एक्सप्लोरर

Maharashtra Cities Renaming: औरंगाबाद और उस्मानाबाद शहर का नाम बदला, जानें- इस पर राज ठाकरे ने क्या कह दिया?

केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र के दो शहरों औरंगाबाद व उस्मानाबाद का नाम बदलकर क्रमश: छत्रपति संभाजीनगर व धाराशिव किए जाने की मंजूरी दी है. इस पर मनसे नेता राज ठाकरे ने केंद्र सरकार को धन्यवाद दिया है.

Mumbai : केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर का नाम बदलकर ‘छत्रपति संभाजीनगर’ और उस्मानाबाद शहर का नाम ‘धाराशिव’ करने को स्वीकृति दे दी है. इस पर मनसे नेता राज ठाकरे ने ट्वीट कर केंद्र सरकार का आभार जताया है. उन्होंने मराठी में किए गए ट्वीट में कहा है -औरंगाबाद का छत्रपति संभाजीनगर और उस्मानाबाद का धाराशिव किए जाने के महाराष्ट्र सरकार के प्रस्ताव को स्वीकृति देने के लिए भारत सरकार का हृदय से धन्यवाद.  

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पहले खबर साझा की

इससे पहले महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्विटर पर यह खबर साझा की. औरंगाबाद का नाम मुगल शासक औरंगजेब पर जबकि उस्मानाबाद का नाम हैदराबाद रियासत के 20 वीं सदी के शासक के नाम पर रखा गया था. छत्रपति शिवाजी महाराज के सबसे बड़े बेटे छत्रपति संभाजी उनके पिता की ओर से स्थापित मराठा साम्राज्य के दूसरे शासक थे. संभाजी महाराज को 1689 में औरंगजेब के आदेश पर फांसी दे दी गई थी.

धाराशिव आठवीं सदी की गुफा है

 कुछ विद्वानों के अनुसार उस्मानाबाद के समीप एक गुफा धाराशिव आठवीं सदी की है. हिंदू दक्षिणपंथी संगठन इन दो शहरों के नाम बदलने की मांग लंबे समय से कर रहे थे. फडणवीस ने गृह मंत्रालय द्वारा राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव को 24 फरवरी को लिखे दो पत्र ट्वीट किए. पत्रों में कहा गया है कि केंद्र को मध्य महाराष्ट्र के इन दो शहरों के नाम बदलने पर कोई आपत्ति नहीं है.फडणवीस ने इस फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली राज्य सरकार ने ‘वह कर दिखाया, जिसका वादा किया था.’ गौरतलब है कि औरंगाबाद का नाम संभाजीनगर और उस्मानाबाद का नाम धाराशिव करने का फैसला शिवसेना-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-कांग्रेस सरकार के मंत्रिमंडल का आखिरी निर्णय था. एकनाथ शिंदे नीत नई सरकार ने मंत्रिमंडल के उस फैसले को रद्द कर दिया था और इस बारे में नए सिरे से फैसला किया था.

Raj Thackeray: राज ठाकरे को झटका! सात पदाधिकारियों के निष्कासन के बाद मनसे से 50 कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नागपुर: नाबालिग के रेप का आरोपी कस्टडी में मांग रहा पिज्जा और मुलायम बिस्तर
नागपुर: नाबालिग के रेप का आरोपी कस्टडी में मांग रहा पिज्जा और मुलायम बिस्तर
नासिक आ रहे राज ठाकरे, मनसे कार्यकर्ताओं को देंगे यह संदेश, कुंभ पर भी फोकस
नासिक आ रहे राज ठाकरे, मनसे कार्यकर्ताओं को देंगे यह संदेश, कुंभ पर भी फोकस
तेज अवाज में गाने बजाना बना मौत की वजह, पिता और 14 साल के बेटे की हत्या
तेज अवाज में गाने बजाना बना मौत की वजह, पिता और 14 साल के बेटे की हत्या
मुंबई पर आतंकी हमले की चेतावनी वाली पोस्ट से हड़कंप, जांच शुरू
मुंबई पर आतंकी हमले की चेतावनी वाली पोस्ट से हड़कंप, जांच शुरू

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
Embed widget