एक्सप्लोरर

Maharashtra: मुंबई में नेवी की वर्दी पहनकर कर्मचारी से हथियार चुराए, पुलिस ने 2 आरोपी काे किया गिरफ्तार

Mumbai News: मुंबई क्राइम ब्रांच ने नेवी कर्मचारी की राइफल और गोलियां चुराने वाले 2 आरोपियों, राकेश दुबला और उमेश दुबला को तेलंगाना से गिरफ्तार कर पुलिस उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ला रही है.

मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक नेवी कर्मचारी की राइफल और गोलियां चुराने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की. इन दोनों आरोपियों को तेलंगाना के आसिफाबाद जिले से पकड़ा गया है.

इन गिरफ्तार लोगों के नाम राकेश दुबला और उमेश दुबला हैं, जो एक ही गांव से ताल्लुक रखते हैं. पुलिस दोनों को ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ला रही है. पुलिस ने यह जानकारी दी

पहले रक्षा क्षेत्र में शख्स नेवी की वर्दी पहनकर घुसा

जानकारी के अनुसार, यह घटना 6 सितंबर की देर रात को हुई थी, जब एक संवेदनशील रक्षा क्षेत्र नेवी नगर में एक शख्स नेवी की वर्दी पहनकर अंदर घुसा. उसने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी से कहा कि वह उसे शिफ्ट से राहत देने आया है.

इसके बाद भरोसा दिलाकर उसने कर्मचारी की राइफल और गोलियां ले लीं. इसके बाद उसने हथियार और गोलियां कंपाउंड के बाहर फेंक दीं. बाहर उसका साथी पहले से मौजूद था, जिसने राइफल और गोलियां उठा लीं.

इसके साथ ही दोनों मौके से फरार हो गए और तेलंगाना भाग निकले. तभी क्राइम ब्रांच ने इस वारदात की जानकारी मिलते ही जांच शुरू की. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों की मदद से आरोपियों का पीछा किया और उन्हें तेलंगाना में दबोच लिया.

जांच में पता चला कि दोनों ने नेवी की वर्दी का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया. नेवी और पुलिस अधिकारियों ने घटना को गंभीर माना, क्योंकि रक्षा क्षेत्र में ऐसी वारदात खतरा हो सकती है.

शिफ्ट बदलने का बहाना कर राइफल और गोलियां ले उड़ा

पुलिस के मुताबिक, राकेश और उमेश ने पहले से योजना बनाई थी. उन्होंने नेवी कर्मचारी को धोखा देकर हथियार चुराए और भागने की कोशिश की. लेकिन, क्राइम ब्रांच की सतर्कता से उनकी यह चाल नाकाम हो गई.

इस मामले में दोनों आरोपियों से फिलहाल पूछताछ जारी है, ताकि यह पता चल सके कि उनके हथियार चुराने का मकसद क्या था और उनके पीछे कोई गैंग तो नहीं था. नेवी और स्थानीय प्रशासन ने कार्रवाई की तारीफ की है. पुलिस ने कहा कि दोनों को मुंबई लाने के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार ने अपनी गलती नहीं सुधारी तो...', मनोज जरांगे ने क्यों दी चेतावनी?
'सरकार ने अपनी गलती नहीं सुधारी तो...', मनोज जरांगे ने क्यों दी चेतावनी?
बारामती: पति को जिंदा दफ्न करने के लिए घर में बनवाई 'कब्र', मजदूरों के शक से बची जान
बारामती: पति को जिंदा दफ्न करने के लिए घर में बनवाई 'कब्र', मजदूरों के शक से बची जान
FCRA बिल पर सियासी घमासान: फडणवीस बोले- देश विरोधी गतिविधियों पर लगेगी रोक
FCRA बिल पर सियासी घमासान: फडणवीस बोले- देश विरोधी गतिविधियों पर लगेगी रोक
सूरत मेडिकल कॉलेज में रैगिंग! छात्र डॉ. हर्ष पंड्या की आत्महत्या मामले में 4 सीनियर डॉक्टर सस्पेंड
सूरत मेडिकल कॉलेज में रैगिंग! छात्र डॉ. हर्ष पंड्या की आत्महत्या मामले में 4 सीनियर डॉक्टर सस्पेंड

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget