एक्सप्लोरर

सलमान खान के घर फायरिंग मामले में उद्धव ठाकरे बोले- 'कोई भी आकर...'

Salman Khan House Firing: मुंबई में सलमान खान के घर फायरिंग मामले में महाराष्ट्र के पूर्व CM उद्धव ठाकरे ने कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने फायरिंग की घटना को शर्मनाक बताया है.

Uddhav Thackeray on Salman Khan House Firing: मुंबई में बॉलीवुड स्टार सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में शिवसेना (UBT) के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि राज्य पर किसी का ध्यान नहीं है, सिर्फ वोट चाहिए. उन्होंने कहा कि ये घटना शर्मनाक है.

शिवसेना (यूबीटी) चीफ ने कहा कि कोई भी आकर मुंबई में गोली चला देता है. उन्होंने कहा कि इस सरकार को सत्ता चलाने का कोई हक नहीं है. कोई भी कहीं भी गोलियां चल रहा है, ऐसे कैसे कोई बाहर से आकर गोली चलाकर चला जाता है. 

बता दें कि बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर रविवार (14 अप्रैल) को सुबह में फायरिंग की गई थी. फायरिंग की घटना के बाद आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. 

अब तक की बड़ी बातें

  • गोलीबारी में अज्ञात व्यक्तियों की ओर से कथित तौर पर इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल के मालिक से पुलिस पूछताछ की जा रही है.
  • हमलावरों ने मोटरसाइकिल सलमान के घर से करीब एक किलोमीटर दूर माउंट मैरी गिरजाघर के पास छोड़ दी थी.
  • ये मोटरसाइकिल नवी मुंबई के पनवेल इलाके में रहने वाले एक शख्स के नाम पर रजिस्टर्ड है.
  • पनवेल के असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर अशोक राजपूत के मुताबिक शख्स ने हाल ही में मोटरसाइकिल किसी दूसरे व्यक्ति को बेच दी थी.
  • पुलिस कई अन्य लोगों से भी पूछताछ कर उनके बयान दर्ज कर रही है.
  • साथ ही इलाके की सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है.
  • पुलिस ने घटना की जांच के लिए एक दर्जन से अधिक टीमें गठित की हैं और उनमें से कुछ को बिहार, राजस्थान और दिल्ली भेजा गया है.
  • सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में अभी पुलिस के हाथ खाली है.
  • आरोपी अभी तक फरार बताए जा रहे हैं. पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी तक किसी को गिरफ्तार या हिरासत में नहीं लिया गया है लेकिन कई लोगों से पूछताछ जारी है.
  • पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 307 (हत्या के प्रयास) और सशस्त्र अधिनियम के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है.

ये भी पढ़ें:

सलमान खान के घर पर फायरिंग मामले में बड़ा अपडेट, लॉरेंस बिश्नोई से होगी पूछताछ?

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नागपुर स्नातक चुनाव का प्रचार खत्म, 23 अक्टूबर को होगी वोटिंग
नागपुर स्नातक चुनाव का प्रचार खत्म, 23 अक्टूबर को होगी वोटिंग
'अगले 5 महीने में देश में कुछ बड़ा होने वाला है', राज ठाकरे के बयान से सनसनी
'अगले 5 महीने में देश में कुछ बड़ा होने वाला है', राज ठाकरे के बयान से सनसनी
महाराष्ट्र के वाशिम में दुर्गा विसर्जन जुलूस के दौरान पथराव, पुलिस बल तैनात
महाराष्ट्र के वाशिम में दुर्गा विसर्जन जुलूस के दौरान पथराव, पुलिस बल तैनात
'जेल से बाहर निकालकर पीटना चाहिए', लॉरेंस बिश्नोई को लेकर बोले राज ठाकरे
'जेल से बाहर निकालकर पीटना चाहिए', लॉरेंस बिश्नोई को लेकर बोले राज ठाकरे

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget