एक्सप्लोरर

अजित पवार ने केंद्र सरकार के इस फैसले को बताया गलत, बोले- मैं माफी मांगता हूं

Ajit Pawar News: उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने प्याज निर्यात पर प्रतिबंध लगाना के फैसले को गलती माना. उन्होंने कहा कि इस फैसले की वजह से लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में एनडीए को नुकसान हुआ.

Ajit Pawar News: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने शुक्रवार को कहा कि पिछले साल के अंत में प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने का केंद्र का कदम एक गलती थी . उन्होंने कहा कि इस फैसले से राज्य में लोकसभा चुनाव में सत्तारूढ़ 'महायुति' गठबंधन को भारी नुकसान उठाना पड़ा.

महाराष्ट्र प्याज का प्रमुख उत्पादक है. विधानसभा चुनाव से पहले महिला मतदाताओं को लुभाने के प्रयास में पवार ने अपने जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान घोषणा की कि महिलाओं के लिए सरकार की प्रमुख योजना (मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना) के तहत पहली किस्त 17 अगस्त को जारी की जाएगी.

केंद्र सरकार ने आठ दिसंबर, 2023 को प्याज की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए 31 मार्च, 2024 तक प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था, जिसका राज्य के किसानों ने विरोध किया था. मार्च में निर्यात प्रतिबंध को अगले आदेश तक बढ़ा दिया गया था, लेकिन मई की शुरुआत में महाराष्ट्र के प्याज उत्पादक क्षेत्र में मतदान से कुछ दिन पहले इसे हटा लिया गया था.

पवार ने कहा, ‘‘मैं मानता हूं कि प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध एक गलती थी और इसके लिए मैं माफी मांगता हूं. प्याज के निर्यात पर दोबारा प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा. मैंने केंद्र सरकार को बता दिया है और राज्य सरकार में हम इस बात पर सहमत हैं कि प्याज के निर्यात पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा.'

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) अध्यक्ष अपनी 'जन सम्मान यात्रा' के दूसरे दिन नासिक जिले के निफाड़ में एक सभा को संबोधित कर रहे थे. यह प्याज उत्पादन का प्रमुख केंद्र है. यह यात्रा अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले शुरू की गई है.

राज्य में लोकसभा चुनाव में 'महायुति' का प्रदर्शन खराब रहा था और उसे 48 में से सिर्फ 17 सीट पर जीत मिली थी. इसमें भाजपा को नौ, शिवसेना को सात और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) को एक सीट मिली थी.

एनसीपी की 'जन सम्मान यात्रा' शुक्रवार को उत्तर महाराष्ट्र के नासिक जिले के निफाड़, लासलगांव और येओला कस्बों से होकर गुजरी. महिलाओं और किसानों को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र सरकार की हाल ही में शुरू की गई कल्याणकारी योजनाओं के लाभों पर प्रकाश डाला और उनकी चिंताओं के समाधान के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया.

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र सरकार के बजट पर अजित पवार गुट के छगन भुजबल बोले, 'चुनाव नजदीक हैं इसलिए विपक्ष...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उद्धव गुट छोड़ शिवसेना में शामिल हुए आनंद दुबे, एकनाथ शिंदे ने किया स्वागत
उद्धव गुट छोड़ शिवसेना में शामिल हुए आनंद दुबे, एकनाथ शिंदे ने किया स्वागत
विरार: महिला ने की आत्महत्या, म्यूजिक डायरेक्टर पर ब्लैकमेलिंग का आरोप
विरार: महिला ने की आत्महत्या, म्यूजिक डायरेक्टर पर ब्लैकमेलिंग का आरोप
पुणे: ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी, 22 साल के IT इंजीनियर ने दी जान
पुणे: ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी, 22 साल के IT इंजीनियर ने दी जान
गोरेगांव में बच्चे की मौत, 12 साल की नाबालिग पर छत से फेंकने का आरोप
गोरेगांव में बच्चे की मौत, 12 साल की नाबालिग पर छत से फेंकने का आरोप

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 7 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 7 लोगों की मौत
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
Embed widget