एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में भाषा को लेकर बवाल जारी, अब राज ठाकरे की पार्टी ने उठाया ये कदम

Maharashtra News: राज ठाकरे की पार्टी के नेता ने कहा कि लोकसभा ने 22 भाषाओं को मान्यता दी है, तो जिस राज्य में कार्यक्रम हो रहा है, वहां उस राज्य की भाषा नहीं होनी चाहिए या नहीं.

Maharashtra News: महाराष्ट्र में शालेय पाठ्यक्रम में हिंदी भाषा की सख्ती के विरोध में राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने आक्रामक रुख अपनाया है. दादर स्थित साने गुरुजी व आईईएस स्कूल के बाहर हस्ताक्षर अभियान चलाकर आंदोलन किया गया. इस आंदोलन को अभिभावकों का भी साथ मिला.

दरअसल, पिछले कई दिनों से महाराष्ट्र मे हिंदी की सख्ती को लेकर महाराष्ट्र में सियासत गरमाई हुई है. राज ठाकरे की पार्टी हर स्कूल के बाहर हस्ताक्षर अभियान चला रही है. महाराष्ट्र मे आने वाले दिनो मे स्थानीय चुनाव होने जा रहे हैं. ऐसे मे यह मराठी का मुद्दा चुनाव को नए रंग देगा.

'जब सब जगह तीन भाषा तो यहां क्यों नहीं'
मनसे नेता संदीप देशपांडे ने कहा, "अगर कार्यक्रम महाराष्ट्र में हो रहा है तो वहां मराठी भाषा होनी ही चाहिए. लोकल ट्रेन में तीन भाषाएं हैं, एयरपोर्ट पर तीन भाषाओं में लिखा है, तो फिर यहां क्यों नहीं. मेरे शब्द किसी को चुभे होंगे, लेकिन जो मैंने कहा, वो मैंने कहा."

उन्होंने आगे कहा, "जब संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन हुआ था, तब चिंतामणराव देशमुख ने पंडित नेहरू से कहा था कि आपके मन में महाराष्ट्र के लिए द्वेष है, इसलिए मैं आपके मंत्रिमंडल में नहीं रहूंगा. अब वो आदर्श हमें अपनाना है या नहीं, ये हमें तय करना होगा."

'जिस राज्य में कार्यक्रम उस राज्य की हो भाषा'
राज ठाकरे की पार्टी के नेता ने कहा कि लोकसभा ने 22 भाषाओं को मान्यता दी है, तो जिस राज्य में कार्यक्रम हो रहा है, वहां उस राज्य की भाषा नहीं होनी चाहिए? अगर मुझे इस मुद्दे पर विशेषाधिकार भंग के कार्यक्रम का सामना करना पड़े, तो मैं इसके लिए भी तैयार हूं.

'मुझे जेल भी जाना पड़े तो जाऊंगा'
उन्होंने ये भी कहा कि अपनी भाषा हमें ही संजोनी होगी. क्या बिहार के लोग आकर हमारी भाषा को संजोएंगे? मैं किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं, बल्कि एक प्रवृत्ति के खिलाफ बोल रहा हूं और अगर इसके लिए मुझे जेल जाना पड़े, तो मैं उसके लिए भी तैयार हूं."

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: 4 साल में 13,928 किसानों की आत्महत्या, जिलावार आंकड़े देने से भी इनकार
महाराष्ट्र: 4 साल में 13,928 किसानों की आत्महत्या, जिलावार आंकड़े देने से भी इनकार
'त्योहार से बड़ा है देश', संजय राउत बोले- 1 नवंबर को ही होगा प्रदर्शन
'त्योहार से बड़ा है देश', संजय राउत बोले- 1 नवंबर को ही होगा प्रदर्शन
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
ऑस्ट्रेलिया के Visa नियम बदले, भारतीयों को देने होंगे फिंगरप्रिंट, जानें नया क्या?
ऑस्ट्रेलिया के Visa नियम बदले, भारतीयों को देने होंगे फिंगरप्रिंट, जानें नया क्या?
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
बिठूर में CM योगी बोले- 'कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के संस्कार ही गंदगी...'
बिठूर में CM योगी बोले- 'कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के संस्कार ही गंदगी...'
Gold vs Share Market November 2026: सोना खरीदें या शेयर बाजार में लगाएं पैसा? भारत की कुंडली में क्या संकेत
नवंबर में सोना खरीदें या शेयरों में पैसा लगाएं या फिर कुछ समय इंतजार करें? ज्योतिष से समझें
Embed widget