एक्सप्लोरर

'उद्धव ठाकरे दिल्ली से खाली हाथ लौटे क्योंकि...', शिवसेना यूबीटी प्रमुख पर बीजेपी का बड़ा दावा

Maharashtra Politics: बीजेपी प्रवक्ता केशव उपाध्याय ने महाराष्ट्र के लिए कुछ भूल जाइए, शिवसेना प्रमुख अपने लिए भी कुछ हासिल नहीं कर सके. उन्होंने दावा किया कि उद्धव ठाकरे दिल्ली से खाली हाथ लौटे हैं.

Maharashtra News: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे सियासी दलों के बीच बयानबाजी और भी तल्ख होती जा रही है. इस बीच शुक्रवार (9 अगस्त) को भारतीय जनता पार्टी ने शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे के दिल्ली दौरे पर तंज कसा.

बीजेपी ने दावा किया कि उद्धव ठाकरे दिल्ली से खाली हाथ लौटे क्योंकि उन्हें आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए (महाविकास अघाडी) एमवीए के मुख्यमंत्री पद का चेहरा होने का आश्वासन नहीं मिला. 

बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता केशव उपाध्याय ने यहां संवाददाताओं को बताया कि दिल्ली में तीन दिन रहने के बाद ठाकरे को खाली हाथ लौटना पड़ा, हालांकि वह मुख्यमंत्री पद फिर से हासिल करने की उम्मीद कर रहे थे. उपाध्याय ने दावा किया, "महाराष्ट्र के लिए कुछ भूल जाइए, शिवसेना प्रमुख अपने लिए भी कुछ हासिल नहीं कर सके. मुख्यमंत्री बनने की अपनी महत्वाकांक्षा को पूरा करने के लिए वह दिल्ली में अपना मामला आगे बढ़ाते रहे, लेकिन खाली हाथ लौट आए."

केशव उपाध्याय ने आगे दावा किया कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण द्वारा यह घोषणा किए जाने से ठाकरे निराश हो गए कि मुख्यमंत्री के बारे में फैसला विधानसभा चुनावों के बाद लिया जाएगा.

बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी के अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान ठाकरे ने गुरुवार (8 अगस्त) को कांग्रेस नेता सोनिया गांधी से मुलाकात की. इसके एक दिन पहले उन्होंने राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे से भी मुलाकात की थी. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे के इस दौरे को काफी अहम माना जा रहा था. इसमें सीट शेयरिंग से लेकर सीएम फेस तक की चर्चा होने के कयास लगाए जा रहे थे. वहीं उद्धव ठाकरे अपनी पत्नी रश्मि और बेटे आदित्य के साथ गुरुवार देर शाम मुंबई लौट आए.

ये भी पढ़ें

अजित पवार ने केंद्र सरकार के इस फैसले को बताया गलत, बोले- मैं माफी मांगता हूं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मारपीट मामले में शिवसेना के पार्षद रमेश म्हात्रे गिरफ्तार, श्रीकांत शिंदे बोले, 'कानून हाथ में लेने...'
मारपीट मामले में शिवसेना के पार्षद रमेश म्हात्रे गिरफ्तार, श्रीकांत शिंदे बोले, 'कानून हाथ में लेने...'
Pune Building Collapsed: पुणे के पिंपरी चिंचवड़ में गिरी बिल्डिंग, 14-15 लोग दबे, रेस्क्यू जारी
पुणे के पिंपरी चिंचवड़ में गिरी बिल्डिंग, 14-15 लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Mumbai Rain Update: मुंबई, ठाणे, नासिक में अगले 5 दिनों के लिए ऑरेंज, पालघर, नासिक घाट लिए रेड अलर्ट जारी
मुंबई, ठाणे, नासिक में अगले 5 दिनों के लिए ऑरेंज, पालघर, नासिक घाट लिए रेड अलर्ट जारी
'क्या अखिलेश यादव रामभक्त नहीं हैं?', चढ़ावा चोरी पर संजय राउत ने क्यों कही ऐसी बात
'क्या अखिलेश यादव रामभक्त नहीं हैं?', चढ़ावा चोरी पर संजय राउत ने क्यों कही ऐसी बात

वीडियोज

DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
Embed widget