी तक कोई ऐलान नहीं हुआ है. 27 जुलाई को राज ठाकरे, उद्धव ठाकरे के घर गए थे और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी थी.

गठबंधन से पहले मिली हार

दोनों भाइयों के बीच गठबंधन से पहले उन्हें हार का सामना करना पड़ा. पिछले महीने बेस्ट कर्मचारी सहकारी क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड के चुनाव में उद्धव और राज ठाकरे की पार्टी ने मिलकर 21 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे. लेकिन इस चुनाव में सभी सीटों पर उन्हें हार का सामना करना पड़ा.

महाराष्ट्र में नगर निकाय चुनाव होने हैं. इनमें सबसे अहम बीएमसी का चुनाव है. देश के सबसे अमीर नगर निकाय में अभी उद्धव ठाकरे की पकड़ है. उद्धव चाहते हैं कि ये पकड़ बरकरार रहे.

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्वांचल को बड़ी हवाई सौगात, गोरखपुर एयरपोर्ट से बढ़ेंगी उड़ानें, नवी मुंबई कनेक्टिविटी शुरू
पूर्वांचल को बड़ी हवाई सौगात, गोरखपुर एयरपोर्ट से बढ़ेंगी उड़ानें, नवी मुंबई कनेक्टिविटी शुरू
Petrol Diesel Crisis Live: पेट्रोल-डीजल लॉकडाउन की अफवाह के चलते कई पेट्रोल पंप बंद, सरकार बोली- कोई संकट नहीं
Live: पेट्रोल-डीजल लॉकडाउन की अफवाह के चलते कई पेट्रोल पंप बंद, सरकार बोली- कोई संकट नहीं
Mumbai News: मुंबई में प्रेमिका के लिए पति बना कातिल, पत्नी को उतारा मौत के घाट, डेढ़ साल बाद खुला राज
मुंबई में प्रेमिका के लिए पति बना कातिल, पत्नी को उतारा मौत के घाट, डेढ़ साल बाद खुला राज
Mumbai News: मुंबई में इच्छामृत्यु के 40 आवेदन अटके, BMC में स्पष्ट नियमों के अभाव में प्रशासन उलझा
मुंबई में इच्छामृत्यु के 40 आवेदन अटके, BMC में स्पष्ट नियमों के अभाव में प्रशासन उलझा

वीडियोज

बुशहर में धमाका… हवा में जहर !|
War Update: युद्ध से कैसे होगी महंगाई स्ट्राइक? | ABP | Bharat ki Baat
Deal या जाल? Trump की रणनीति पर बड़ा सवाल
Petrol Pump पर लंबी कतार, मजबूरी में घोड़े से ऑफिस गया शख्स, Video Viral
Chitra Tripathi के किस सवाल पर तिलमिला गए Anurag Bhadoria

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2,000 किलोमीटर दूर से किसने खोला भारत के लिए खजाना? जहाज भरकर आ रही LPG
2,000 किलोमीटर दूर से किसने खोला भारत के लिए खजाना? जहाज भरकर आ रही LPG
Delhi Weather: दिल्ली में फिर से मौसम में ट्विस्ट! तापमान में गिरावट, गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी की चेतावनी
दिल्ली में फिर से मौसम में ट्विस्ट! तापमान में गिरावट, गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी की चेतावनी
भीषण सड़क हादसा! आंध्र प्रदेश में बस टिपर से टकराई, जिंदा जले 14 यात्री
भीषण सड़क हादसा! आंध्र प्रदेश में बस टिपर से टकराई, जिंदा जले 14 यात्री
राजस्थान रॉयल्स का पूर्व खिलाड़ी कैसे बना RCB टीम का चेयरमैन? बेहद दिलचस्प है कहानी
राजस्थान रॉयल्स का पूर्व खिलाड़ी कैसे बना RCB टीम का चेयरमैन? बेहद दिलचस्प है कहानी
Ustaad Bhagat Singh BO Day 7: बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी 'उस्ताद भगत सिंह', 7 दिनों में आध बजट भी नहीं कर पाई वसूल
बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी 'उस्ताद भगत सिंह', 7 दिनों में आध बजट भी नहीं कर पाई वसूल
तमिलनाडु चुनाव से पहले हाई-टेक कैंपेन 'रथ’ की बंपर डिमांड, LED-साउंड-डिजिटल स्क्रीन से सड़कों पर छिड़ी सियासी टेक जंग
तमिलनाडु चुनाव से पहले हाई-टेक कैंपेन 'रथ’ की बंपर डिमांड, LED-साउंड-डिजिटल स्क्रीन से सड़कों पर छिड़ी सियासी टेक जंग
Travel In War Zone: आप भी युद्ध प्रभावित इलाकों में फंसे हैं तो न हों परेशान, फौरन अपनाएं ये 5 'सर्वाइवल' रूल्स!
आप भी युद्ध प्रभावित इलाकों में फंसे हैं तो न हों परेशान, फौरन अपनाएं ये 5 'सर्वाइवल' रूल्स!
शहर में पहले मिलेगा LPG गैस सिलेंडर या गांव में, जान लें क्या कहते हैं नियम?
शहर में पहले मिलेगा LPG गैस सिलेंडर या गांव में, जान लें क्या कहते हैं नियम?
Embed widget