एक्सप्लोरर

Nanded: मरीजों की मौत के बाद दर्ज हुई FIR पर बोले अस्पताल के डीन, 'अभी कोई आधिकारिक पेपर नहीं मिला'

Nanded Hospital Death: नांदेड़ के अस्पताल में मरीजों की मौत के मामले में एक व्यक्ति ने एफआईआर दर्ज कराई है. इस व्यक्ति ने अस्पताल के डीन श्यामराव वकोड़े पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

Nanded Hospital News: नांदेड़ (Nanded) के जिस सरकारी अस्पताल में बीते दिनों 31 मरीजों की मौत हो गई थी अब उसके डीन के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या (Murder) के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है. अपने ऊपर हुई एफआईआर को लेकर डीन डॉ. श्यामराव वाकोड़े ( Dr Shyamrao Wakode) ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी मिली है. लेकिन इस बारे में कोई आधिकारिक पेपर नहीं मिला है.

अस्पताल के डीन ने गुरुवार को पत्रकारों से कहा, ''मैंने भी मीडिया में देखा है कि हत्या का अपराध दर्ज हुआ है. अभी मुझे ऐसा कोई आधिकारिक पेपर नहीं मिला है.'' दरअसल, कार्यवाहक डीन और एक डॉक्टर के खिलाफ यह केस दर्ज हुआ है. उनके खिलाफ एक व्यक्ति ने अपनी बेटी और उसकी नवजात बच्ची की मौत के बाद शिकायत दर्ज कराई थी. 

पीड़ित परिवार ने पुलिस में की यह शिकायत
 एफआईआर में कहा गया है कि 21 वर्षीय अंजलि को 30 सितंबर की रात करीब 8 बजे अस्पताल ले जाया गया. उसने 1 अक्टूबर को लगभग 1 बजे एक बच्ची को जन्म दिया. अंजलि के पिता कामाजी टोम्पे ने अपनी शिकायत में कहा कि डॉक्टरों ने बाद में कहा कि मां और बच्चा ठीक हैं. हालांकि अंजलि को सुबह ब्लीडिंग होने लगी और बच्चा भी ठीक नहीं था. डॉक्टरों ने फिर हमसे दवाइयां, ब्लड बैग और अन्य जरूरी सामान लाने के लिए कहा. 

पिता का आरोप, जानबूझकर नहीं किया इलाज
कामाजी टोम्पे का कहना है कि जब वे सामान लेकर आए तो डॉक्टर वार्ड में नहीं थे. शिकायत में टोम्पे ने कहा कि डीन वाकोड़े ने उन्हें जानबूझकर बिठाकर रखा और अंजलि की जांच के लिए डॉक्टर या स्टाफ नर्स नहीं भेजा. इसके बाद डॉक्टरों ने अंजलि की बेटी को मृत घोषित कर दिया और 2 अक्टूबर की सुबह 6 बजे उसका शव सौंप दिया. इसके बाद 4 अक्टूबर की सुबह 10.30 बजे अंजलि को मृत घोषित कर दिया गया. टोम्पे का आरोप है कि जानबूझकर अंजलि का इलाज नहीं करने दिया गया. शिकायत में यह भी कहा गया है कि डॉक्टरों ने 45000 की दवाई बाहर से लाने के लिए कही थी.  

ये भी पढ़ें-  Nanded Hospital News: 'दूसरी पार्टियों को तोड़ने के लिए पैसा है लेकिन...', नांदेड़ मौत मामले पर महाराष्ट्र सरकार पर भड़कीं सुप्रिया सुले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र ATS का एक्शन, आतंकियों के वीडियो शेयर करने वाला ड्राइवर अरेस्ट
महाराष्ट्र ATS का एक्शन, आतंकियों के वीडियो शेयर करने वाला ड्राइवर अरेस्ट
ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनियों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस किए सस्पेंड
ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनियों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस किए सस्पेंड
शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया Independence Day
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया स्वतंत्रता दिवस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget