एक्सप्लोरर

CM शिंदे और फडणवीस से मिले अजित पवार, 1 घंटे चली बैठक, पिछली गेट से निकले, क्या चर्चा हुई?

Ajit Pawar News: तीनों नेताओं के बीच यह बैठक राज्य में पिछले दिनों हुई बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि पर चर्चा करने के लिए हुई. सूत्रों के मुताबिक, सरकार किसानों के लिए जल्द राहत पैकेज की घोषणा कर सकती है.

Maharashtra News: बुधवार को महाराष्ट्र में विपक्ष के नेता अजित पवार ने सय्याद्री गेस्ट हाउस में  सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की. तीनों के बीच करीब एक घंटे तक चर्चा हुई. तीनों की इस मुलाकात से महाराष्ट्र की राजनीति में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है. हालांकि, तीनों नेताओं के बीच यह बैठक राज्य में पिछले दिनों हुई बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि पर चर्चा करने के लिए हुई. सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक के बाद महाराष्ट्र सरकार किसानों के लिए जल्द राहत पैकेज की घोषणा कर सकती है.

मुलाकात को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म
बता दें कि, इससे पहले अजित पवार ने सीएम शिंदे को पत्र लिखा था जिसमें उन्होंने बेमौसम बारिश के लिए मुआवजे की मांग की थी. भले ही यह मुलाकात किसानों के मुद्दे पर हुई हो, लेकिन राजनीतिक हलकों में इस बैठक की चर्चा जोरों पर है. सीएम को लिखी चिट्ठी में अजित पवार ने मांग की थी कि किसानों को फसल ऋण देने के लिए सिबिल की जो शर्त है उसे रद्द करने के संबंध में  केंद्र सरकार से बात कर बैंकों के लिए एक स्पष्ट सर्कुल तैयार किया जाना चाहिए.

'टरस रेशम उत्पादन को बचाने के युद्ध स्तर पर हों प्रयास'
इसके अलावा उन्होंने सरकार से पूर्वी विदर्भ में टसर रेशम के उत्पादन को बचाने के लिए वन अधिकारियों और टसर उत्पादन करने वाले किसानों के बीच समन्वय स्थापित करने का युद्ध स्तर पर प्रयास करने की भी मांग की थी ताकि इस व्यवसाय को सुरक्षित रखा जा सके.

कांग्रेस-एनसीपी मतभेदों को लेकर क्या बोले पवार
बैठक से पहले एमसीपी और शरद पवार की आलोचना करने वाले कांग्रेस नेताओं के बारे में पूछे जाने पर अजित पवार ने कहा था कि एमवीए के सहयोगियों को अपने मतभेदों को आपस में सुलझाना चाहिए और मीडिया में इसको लेकर बात नहीं करनी चाहिए. उन्होंने कहा था कि वह 16 अप्रैल को नागपुर में एक रैली में इस मुद्दे पर बोलेंगे.

यह भी पढ़ें: Maharashtra: अजीत पवार बोले- बेमौसम बारिश और ओला गिरने से एक लाख एकड़ की फसल बर्बाद, सरकार करे मदद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MPSC: सीधी भर्ती युवाओं के सपनों पर बुलडोजर- कांग्रेस
MPSC: सीधी भर्ती युवाओं के सपनों पर बुलडोजर- कांग्रेस
नागपुर में बनेगा कन्वेंशन सेंटर, 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य
नागपुर में बनेगा कन्वेंशन सेंटर, 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
मुंबई: D-कंपनी की तर्ज पर चल रही थी Z-कंपनी, 12 लोग गिरफ्तार
मुंबई: D-कंपनी की तर्ज पर चल रही थी Z-कंपनी, 12 लोग गिरफ्तार

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
Embed widget