एक्सप्लोरर

Maharashtra: शादी का वादा, फिर धोखा... संभाजीनगर में महिला से गैंगरेप और जबरन गर्भपात, अफसर समेत 3 पर केस

Maharashtra News: छत्रपति संभाजीनगर में महिला के साथ शादी का झांसा देकर गैंगरेप और 3 बार जबरन गर्भपात कराने का मामला सामने आया है. पनवेल के अतिरिक्त आयुक्त समेत 3 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है.

छत्रपति संभाजीनगर से एक बेहद चौंकाने वाली और दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां एक 39 वर्षीय महिला ने 3 लोगों पर रेप और जबरन गर्भपात करवाने के गंभीर आरोप लगाए हैं. जिन तीन लोगों पर ये मामला दर्ज हुआ है, उनमें से एक पनवेल महानगरपालिका के अतिरिक्त आयुक्त भारत प्रभाकर राठौड़ का नाम भी शामिल है.

3 बार जबरन गर्भपात भी करवाया- पीड़िता

उसके साथ विशाल राठौड़ और राहुल नामक दो अन्य लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है. पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसे शादी का झांसा देकर कई महीनों तक शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया.

महिला का कहना है कि इन लोगों ने उसके साथ विश्वासघात कर न सिर्फ रेप किया बल्कि 3 बार जबरन गर्भपात भी करवाया. ये सारी घटनाएं छत्रपति संभाजीनगर के अलग-अलग स्थानों पर हुईं, जहां आरोपी महिला को बुलाकर उसका शोषण करते थे.

महिला ने हाल ही में मुकुंदवाड़ी पुलिस थाने में जाकर पूरी आपबीती सुनाई और तीनों के खिलाफ रेप, धोखाधड़ी, और जबरन गर्भपात करवाने के तहत मामला दर्ज करवाया. पुलिस ने महिला की मेडिकल जांच भी करवाई है और अब आगे की जांच शुरू कर दी गई है.

अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं

जानकारी के अनुसार, आरोपी अधिकारी भारत राठौड़ पनवेल महानगरपालिका में एक उच्च पद पर कार्यरत है. ऐसे में इस घटना के बाद प्रशासनिक हलकों में भी खलबली मच गई है. फिलहाल इस केस की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है. लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

पीड़िता लंबे समय से इन लोगों की धमकियों और मानसिक यातना का शिकार हो रही थी, लेकिन आखिरकार उसने हिम्मत जुटाकर कानून का सहारा लिया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह मामला केवल एक महिला के साथ हुए अन्याय का नहीं, बल्कि सिस्टम में बैठे ताकतवर लोगों की गैरजिम्मेदार और अमानवीय सोच का भी उदाहरण है. अब देखना यह होगा कि कानून किस तेजी से अपना काम करता है और पीड़िता को कब न्याय मिलता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra Rain Live: भारी बारिश में मुंबई की 2 झीलें ओवरफ्लो, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
Live: भारी बारिश में मुंबई की 2 झीलें ओवरफ्लो, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
महाराष्ट्र को 20 साल के इंतजार के बाद मिला नर्मदा का हक, मिलेगा 10 TMC पानी, चार राज्यों की सहमति
महाराष्ट्र को 20 साल के इंतजार के बाद मिला नर्मदा का हक, मिलेगा 10 TMC पानी, चार राज्यों की सहमति
मुंबई: हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान की खुदकुशी का मामला, महिला कांस्टेबल से करता था प्यार, नहीं हो सकी शादी
मुंबई: हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान की खुदकुशी का मामला, महिला कांस्टेबल से करता था प्यार, नहीं हो सकी शादी
Maharashtra Flood News: भारी बारिश से तबाह आलंदी के लिए 10 करोड़ की मदद, युद्धस्तर पर शुरू होंगे काम
महाराष्ट्र में भारी बारिश से तबाह आलंदी के लिए 10 करोड़ की मदद, युद्धस्तर पर शुरू होंगे काम

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
Embed widget