एक्सप्लोरर

राजश्री मोरे की आपबीती, MNS नेता के बेटे पर बोलीं, 'उसने मुझसे कहा कि तू राज ठाकरे के घर जा और...'

Rajshree More News: राजश्री मोरे ने कहा कि नशे में धुत वो लड़का पुलिसवालों के सामने भी गाली दे रहा था. उन्होंने कहा कि पुलिसवालों ने मेरा सपोर्ट किया.

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता जावेद शेख के बेटे राहिल शेख ने जिस महिला के साथ गाली-गलौज की, उन्होंने मीडिया के सामने अपनी बात रखी. सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजश्री मोरे ने बताया कि उन्होंने महाराष्ट्र में काम करने वालों लोगों के लिए आवाज उठाई थी इसलिए उन्हें टारगेट किया गया. दो दिन पहले भी एमएनएस ने उन्हें टारगेट किया था.

घटना के बार में उन्होंने कहा, "मैं गोरेगांव से घर आ रही थी. रास्ते में अचानक एक कार मेरी कार को टक्कर मारती है. फिर आगे जाकर बहुत गंदे तरीके से फिर कार को मारती है. रास्ते में मुझे दो पुलिस वाले दिखे. मैंने उनको बोला कि प्लीज मेरी हेल्प करिए. मेरे साथ चलिए, वो पीये हुआ है शायद, उसने मेरी गाड़ी को बार-बार मारा है, तो वो मेरे साथ आए."

'उसने कपड़े तक नहीं पहने थे'

राजश्री मोरे ने बताया, "आगे जाकर हमने उसको पकड़ लिया. जब हमने उसको पकड़ा तो वो इस लायक भी नहीं था कि एक लड़की उसको देख पाए. मुझे इतनी शर्म आ रही थी. उसने कपड़े तक नहीं पहने थे. न जाने किसने उसको मारकर भगाया था, क्या किया था."

'MNS का एंगल उसने चालू किया'

वो आगे कहती हैं, "MNS का एंगल उसने चालू किया. मुझे तो पता भी नहीं था कि वो लड़का कौन है. जब मैंने उसको बोला कि तुमने मेरी कार को क्यों मारा, आप कितने पीये हुए हो. तीन लोग रोड से चल रहे थे, उसने उनके ऊपर भी गाड़ी डाली. उन लोगों ने एकदम साइड में हटकर खुद को बचा लिया."

'वो मुझे बोलता है कि तुझे पता है मेरा बाप कौन है'

न्यूज़ एजेंसी ANI से बातचीत में उन्होंने कहा, "जब मैं उसको बोल रही हूं कि तुझे पता है तूने तीन लोगों को मारने की कोशिश की है और तूने मेरी गाड़ी को मारा है, तब वो मुझे बोलता है कि तुझे पता है मैं कौन हूं. मेरा बाप कौन है, मैं मनसे से हूं. उसने अपना नाम बताना जरूरी नहीं समझा."

'पुलिसवालों के सामने दी गालियां' 

राजश्री मोरे ने कहा कि पुलिस वालों ने बहुत अच्छे से सपोर्ट किया. उसको बहुत ज्यादा चर्बी था. न जाने किस चीज की थी. अब वो घर में खाना खाता है या ये चर्बी खाता था, मुझे नहीं पता. वो मुझे पुलिसवालों के सामने गालियां दे रहा था. वो पुलिसवालों के सामने मुझे मारने के लिए भी आया.  

दो दिन पहले भी किया गया था टारगेट

राजश्री मोरे को दो दिन पहले भी एमएनएस ने टारगेट किया था, इसको लेकर उन्होंने शिकायत भी की थी. उनसे सवाल किया गया कि क्या आपको लगता है कि ये घटना उससे जुड़ी है तो उन्होंने कहा, "मुझे तो ऐसा ही लगता है. जब एक बार मेरी गाड़ी को मारा गया, उसके बाद वो साइड से निकल सकता था. दोबारा भी मुझे क्यों मारा गया. मेरी गाड़ी बहुत फेमस है. मैं बहुत मेहनत से काम करती हूं. अपने काम में मेरा नाम बहुत अच्छा है. मेरी गाड़ी का नंबर और मेरा फेस लोग जानते हैं. तो मेरी ही गाड़ी को कैसे टारगेट किया गया? अंदर मनसे का ही आदमी कैसे निकला? उससे अगर गलती होती तो बंदा ये बोलता कि सॉरी मुझसे गलती हुई. वो ये नहीं बोलता कि तुझे पता है कि मैं कौन हूं, मेरा बाप मनसे का उपाध्यक्ष है."

'मुझे इसलिए टारगेट किया गया क्योंकि...'

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने कहा, "मुझे इसलिए टारगेट किया गया क्योंकि एक महाराष्ट्रीयन लड़की होने के बावजूद जो हमारे मुंबई में हो रहा है, हमारी मुंबई हमारी मां है. यहां भिन्न भिन्न जाति के लोग यहां मेहनत करने के लिए आते हैं तो मैंने उनके लिए आवाज उठाई थी. यहां पर लोग व्यवसाय करने के लिए आए हैं, यहां पेट भरने के लिए आए हैं तो आप उनको व्यवसाय करने दीजिए. उन लोगों ने मुझे यहां तक बोला है कि तू विभीषण है. ये महाराष्ट्र किसी एक का नहीं है, सबका है."

सनातन कुमार साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और वर्तमान में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं.  9 सालों के अनुभव के साथ टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पेट्रोल-डीजल की फर्जी कमी का माहौल बनाया तो...', जमाखोरों को CM फडणवीस की चेतावनी
'पेट्रोल-डीजल की फर्जी कमी का माहौल बनाया तो...', जमाखोरों को CM फडणवीस की चेतावनी
'15.80 प्रति किलो की दर से प्याज खरीद रही सरकार, हमें किसानों की चिंता', एकनाथ शिंदे ने दिया आश्वासन
'15.80 प्रति किलो की दर से प्याज खरीद रही सरकार, हमें किसानों की चिंता', एकनाथ शिंदे ने दिया आश्वासन
सुनेत्रा पवार की NCP में कुछ तो गड़बड़ है! छगन भुजबल की इस बड़े नेता से बहस, बैठक छोड़ चले गए पार्थ पवार
सुनेत्रा पवार की NCP में कुछ तो गड़बड़ है! छगन भुजबल की इस बड़े नेता से बहस, बैठक छोड़ चले गए पार्थ पवार
यूपी चुनाव पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'मुझे लगता है कि अखिलेश यादव की सरकार...'
यूपी चुनाव पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'मुझे लगता है कि अखिलेश यादव की सरकार...'

वीडियोज

Chitra Tripathi | Bakrid Controversy: 'बकरा कटेगा सियासत में बटेगा' पर छिड़ा महासंग्राम | Mira Road
Sansani : शादी के 6 महीने बाद ही उजड़ गई श्वेता की दुनिया! | Crime News | Twisha | Sweta
Bakrid Controversy | Janhit with Chitra Tripathi: बकरे की 'कुर्बानी' पर 'राष्ट्रीय कलह'! | Mira Road
Nashik Farmers Protest : कब तक खून के आंसू रोते रहेंगे किसान? | Farmers Protest | Onion Price |
Sandeep Chaudhary: CBSE गड़बड़झाले का सटीक विश्लेषण! | CBSE OSM ROW | Dharmendra Pradhan | BJP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पूरी तरह पागल हो गए हैं', अमेरिका के वॉल स्ट्रीट जर्नल, न्यूयॉर्क टाइम्स और CNN पर क्यों भड़के ट्रंप?
'पूरी तरह पागल हो गए हैं', US के वॉल स्ट्रीट जर्नल, न्यूयॉर्क टाइम्स और CNN पर क्यों भड़के ट्रंप?
मऊ में विधायक अब्बास अंसारी की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी निलंबित, एसपी के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई
मऊ में विधायक अब्बास अंसारी की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी निलंबित, एसपी के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई
चुनाव आयोग के पास SIR कराने का अधिकार या नहीं? कांग्रेस-RJD, TMC की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
EC के पास SIR कराने का अधिकार या नहीं? कांग्रेस-RJD, TMC की याचिका पर SC आज सुनाएगा फैसला
'करिश्मा कपूर के बच्चों की भरनी है फीस', सौतन प्रिया ने पति संजय कपूर के पीएफ फंड्स के लिए कोर्ट में दी याचिका
'करिश्मा कपूर के बच्चों की भरनी है फीस', सौतन प्रिया ने पति संजय के पीएफ फंड्स के लिए कोर्ट में दी याचिका
इस हफ्ते जम्मू-कश्मीर का प्लान करने वालों के लिए बुरी खबर! कुछ दिन के लिए गुलमर्ग में नहीं मिलेगी यह सुविधा
इस हफ्ते जम्मू-कश्मीर का प्लान करने वालों के लिए बुरी खबर! कुछ दिन के लिए गुलमर्ग में नहीं मिलेगी यह सुविधा
ट्रंप के जाल में फंसे शहबाज-मुनीर! 'अब्राहम अकॉर्ड' में हुए शामिल तो पासपोर्ट में करना होगा ये बड़ा बदलाव
ट्रंप के जाल में फंसे पाकिस्तान! 'अब्राहम अकॉर्ड' में हुए शामिल तो पासपोर्ट में करना होगा ये बड़ा बदलाव
Indian Diet: स्वाद में नंबर-1 लेकिन प्रोटीन में फिसड्डी है भारतीय थाली, जानें डाइट में क्या खा रहे हम?
स्वाद में नंबर-1 लेकिन प्रोटीन में फिसड्डी है भारतीय थाली, जानें डाइट में क्या खा रहे हम?
BYD की ये टेक्नोलॉजी है बेहद खास, 1100 KM तक मिलेगी रेंज, जानिए क्या है खासियत?
BYD की ये टेक्नोलॉजी है बेहद खास, 1100 KM तक मिलेगी रेंज, जानिए क्या है खासियत?
Embed widget