एक्सप्लोरर

13 अक्टूबर को राज ठाकरे की MNS की अहम बैठक, विधानसभा चुनाव को लेकर करेंगे बड़ा फैसला?

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर इन दिनों राज ठाकरे लगातार बैठक कर रहे हैं. आज पुणे में कोल्हापुर, सांगली, सतारा, पुणे जिलों के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई.

Maharashtra Assembly Elections: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. सभी पार्टियां अपने-अपने हिसाब से रणनीति बनाने में जुटी है. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना भी चुनाव को लेकर पूरी तैयारी में लगी है. मनसे प्रमुख राज ठाकरे 13 अक्टूबर को गोरेगांव नेस्को ग्राउंड में पार्टी के समूह अध्यक्षों को संबोधित करने के लिए सभा करेंगे. विधान सभा चुनाव को लेकर यह बड़ी और प्रमुख सभा होगी.

महाराष्ट्र चुनाव को लेकर इन दिनों राज ठाकरे विधानसभा चुनावों को लेकर लगातार बैठक कर रहे हैं. आज पुणे में कोल्हापुर, सांगली, सतारा, पुणे जिलों के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए इन जिलों की प्रत्येक विधानसभा की विस्तृत समीक्षा की गई.

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के प्रमुख राज ठाकरे ने अगस्त महीने में ऐलान किया था कि उनकी पार्टी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 200 से 225 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. नागपुर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए राज ठाकरे ने ये भी कहा था कि हमारी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी और हमें भरोसा है कि हम बेहतर प्रदर्शन करेंगे.

लोकसभा चुनाव में NDA को दिया था बिना शर्त समर्थन

बता दें कि लोकसभा चुनाव में बिना शर्त एनडीए को समर्थन देने का ऐलान किया था. MNS प्रमुख ने यह भी कहा था कि उन्होंने देश और इसके युवाओं के भविष्य के लिए पीएम मोदी के दृढ़ नेतृत्व को अपना पूरा समर्थन दिया. साथ ही उन्होंने आने वाले दिनों में अपने विकल्प खुले रखने के भी संकेत दिए थे. उन्होंने यहां छत्रपति शिवाजी महाराज पार्क में राज्य में होने जा रहे विधानसभा चुनावों के लिए एकजुट हो जाने की अपी की थी.

राज ठाकरे 13 अक्टूबर को गोरेगांव नेस्को ग्राउंड में पार्टी के समूह अध्यक्षों को संबोधित करेंगे तो उनकी पार्टी के NDA के साथ जाने की अटकलों को लेकर भी तस्वीर साफ हो सकती है. बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर अभी निर्वाचन आयोग की ओर से चुनाव की तारीखों की घोषणा नहीं की गई है. कुछ दिन पहले चुनाव आयोग की टीम ने महाराष्ट्र का दौरा किया था.

ये भी पढ़ें:

महाराष्ट्र में लाड़ली बहनों के खाते में कब आएगी अक्टूबर और नवंबर की किस्त? CM शिंदे ने दिया अपडेट

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उद्धव ठाकरे के 'राम रक्षा' आंदोलन पर संजय शिरसाट बोले, 'इससे यह साबित होता है कि...'
उद्धव ठाकरे के 'राम रक्षा' आंदोलन पर संजय शिरसाट बोले, 'इससे यह साबित होता है कि...'
उद्धव ठाकरे के 'राम रक्षा' आंदोलन पर नवनीत राणा बोलीं, 'अमरावती आइए, साथ बैठकर...'
उद्धव ठाकरे के 'राम रक्षा' आंदोलन पर नवनीत राणा बोलीं, 'अमरावती आइए, साथ बैठकर...'
सोनम वांगचुक से जुड़े सवाल पर BJP नेता बोले, 'सरकार सबके साथ खड़ी लेकिन नौटंकी का समर्थन नहीं'
सोनम वांगचुक से जुड़े सवाल पर BJP नेता बोले, 'सरकार सबके साथ खड़ी लेकिन नौटंकी का समर्थन नहीं'
आमिर खान को कांग्रेस की नसीहत, एक्टर ने कहा था, '3 इडियट्स सोनम वांगचुक पर आधारित नहीं'
आमिर खान को कांग्रेस की नसीहत, एक्टर ने कहा था, '3 इडियट्स सोनम वांगचुक पर आधारित नहीं'

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget