एक्सप्लोरर

देवेंद्र फडणवीस के नागपुर में MLC चुनाव जीती कांग्रेस, क्या इसलिए CM ने डिलीट किया पोस्ट?

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस को 'बिग फैट ज़ीरो' कहा था, लेकिन नागपुर में कांग्रेस की जीत के बाद उन्हें अपना पोस्ट डिलीट करना पड़ा. बता दें, महाराष्ट्र की 5 सीटों में से तीन पर MVA की जीत हुई है.

महाराष्ट्र के नागपुर विधान परिषद चुनाव के नतीजे कांग्रेस के पक्ष में आने के बाद से सियासी चर्चा तेज हो गई. महाराष्ट्र की पांच सीटों पर हुए MLC चुनाव में से तीन पर विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी (MVA) की जीत हुई, जबकि महायुति के सहयोगी दलों को दो सीटें मिली. इस बीच बड़ी खबर यह है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का जिला और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का गढ़ कहे जाने वाले नागपुर में कांग्रेस के उम्मीदवार ने जीत हासिल की. 

नतीजे आने से कुछ समय पहले ही मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक्स पोस्ट में विपक्षी दल कांग्रेस पर तंज कसा था. उन्होंने कांग्रेस को 'बिग फैट ज़ीरो' यानी शून्य सीटें मिलने की बात लिखी थी. हालांकि, बीजेपी ने समय से पहले ही जश्न मना लिया. जब कांग्रेस नागपुर MLC चुनाव जीती तो सीएम फडणवीस को यह पोस्ट डिलीट करना पड़ा.

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: इस सीट पर आमने सामने थी BJP-शिवसेना, किसने मारी बाजी?

सीएम फडणवीस ने पोस्ट में क्या लिखा था? 

दरअसल, चुनावी नतीजे आने के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक्स अकाउंट से पोस्ट किया गया था कि बैलेट पेपर पर चुनाव होने के बावजूद कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली. इसे ही रीशेयर करते हुए सीएम फडणवीस ने तंजिया लहजे में लिखा था, "कांग्रेस को फिर से जीरो मिला. कम से कम कांग्रेस किसी एक मामले में तो सुसंगत है."

जानकारी के लिए बता दें कि महाराष्ट्र विधान परिषद की पांच सीट के लिए हुए चुनावों में बुधवार (28 अक्टूबर) को महायुति के घटक दलों भारतीय जनता पार्टी (BJP) और शिवसेना ने एक-एक सीट पर जीत दर्ज की, जबकि विपक्षी महा विकास आघाडी (MVA) को नागपुर समेत तीन सीटें मिली हैं.

कौन हैं कांग्रेस के अभिजीत गोविंदराव

महाराष्ट्र की नागपुर स्नातक विधान परिषद सीट पर कांग्रेस नेता अभिजीत गोविंदराव वंजारी ने जीत हासिल की. उन्होंने दूसरी बार इस सीट पर जीत दर्ज की है. इससे पहले दिसंबर 2020 में भी उन्होंने नागपुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव जीता था. अभिजीत वंजारी पेशे से अधिवक्ता और शिक्षाविद् हैं. वह लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े हैं.

यह भी पढ़ें: BMC कर्मचारियों को मिलेगा ₹33000 बोनस, खाते में इस दिन आएंगे पैसे

निमिषा श्रीवास्तव एसोसिएट प्रोड्यूसर हैं, जिनकी विशेषज्ञता राजनीति, राज्य, सरकार की नीतियों, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों की कवरेज में है. उन्होंने उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड, पंजाब, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत हिंदी पट्टी के विभिन्न राज्यों के चुनावी विश्लेषण पर काम किया है. निमिषा श्रीवास्तव ने साल 2020 से पत्रकारिता जगत में आधिकारिक रूप से कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत ज़ी न्यूज़ से की. पिछले चार वर्षों से वह एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की शुरुआत से पहले उन्होंने प्रिंट, टीवी, रेडियो और एनजीओ क्षेत्रों में इंटर्नशिप के जरिए अनुभव प्राप्त किया. निमिषा को चुनाव, राजनीति और साहित्य से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में विशेष रुचि है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Nagpur MLC Election Results LIVE: नागपुर ग्रेजुएट सीट पर बड़ा उलटफेर! BJP हुई पीछे, कांग्रेस को मिली बढ़त
LIVE: नागपुर ग्रेजुएट सीट पर बड़ा उलटफेर! BJP हुई पीछे, कांग्रेस को मिली बढ़त
BMC कर्मचारियों को मिलेगा ₹33000 बोनस, खाते में इस दिन आएंगे पैसे
BMC कर्मचारियों को मिलेगा ₹33000 बोनस, खाते में इस दिन आएंगे पैसे
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: इस सीट पर आमने सामने थी BJP-शिवसेना, किसने मारी बाजी?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: इस सीट पर आमने सामने थी BJP-शिवसेना, किसने मारी बाजी?
'अजित पवार के विमान हादसे की तेज हो जांच', जय पवार ने CID अधिकारियों से की मुलाकात
'अजित पवार के विमान हादसे की तेज हो जांच', जय पवार ने CID अधिकारियों से की मुलाकात
Advertisement

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
MLC चुनाव में कांग्रेस का खुला खाता, लेकिन हुआ बड़ा नुकसान, कर्नाटक भी नहीं बचा
MLC चुनाव में कांग्रेस का खुला खाता, लेकिन हुआ बड़ा नुकसान, कर्नाटक भी नहीं बचा
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
Embed widget