एक्सप्लोरर

क्या नाना पटोले ने महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा? खुद साफ की तस्वीर

Nana Patole News: नाना पटोले को लेकर कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया कि उन्होंने महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है.

महाराष्ट्र कांग्रेस चीफ नाना पटोले ने साफ किया कि उन्होंने पद से इस्तीफा नहीं दिया है. दरअसल, मीडिया में उनके इस्तीफे की खबर फैल गई. इस पर उन्होंने तस्वीर साफ कर दी है. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि हार की जिम्मेदारी लेते हुए उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया है. 

नाना पटोले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात करने पहुंचे थे. मीडिया ने उनसे जब इस्तीफे को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा, "मैं तो अभी अध्यक्ष जी से मिलने जा रहा हूं, मैंने तो कोई इस्तीफा दिया ही नहीं है. किसने बताया आपको?"

नाना पटोले सकोली सीट से चुनाव जीते हैं. हालांकि उनकी जीत का अंतर बेहद ही कम रहा. मात्र 208 वोटों से उन्हें कामयाबी हासिल हुई. पटोले को कुल 96795 वोट मिले. बीजेपी के अविनाश ब्राह्मणकर 96587 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे. 

288 सीटों वाले महाराष्ट्र में कांग्रेस का प्रदर्शन खराब रहा. पार्टी को महज 16 सीटों पर जीत हासिल हुई. कांग्रेस विधायक दल के नेता बालासाहेब थोराट और पूर्व सीएम पृथ्वीराज चव्हाण जैसे दिग्गज नेता चुनाव हार गए.

इससे पहले रविवार (24 नवंबर) को नाना पटोले ने कहा कि पार्टी यह सुनिश्चित करेगी कि नवनिर्वाचित महायुति सरकार अपने चुनावी घोषणा-पत्र और भाषणों में राज्य की जनता से किए गए वादों को पूरा करे.  उन्होंने कहा कि महायुति को मुख्यमंत्री मांझी लाडकी बहिन योजना के तहत महिलाओं के लिए मासिक भत्ता 1,500 रुपये से बढ़ाकर 2,100 रुपये करने का अपना वादा तुरंत पूरा करना चाहिए. 

महायुति ने राज्य विधानसभा चुनाव में 288 में से 230 सीट पर जीत दर्ज की है. महायुति में शामिल बीजेपी को 132, शिवसेना को 57 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) को 41 सीट पर जीत मिली.  दूसरी ओर, एमवीए को करारी हार मिली, जिसने कुल मिलाकर महज 46 सीट जीती हैं. एमवीए में शामिल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) को 10 और शिवसेना (यूबीटी) को 20 सीट पर जीत मिली. 

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद के लिए देवेंद्र फडणवीस क्यों RSS की पहली पसंद? ये हैं कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nagpur MLC Election Results Highlights: नागपुर ग्रेजुएट सीट पर बड़ा उलटफेर! BJP हुई पीछे, कांग्रेस को मिली बढ़त
नागपुर ग्रेजुएट सीट पर बड़ा उलटफेर! BJP हुई पीछे, कांग्रेस को मिली बढ़त
कांग्रेस का इकलौता MLC जिसने बचाई पार्टी की लाज, RSS के गढ़ में दिलाई जीत
कांग्रेस का इकलौता MLC जिसने बचाई पार्टी की लाज, RSS के गढ़ में दिलाई जीत
देवेंद्र फडणवीस के नागपुर में MLC चुनाव जीती कांग्रेस, क्या इसलिए CM ने डिलीट किया पोस्ट?
देवेंद्र फडणवीस के नागपुर में जीती कांग्रेस, क्या इसलिए CM ने डिलीट किया पोस्ट?
BMC कर्मचारियों को मिलेगा ₹33000 बोनस, खाते में इस दिन आएंगे पैसे
BMC कर्मचारियों को मिलेगा ₹33000 बोनस, खाते में इस दिन आएंगे पैसे

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
Bihar MLC Winners List: बिहार की 8 सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार की 8 MLC सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget